Friday, May 1, 2020

आज 01/05 को शाम के सत्संग में पढ़ा गया बचन



राधास्वामी!!
 01-05 -2020-
                       
आज शाम के सत्संग में पढ़ा गया बचन-
 कल से आगे-( 124)

 जिंदगी बसर करना भी एक ऐसा हुनर है जिससे ज्यादातर लोग नावाकिफ है। पिछले वक्तों में इस मुल्क का तर्जे जिंदगी हालात गिर्द व पेश( देश काल) के मुवाफिक था इसलिए लोगों को किसी खास फिक्र की जरूरत ना थी लेकिन अब जमाना बदल गया है।

थोड़े थोड़े रक्बों में हजारों आदमी बसते हैं। शहरों के मोहल्ले मक्खियों के छत्तो से भी ज्यादा गुंजान आबादी रखते हैं ।खाने पीने की चीजों का यह हाल है कि हर वस्तु के अंदर मिलालट मौजूद है गृहस्थी के खर्चों का यह हाल है कि अमीर व गरीब सभी तंग आ रहे हैं ।इन हालात में किसी का यह उम्मीद करना कि बिला खास यतन व फिक्र के  आराम से जिंदगी बसर कर ले, कतई गलत है । हमें अपने बाल बच्चों की तंदुरुस्ती का खास तौर ध्यान रखना होगा । लोगों का खून पतला पड़ जाने से उन्हे किस्म किस्म की बीमारीयाँ झेलनी पड़ती है।

अगर इस वक्त एतिहात से काम न लिया जावेगा तो जिस्म और भी कमजोर व बिमार हो जाएंगे और परमार्थ कमाना तो दूर रहा, सब की सब उम्र रोते पीटते गुजरेगी।

🙏🏻 राधास्वामी🙏🏻                   

 सत्संग के उपदेश भाग तीसरा


सुंदर सम्मोहक प्रेरणादायी मनोहर उक्तियां







☝🏽 *जब हम सच्चे दिल से* *कोशिश करते हैं,*
 *तब परमात्मा भी हमारी सहायता* *करते हैं... कुदरत भी हमारे अनुकूल वैसा ही वातावरण और* *परिस्थिति बना देती है।*
 *परमात्मा की दया का हाथ सदा* *हमारे सिर पर होता है,* *चाहे पता हो या न  हो ।*
🙏🏽☝🏽🙏🏽
 🌹सुप्रभात🌹


✍🏻.....
*बात लगाव और एहसास की होती है*    *वरना...*
 *मैसेज तो कंपनी वाले भी कर देते हैं..*
          *🌞सुप्रभात🌞*

*🍃༺꧁꧂༻🍂*


*कुछ सिखाकर ये दौर भी गुजर जायेगा..*
*फिर एक बार हर इंसान मुस्कुराएगा...*
*मायूस न होना मेरे दोस्तों इस बुरे वक़्त से,*
*कल ,आज है और आज , कल हो जाएगा।*.

*”अपना व परिवारजन का ख़याल रखें...घर से बाहर ना निकले

🙏🙏🙏🙏🙏


🌹🌹🌹 *जीवन का सत्य* 🌹🌹🌹

*दिल में "बुराई" रखने से बेहतर है, कि "नाराजगी" जाहिर कर दो ।*

*जहाँ दूसरों को "समझाना" कठिन हो, वहाँ खुद को समझ लेना ही बेहतर है ।*

*"खुश" रहने का सीधा सा एक ही "मंत्र" है, कि "उम्मीद" अपने आपने किसी खास से रखो, सभी से नहीं*.

 *"गिले-शिकवों" का भी कोई "अंत" नहीं है साहिब..!*
*"पत्थरों" को शिकायत ये है कि पानी की मार से टूट रहे हैं हम...!*
                    *और*
*"पानी" का गिला ये है कि पत्थर हमें खुलकर बहने नहीं देते हैं ...!!*
 *🙏�🌺 🌾🌺
:

*कठिनाइयां जब आती हैं तो कष्ट देती हैं, पर जब जाती हैं तो आत्म बल का ऐसा उत्तम उपहार दे जाती है जो उन कष्टों, दुःखों की तुलना में हजारों गुना मूल्यवान होता है।*

                *🌹सुप्रभात🌹*




*समय जब निर्णय करता है तब उसे किसी साक्ष्य की आवश्यकता नहीं पड़ती।*



*⛳✨🙏🏻सुप्रभात🙏🏻✨⛳*




*उम्र का बढ़ना तो*
                 *दस्तूरे-जहाँ है*
                 *महसूस न करो तो*
                   *बढ़ती कहां है*

                   *उम्र को अगर*
                   *हराना है तो..*
                   *शौक जिन्दा रखिए*
               *घुटने चले या न चले*
               *मन उड़ता परिंदा रखिए*
      *मुश्किलों का आना*
               *'Part of life' है*
    *और उनमें से हँस कर बाहर आना*
                  *'Art of life' है*


🙏🙏 🌹🌹🌹🌹🙏🙏




कामयाब व्यक्ति अपने चेहरे पर दो ही भाव रखते हैं l

एक मुस्कराहट, ..मसलों को हल करने के लिए,ll
और दूसरी ख़ामोशी ...मसलों से दूर रहने के लिए ll

                🙏good morning 🙏



 *ठंडा पानी और गरम प्रेस*
    *कपड़ों की सारी,*
  *सलवटें निकाल देती हैं..,*


*ऐसे ही ठंडा दिमाग और*
    *ऊर्जा से भरा हुआ दिल*
     *जीवन की सारी उलझन*
          *मिटा देते हैं..!!*

  *सुप्रभात*🙏🙏



 *ऋतुओं के पन्ने*
*पलट*
*जाने से क्या होगा.*
*हमारे मन का सावन*
*आप सभी के स्नेह व अपनेपन से*
*ही हरा होगा🌱*

*उसको निरंतर बनाये रखिये*

     
          *🙏सुप्रभात🙏*




🌷 *शांत मन ही आत्मा की ताकत है, शांत मन में ही ईश्वर विराजते हैं।*
🌷 *जब पानी उबलता है तो हम उसमें अपना प्रतिबिम्ब नहीं देख सकते हैं और शांत  पानी में हम खुद को देख सकते हैं।*
🌷 *ठीक वैसे ही अगर हमारा हृदय शांत रहेगा तो हमारी आत्मा के वास्तविक स्वरूप को हम देख सकेंगे।*

    🙏 Good morning🙏

*समय कभी विपरीत हो तो धैर्य पूर्वक अच्छे समय  की प्रतिक्षा भगवान स्मरण के साथ करना चाहिए।कर्म फल से भगवान् भी नही बचाते, अत:कर्म के समय सतर्कता जरुरी है।*

        *किसी से भी गलती हो ही जाय ,चाहे वह राजा ही क्यो न हो । नम्रता पूर्वक क्षमा माग लेना चाहिए।जितेन्द्रिय हूं ऐसा अभीमान् मत करो मन मे विषय सूक्ष्मरीति से बैठे है। मौका मिलते ही प्रकट होने लगेगें ।*
      *सब तरह से शोचनीय ब्यक्ति वह जो समय और सम्पत्ति का दुरुपयोग करता है,जो दुसरो का अहित करता है एवं प्रभु भजन नही करता है।*

 *🌹🙏🙏जय श्री कृष्ण*🙏🙏🌹



*हँसते हुए लोगो की संगत*,
*इत्तर की दूकान जैसी होती है*,

*कुछ न खरीदो तो भी,*
*रूह तो महका ही देती है*!!
 
    🌹🙏  *सुप्रभात*  🙏🌹



*हम सब एक दूसरे के बिना कुछ नहीं हैं,*
*यही रिश्तों की खूबसूरती है......*

*सुख में सौ मिले, दुख में मिले न एक.....*
*साथ कष्ट में जो रहे साथी वही है नेक....*
       
      *🌷शुभ प्रभात🌷*



 *ज़िंदगी में समस्या देने*
*वाले की हस्ती कितनी*
*भी बड़ी क्यों न हो,*
*पर भगवान की "कृपादृष्टि"*
*से बड़ी नहीं हो सकती...!!*

         *🙏🏻🌞सुप्रभात🌞🙏🏻*


राधास्वामी
राधास्वामी
राधास्वामी
राधास्वामी दयाल की दया राधास्वामी सहाय
।।।।









।।।? 

आज का दिन 01/05 मंगलमय हो।




       
 𖡼•┄•𖣥प्रस्तुति•𖡼_*
   🙏🏻 *पं0कृषण मेहता_* 🙏🏻


*_ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।_*



👉🏻 *_01 मई 2020 को वैशाख माह शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगी | उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी | वैशाख मास, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है | लिहाजा श्री दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा | इस दिन व्रत रखकर देवी दुर्गा की उपासना करने से जातक के पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी । साथ ही वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को देवी बगलामुखी के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है । लिहाजा बगलामुखी जयंती भी है | इसके अलावा इन्हें पीताम्बरा के नाम से भी जाना जाता है।_*


🤘🏼 *_देर रात 1 बजकर 5 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा | नक्षत्रों की श्रेणी में आश्लेषा नौवां नक्षत्र है । इसके अलावा आश्लेषा नक्षत्र की राशि कर्क है और इसका संबंध नागकेसर के पेड़ से बताया गया है। इसके आलावा देर रात 1 बजकर 53 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा | पुष्य का अर्थ होता है- पोषण करने वाला | पुष्य नक्षत्र की राशि कर्क है | इसी बीच शाम 6 बजकर 47 मिनट पर चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति होगी।। |_*

🐑 *_मेष राशि - आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में और मधुरता आयेगी | आप कुछ नया करने की सोचेंगे | इसमें आपको सफलता भी मिलेगी | किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी | अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे | शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा| लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहाने वाला है | मस्तक पर केसर का तिलक लगायें, समस्त समस्याओं का समाधान निकलेगा |_*

🐂 *_वृष राशि - घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा | कहीं से शुभसमाचार मिलगे से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा | इस राशि के मेडिकल से सम्बंधित व्यवसाय करने वाले लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा | सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी | किसी काम में माता-पिता की ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी | भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा | आपका स्वास्थ्य फिट एण्ड फाइन रहेगा | किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बितेगा |_*

👩‍❤️‍👩 *_मिथुन राशि - आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा | कारोबार की गति धीमी होने से आप थोडा परेशान होंगे | परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे | आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी  | परिवार के साथ समय बितायेंगे | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों को सहयोगी से फ़ोन पर मदद मिलेगी | भाई से रिश्ते में सुधार होगा | शादी-शुदा लोगों के जीवन में खुशियाँ आयेंगी | हनुमान चालीसा का पाठ करें,  समस्त इच्छाओं की पूर्ति होगी |_*

🦀 *_कर्क राशि - मेहनत के बल पर आपको धन लाभ हो सकता है | संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी | आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा कर लेंगे | इस राशि के विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे | अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे | जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे | आज परिवार में बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, पूरे दिन सफलता मिलती रहेगी |_*

🦁 *_सिंह राशि - पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी | आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आयेगा, अपने गुस्से को कंट्रोल में आपके लिए फायदेमंद रहेगा | सोशल साईट  पर नये दोस्त बनेगे | आज अपने नये कार्यों को करने का कुछ नया प्लान बनायेंगे | आपको बहुत कुछ नया सिखने को मिलेगा | स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए | लवमेटस के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी | गायत्री मंत्र का जप करें,  बौद्धिक विकास होगा |_*

👰🏻 *_कन्या राशि- आपके सभी काम समय से पूरे होंगे | परिवार के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनेगा | कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा | इस राशि के जो जातक गवर्नमेंट जॉब यानि सरकारी नौकरी करते है, उनका प्रमोशन होने के योग बन रहे है | आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा | आज कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे | आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे | घर के मंदिर में घी का दीपक जलायें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।_*

⚖️ *_तुला राशि – अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा | माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा | अनियमित दिनचर्या के कारण आज आप आलस्य और थकान महसूस होगा | नौकरी में इन्क्रीमेंट और पदोन्नति के योग बन रहें है | ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे आपको बचकर रहना चाहिए | किसी से बात करते समय वाणी पर संयम रखे | लवमेटस के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है | परिवार सहित घर पर ही देवी सीता और श्रीराम की आरती करें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी |_*

🦂 *_वृश्चिक राशि – किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे | आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी | किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा | मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायेदेमंद रहने वाला है | कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत होगी | आज आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे | विद्यार्थियों को फ़ोन द्वारा शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा | मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी रखें, कष्टों का निवारण होगा_*

🏹 *_धनु राशि – आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे | रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे | पार्टनर के साथ ईमानदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी | आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी | अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे | विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | लवमेटस के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है | 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:' मंत्र का 11 बार जप करें, शुक्र संबंधी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा |_*

🐬 *_मकर राशि – अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिये जितना प्रयास करेंगे, आपके लिये उतना ही बेहतर होगा | आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है | जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आपके रिश्तों में और मधुरता आएगी | स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है | नियमित व्यायाम करने से चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे | चन्दन का तिलक करें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा |_*

⚱️ *_कुंभ राशि – आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है | कहीं उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा | इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा | साथ ही किसी कम्पटेटिव इग्जाम का परिणाम आपके फेवर में आएगा | आय के नए स्रोत सामने आयेंगे | नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले उस विषय के जानकर व्यक्तिओं से  सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा | मां दुर्गा की आरती करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |_*

🐬 *_मीन राशि – आप उत्साह से भरे रहेंगे | आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा | आप सभी काम मेहनत से करेंगे | आपकी मेहनत रंग भी लायेगी | जीवनसाथी के साथ रिश्तें और मजबूत होंगे | रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को फायदा होगा | लवमेटस के रिश्तें में नयापन आयेगा | आपके कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा | कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा | विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है | ॐ नमः शिवाय मंत्र का 21 बार जप करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

पाप का असर / लोककथा




🚩

*पाप कहाँ, कहाँ तक जाता है?*

एक बार एक ऋषि ने सोचा कि लोग गंगा में पाप धोने जाते है, तो इसका मतलब हुआ कि सारे पाप गंगा में समा गए और गंगा भी पापी हो गयी !

अब यह जानने के लिए तपस्या की, कि पाप कहाँ जाता है ?

तपस्या करने के फलस्वरूप देवता प्रकट हुए , ऋषि ने पूछा कि भगवन जो पाप गंगा में धोया जाता है वह पाप कहाँ जाता है ?

भगवन ने जहा कि चलो गंगा से ही पूछते है, दोनों लोग गंगा के पास गए और कहा कि "हे गंगे ! जो लोग तुम्हारे यहाँ पाप धोते है तो इसका मतलब आप भी पापी हुई !"

गंगा ने कहा "मैं क्यों पापी हुई, मैं तो सारे पापों को ले जाकर समुद्र को अर्पित कर देती हूँ !"

अब वे लोग समुद्र के पास गए, "हे सागर ! गंगा जो पाप आपको अर्पित कर देती है तो इसका मतलब आप भी पापी हुए !"
समुद्र ने कहा "मैं क्यों पापी हुआ, मैं तो सारे पापों को लेकर भाप बना कर बादल बना देता हूँ !"
अब वे लोग बादल के पास गए और कहा "हे बादलो ! समुद्र जो पापों को भाप बनाकर बादल बना देते है,
तो इसका मतलब आप पापी हुए !"

बादलों ने कहा "मैं क्यों पापी हुआ, मैं तो सारे पापों को वापस पानी बरसा कर धरती पर भेज देता हूँ , जिससे अन्न उपजता है, जिसको मानव खाता है, उस अन्न में जो अन्न जिस मानसिक स्थिति से उगाया जाता है और जिस वृत्ति से प्राप्त किया जाता है, जिस मानसिक अवस्था में खाया जाता है , उसी अनुसार मानव की मानसिकता बनती है !"

शायद इसीलिये कहते हैं ..”जैसा खाए अन्न, वैसा बनता मन”

अन्न को जिस वृत्ति ( कमाई ) से प्राप्त किया जाता है और जिस मानसिक अवस्था में खाया जाता है, वैसे ही विचार मानव के बन जाते है !

इसीलिये सदैव भोजन सिमरन और शांत अवस्था मे करना चाहिए और कम से कम अन्न जिस धन से खरीदा जाए वह धन ईमानदारी एवं श्रम का होना चाहिए।

🚩

धार्मिक कथा





*गोपी के बालकृष्ण गोपाल*

आज लाला कन्हैया के आँखन मे काजल लगाने को दिन है! नन्द बाबा की बहन सुनन्दा देवी जो कन्हैया की बुआ लगती है चटकती मतकती आयी और यशोदाजी से बोली की --

सुनन्दा जी -- भाभीजी लाला को काजल लगावे का हक हमारो है!
श्री यशोदा जी --  हाँ बीबी जी लगाओ आप ही लगाओ !!

सुनन्दा जी -- ऐसे नही लगाऊँगी मेरो को भी नेग चाहिये !!

यशोदा जी -- हाँ बीबी जी आपको भी नेग मिलेगो  !

सुनंदा जी -- देखो भाभी जब लाला के  नाल छेदन के समय नालकाटनेवारी दासी नेग के लिये मचल गई की व्रजरानी बहुत दिनन बाद लाला हुआ हुआ है नेग सोच समझकर देना तो आपने अपने गले का नौलखा हार उतारकर उसे पहना दी वाते कमती मुझे मत करियो नही तो ननद भाभी दोनन की झगड़ा बन जायेगी और हमेशा के लिये ननद भौजाई की शिकायत बनी रहेगी!

यशोदा जी -- नही नही बीबी जी वाते बढ़ चढ़के मिलेगो !

फिर सुनन्दा बुआ ने लाला श्यामसुन्दर को काजल लगाई और सोच रही है की देखे भाभी क्या देती है ज्योंही सुनन्दा बुआ ने हाथ बढ़ाये की लाओ मेरा नेग दो तो *श्री यशोदा जी ने कन्हैया को उठाकर उनकी गोदी मे दे दी* और सुनन्दा जी के मुखमंडल पर दृष्टि डाली की बीबी जी कछु कसर रह गयी हो तो दउँ कछु और? आँखन मे आँसू आ गये सुनन्दा बुआ के बोली भाभी याते कीमती और क्या हो सकता है तूने तो अपना सर्वस्व दे दिवो ! अब लाला मुझे नेग मे मिल्यो तो लाला तो हमारो हय गयो लेकिन भाभी मेरी छाती मे दूध नाय लाला को दूध पिलावे को कोई धाय रखनो पड़ेगो और देख तेरी छाती मे दूध फालतू पड़ो रहेगो क्या फायदो धाय रखने को लेव मै तोहि को अपने लाला के लिये धाय के रुप मे नियुक्त करती हूँ  मेरो लाला को खूब ध्यान रखियो और उन्होने लाला कन्हैया को यशोदा जी के गोद मे दे दिया !! इस तरह से खूब आनन्द हो रहा है ब्रज मे!!

मई के पर्व त्यौहार





...                      -- *"ॐ"* --                     ...
👉🏻 *_जानिएं हिंदू पंचांग के अनुसार मई में कौन-कौन से व्रत त्योहार पड़ रहे हैं।_*

🙏🏼 *_साल 2020 का नया महीना मई शुरू हो चुका है। इस माह बुद्ध पूर्णिमा, शनि जयंती, ईद उल फितर, मोहनी एकादशी, वट सावित्री व्रत के साथ कई खास व्रत त्योहार पड़ रहे हैं।_*

🌸 *_1 मई, शुक्रवार- बंगलामुखी जंयती और मासिक दुर्गाष्टमी_*

🌸 *_2 मई, शनिवार- जानकी जयंती_*

🌸 *_3 मई, रविवार- मोहिनी एकादशी है। इस दिन व्रत रखकर  भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।_*

🌸 *_6 मई, बुधवार- नृसिंह जयंती_*

🌸 *_7 मई, गुरुवार-  बुद्ध पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा_*

🌸 *_10 मई, रविवार- गणेश चतुर्थी व्रत। इस दिन गणेशजी की पूजा-अर्चना की जाती है।_*

🌸 *_14 मई, गुरुवार- वृष संक्रांति। इस दिन सूर्य देव वृष राशि में प्रवेश करेगा।_*

🌸 *_18 मई, सोमवार-  अचला एकादशी है। जिसे अपरा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रत करते भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।_*

🌸 *_22 मई, शुक्रवार-  वट अमावस और शनिदेव जयंती ._*

👉🏻 *_ईद -उल- फितर- इस साल ईद  23 और 24 को मनाी जा सकती है।_*

🌸 *_25 मई, सोमवार-  नवतपा की शुरुआत, रंभा तीज_*

🌸 *_26 मई, मंगलवार: अंगारक विनायक चतुर्थी। इस दिन भगवान गणेश के लिए व्रत-उपवास करें।_*

             ══•❋❋❋❋❋•══म ई

Thursday, April 30, 2020

परम गुरू हुजूर सरकार साहब / स्मारिका





स्मारिका
परम गुरु सरकार साहब

         

  90. यद्यपि सरकार साहब की दया व मेहर से बहुत से सतसंगियों की बीमारी व तकलीफ़ें दूर हो गई थीं पर उन दयाल की अपनी बीमारी और शारीरिक तकलीफ़ चलती ही रही और उसमें कोई वास्तविक कमी नहीं आई। प्रायः यह आश्चर्य होता है कि अपने भक्तों के रक्षक गुरू महाराज अपने आपको क्यों नहीं चंगा कर लेते? एक बार हुज़ूर  साहबजी महाराज ने इसका स्पष्ट शब्दों में उत्तर 20 जून सन् 1937 ई. को अपने अन्तिम दिनों में दिया था जबकि कुर्तालम के सेक्रेटरी ने प्रार्थना की थी कि वे दयाल अपनी बीमारी को दूर फेंक दें। साहबजी महाराज ने फ़रमाया- ‘‘हुज़ूर  राधास्वामी दयाल की मौज के सामने हमारा आत्म-समर्पण बिना किसी शर्त के होना चाहिए। मैंने ख़ुद बीमारी माँगी नहीं थी। हुज़ूर  राधास्वामी दयाल अपनी मौज व मर्ज़ी से जो कुछ हमें प्रदान करें, हमें उसे ख़ुशी से स्वीकार करना चाहिए।’’

सरकार साहब ने भी abscess (ख़ास किस्म के फोड़े) की सख़्त आज़माइश का सामना अनुकरणीय सहनशीलता से किया और साहबजी महाराज बरसों तक ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से पीड़ित रहे परन्तु उनमें से किसी ने भी लेश मात्र की परेशानी, घबराहट या मानसिक अशांति नहीं दिखाई।



यद्यपि सरकार साहब ने कोई ख़ास किताब नहीं लिखी थी फिर भी कई ऐसे विषयों के सम्बन्ध में, जिनके विषय में बहसमुबाहिसे होते थे और जिनके विषय को स्पष्ट और पूर्ण व्याख्या की आवश्यकता थी,उन दयाल ने अपने पत्रों में और ‘प्रेम समाचार’में जो कि जून सन् 1913 ई. में प्रकाशित हुआ था, विस्तारपूर्वक लिखा। महाराज साहब के गुप्त हो जाने के पश्चात् सब से अधिक बहस की समस्या, जो उठाई गई थी, वह राधास्वामी मत के मिशन (विशेष उद्देश्य) के बारे में थी कि हुज़ूर  राधास्वामी दयाल का यह मिशन था या नहीं कि इस पृथ्वी से अपनी निज धार को वापिस खींच लेने से पहले तमाम रचना का उद्धार पूरा किया जाए। अगर ऐसा था तब महाराज साहब के बाद उन दयाल का दूसरा संत सतगुरू जानशीन होना चाहिए था और इन्टर रेगनम (बीच का समय जब कि कोई संत सतगुरू न हो) की थ्योरी को बीच में लाने की और इन्टर रेगनम की व्याख्या उस मानी में करने की, जिस मानी में सेन्ट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव काउन्सिल के मेम्बरान करते मालूम होते थे,कोई आवश्यकता न थी।

सतसंगियों को लिखे गए अपने पत्रों में सरकार साहब ने स्पष्ट रूप से फ़रमा दिया था कि हुज़ूर  राधास्वामी दयाल की निजधार उस समय तक वापिस नहीं जाएगी जब तक कि हुज़ूर  राधास्वामी दयाल का मिशन पूरा न हो जाए और अपने लेख ‘परम गुरु’ जो कि प्रेम समाचार में प्रकाशित हुए, उन दयाल ने हमेशा के लिए इस सम्बन्ध में समस्त संदेहों और शंकाओं को दूर कर दिया। सतसंग साहित्य में संत सतगुरू की अद्वितीय स्थिति (पोज़ीशन) के बारे में इससे अधिक स्पष्ट और ज़ोरदार व्याख्या इससे पहले कभी नहीं हुई।


राधास्वामी
राधास्वामी
राधास्वामी
राधास्वामी
राधास्वामी
राधास्वामी दयाल की दया राधास्वामी सहाय राधास्वामी।।।।।।।।।।

पूज्य हुज़ूर का निर्देश

  कल 8-1-22 की शाम को खेतों के बाद जब Gracious Huzur, गाड़ी में बैठ कर performance statistics देख रहे थे, तो फरमाया कि maximum attendance सा...