Sunday, August 17, 2014

महाभारत' के श्रीकृष्ण सौरभ राज जैन की जीवन लीला





प्रस्तुति - निम्मी नर्गिस



(बाईं ओर 'महाभारत' में श्रीकृष्ण की भूमिका में और दाईं ओर पत्नी रिद्धिमा त्रिसाल सौरभ राज जैन)

मुंबई. सौरभ राज जैन इन दिनों स्टार प्लस के फेमस शो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण और विष्णु का किरदार निभा रहे हैं। वैसे, यह पहली बार नहीं है , जब वे किसी शो पौराणिक किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले भी वे दो पौराणिक सीरियल्स('जय श्री कृष्णा' और 'देवों के देव...महादेव) में इस तरह के रोल निभा चुके हैं और उनके हर रोल को ऑडियंस द्वारा खूब पसंद भी किया गया है। जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें :
नई दिल्ली में हुआ था जन्म :

सौरभ राज जैन का जन्म 1 दिसंबर 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के सी एस के एम बोर्डिंग स्कूल से स्कूलिंग कंप्लीट की और हायर एजुकेशन के लिए इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली चले गए। सौरभ ने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे से एमबीए भी किया है। सौरभ की शादी हो चुकी है और उनकी पत्नी का नाम रिद्धिमा त्रिसाल है।
2004 में रखा छोटे परदे पर कदम :
सौरभ ने साल 2004 में स्टार वन के पॉपुलर शो 'रीमिक्स' से छोटे परदे पर कदम रखा था। इस शो में उन्होंने अमनदीप का किरदार निभाया था। तकरीबन एक साल तक वे इस शो का हिस्सा रहे। 2006 में उन्हें जीटीवी के शो 'कसम से' में रोहित चोपड़ा के रोल में देखा गया और 2008 में पहली बार वे कलर्स के पौराणिक शो 'जय श्री कृष्णा' में भगवान विष्णु के रोल में नजर आए। इस रोल में ऑडियंस ने उन्हें खूब पसंद किया।वर्तमान में वे लाइफ ओके के शो 'देवों के देव...महादेव' में भगवान  विष्णु और स्टार प्लस के शो 'महाभारत' में श्रीकृष्ण और विष्णु का रोल निभा रहे हैं। इसी साल 'महाभारत' के लिए स्टार परिवार द्वारा उन्हें 'पहल नयी सोच की' और 'रिश्ता नई सोच का' अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।
अब तक इन सीरियल्स में किया काम :
रीमिक्स (स्टार वन, 2004-2005)
कसम से (जीटीवी, 2006-2009)
मीत मिला दे रब्बा (सोनी 2008)
जय श्रीकृष्णा (कलर्स, 2008-2009)
यहां मैं घर-घर खेली (जीटीवी, 2009)
परिचय (कलर्स, 2011)
चिंटू, चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी (सब टीवी, 2011)
देवों के देव...महादेव (लाइफ ओके, 2011-सतत)
उतरन (कलर्स, 2012)
महाभारत (स्टार प्लस, 2013-सतत)
 
(नोट : देशभर में भगवान कृष्ण के जन्मदिवस यानी जन्माष्टमी की धूम चल रही है। इस अवसर पर dainikbhaskar.com आपको बता रहा है छोटे परदे पर श्रीकृष्ण की भूमिका से पॉपुलर हुए टीवी एक्टर्स के बारे। पहली कड़ी में पेश है' 'महाभारत' (2013-सतत) में कृष्ण की भूमिका निभा रहे सौरभ राज जैन की निजी लाइफ की झलक।)

बैकुंठ धाम पर भंडारे / डॉ.स्वामी प्यारी कौड़ा के दिन*

 *🙏🙏🙏🙏🙏 तेरे सजदे में सर झुका रहे,  यह आरज़ू अब दिल में है।  हर हुक्म की तामील करें,  बस यह तमन्ना अब मन में है।। तेरी आन बान शान निराल...