Tuesday, April 28, 2020

परम गुरू हुजूर साहबजी महाराज के उपदेश




सतसंग के उपदेश
भाग-2

(परम गुरु हुज़ूर साहबजी महाराज)
बचन (57)

दुनिया के रूप रंग के धोखे से बचो।

       
  इन्सान की आदत है कि किसी नई चीज़ के प्राप्त होने पर अव्वल उसे आज़माता है और मुफ़ीद साबित होने पर उसको बारहा इस्तेमाल करता है और कुछ अर्से बाद उसके मुतअल्लिक़ नई ईजादें करके नये इस्तेमाल निकालता है। मसलन् इन्सान ने शुरू में गाय से दूध हासिल किया और रफ़्ता रफ़्ता दूध से दही बनाना, मक्खन निकालना, पनीर व मिठाइयाँ तैयार करना और घी निकालना शुरू किया। जब किसी चीज़ के क़िस्म क़िस्म के इस्तेमाल निकल आते हैं तो क़ुदरतन् उस चीज़ की दुनिया में माँग बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है और माँग ज़्यादा और पहुँच कम होने पर चीज़ की क़ीमत में बहुत बढ़ती हो जाती है। ऐसे मौक़े पर इन्सान क़ीमत सस्ती करने के लिये उस चीज़ में तरह तरह की मिलावटें करने लगता है या कम क़ीमत वाली नक़लें तैयार करके नफ़ा कमाता है नतीजा यह होता है कि कुछ अर्से बाद मिलावटी व नक़ली चीज़ों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होने लगता है और बजाय उस नफ़े के, जिसका असल चीज़ से तअल्लुक़ था, तरह तरह के नुक़सान ज़ाहिर होते हैं और हज़ारों लाखों इन्सान धोखा खाकर बजाय नफ़े के नुक़सान उठाते हैं। वाज़ह हो कि इन्सान ने परमार्थ के सिल्सिले में भी इसी क़िस्म की मिलावटें करके सच्चे परमार्थ का मटियामेल कर दिया है जिसकी वजह से लाखों करोड़ों इन्सान परमार्थ में श्रद्धा रखते हुए और अपनी जानिब से परमार्थ के लिये हाथ पाँव मारते हुए न सिर्फ़ परमार्थ के असली फ़ायदे से महरूम हैं बल्कि निहायत परेशान और परागन्दादिल हैं और लुत्फ़ यह है कि आला दर्जे की क़ाबिलियत व समझ बूझ वाले असहाब तक इन ग़लतियों व कमज़ोरियों के कारण ख़ुद अपना और अपने श्रद्धालुओं का भारी नुक़सान कर रहे हैं। चुनाँचे इस ज़माने में बाज़ भाई यह प्रचार करते सुनाई देते हैं कि न कहीं स्वर्ग है, न बहिश्त, सच्चा सुख इसी पृथ्वी पर हासिल हो सकता है बशर्ते कि इन्सान अपनी आँखें खोल कर संसार में विचरे और पुराने ज़माने के ख़्यालात साध सन्त की तलाश,साधन व भजन बन्दगी वगै़रह की बाबत छोड़कर दुनिया के सामान के अन्दर अपने प्रीतम व उपास्य की तलाश करे। उनका बयान है कि जिनके आँख है वे सूरज की चमक, फूल की रंगत मुलाहिज़ा करने या परिन्दों की चहचहाहट और बादलों की गड़गड़ाहट के सुनने ही से मोहित हो जाते हैं और उस अवस्था में जो आनन्द और प्रीतम से नज़दीकी उनको हासिल होती है उसका लुत्फ़ वही लोग जानते हैं।

 चुनाँचे कवि सम्राट रवीन्द्रनाथ टैगोर साहब एक जगह फ़र्माते हैं -

“छोड़ो इस भजन गाने, कीर्तन करने और माला फेरने को। किवाड़ बन्द करके  मन्दिर के  इस  अन्धकारमय  एकान्त  में  किसकी पूजा  कर  रहे  हो ?  तुम आँखें खोलो और उनसे देखो - क्या तुम्हारा भगवन्त तुम्हारे सामने मौजूद नहीं है?”

 इसी तरह इंगलिस्तान का मशहूर कवि वर्डज़्वर्थ कहता है -
“मौसमे बहार में जंगल का नज़ारा (दृश्य) देखने से तुमको  इन्सान  और  नेकी  व बदी की निस्बत ज़्यादा सबक़ मिल सकता है बनिस्बत इसके कि दुनिया के सबके सब महात्मा दे सकें।”
राधास्वामी

आपका आज 28/04 का दिन शुभ हो। 😊




प्रस्तुति- कृष्ण मेहता

.               *_⚜!!श्री् हरि् !!_*⚜
*_𖡼•𖣥𖣔𖣥•पं0कृषण मेहता•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•
                  🙏🏻 *_* 🙏🏻
*_ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।_*

👉🏻 *_28 अप्रैल 2020 वैशाख माह शुक्ल पक्ष की उदया पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि दोपहर 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी । उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी । साथ ही पूरा दिन पार कर देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव के रुद्र रूप को आर्द्रा नक्षत्र का अधिपति देवता माना जाता है। वहीं आर्द्रा नक्षत्र की राशि मिथुन है और इसके स्वामी बुध हैं, जबकि आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। आर्द्रा नक्षत्र मे जन्में लोगों को शीशम के पेड़ को नमस्कार करना चाहिये और उसे किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंचानि चाहिये । इसके अलावा रात 10 बजकर 55 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। जैसा कि नाम से ही विदित होता है कि इस योग में कोई शुभ कार्य करना चाहिए । जानें राशिनुसार कैसा बीतेगाआपका दिन।_*

🐑 *_मेष राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार के मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे, बच्चें भी आपके साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई घरेलू काम पूरा करने में सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के रिश्तों में आज मिठास भरेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।_*

🐂 *_वृष राशि आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी के साथ घर पर समय बितेगा। नियमित योग करने से आज स्वास्थ्य और फिट रहेगा। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार सहित सुंदरकांड का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा।_*

👨‍❤️‍👨 *_मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आज किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आयेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। साथ ही किसी पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज छुटकारा मिलेगा। आज सोशल साइट पर किसी दोस्त से बात होगी। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है, अगर आज घर पर अपनी शादी की बात चलाएंगे तो बात बन सकती है। घर पर ही बूंदी का लड्डू बनाकर हनुमान जी का भोग लगाएं, सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।_*

🦀 *_कर्क राशि आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप किसी पुरानी बातों में उलझ सकते हैं, बेहतर रहेगा आप उसे इग्नोर करें। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों का काम परिवार के किसी सदस्य की मदद से पूरा होगा। बार-बार मेहनत करने के बाद भी सफलता पाने में आ रही बाधाएं आज समाप्त हो जायेंगी। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें, समस्त मनोकामनाएं पूरी होगी।_*

🦁 *_सिंह राशि आज पूरे दिन घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अगर आपका व्यापार मेडिकल से सम्बंधित है तो आज आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। आप कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। छात्र वर्ग के लोग आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएगे। हनुमान जी को स्मरण करते हुये प्रणाम करें, कारोबार में वृद्धि होगी।_*

👰🏻 *_कन्या राशि आज आपका दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी खुशियाँ आयेंगी। सोशल साइट पर आज किसी इसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।_*

⚖️ *_तुला राशि आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में किसी के साथ बहस हो सकती है। महिलाओं को कार्यों में आज बच्चें सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज अपने करियर को और बेहतर बनाने की योजना बनायेंगे। आज किसी बचपन के मित्र से फ़ोन पर बात होगी। लवमेट्स एक दुसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। हनुमान जी को चीनी का भोग लगाएं, सेहत अच्छी बनी रहेगी।_*

🦂 *_वृश्चिक राशि आज आप जीवनसाथी के सहयोग से कोई घर का काम करने में सफल होंगे। आज किसी सहकर्मी से फ़ोन पर बात होगी, जिससे आप अपने कार्यों की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा । बच्चे आपके साथ गेम खेलकर अपना समय बिताएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। जिसे बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने के योग बन रहे है। गायत्री मंत्र का 21 बार जप करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।_*

🏹 *_धनु राशि आज आप अपने छोटे कार्यों को दिन की शुरुआत में ही पूरा करने में सफल  होंगे। आज परिवार के लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप जिस काम को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे, वो समय से पूरा हो जायेगा। आज अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज स्टूडेंट्स को फ़ोन द्वारा सीनियर्स से मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मीठास बढ़ेगा। बजरंग बाण का पाठ करें, भय से छुटकारा मिलेगा।_*

🐊 *_मकर राशि आज स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। आज आप घर पर कुकिंग का आनंद उठाएंगे। बच्चें भी आपकी सहायता करेंगे। आज घर पर ही परिवार सहित डिनर करने का प्लान बनायेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखे। नियमित व्यायाम करने से चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई उपहार देने का वादा कर सकते है। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलायें, कष्टों से छुटकारा मिलेगा।_*

⚱️ *_कुंभ राशि आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ कोई काम करेंगे, तो काम समय से पूरा हो जाएगा। आज जीवनसाथी के जीवन में पॉजिटिव बदलाव आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यों में बड़े भाई का सहयोग मिलाने से आपका काम समय से पूरा होगा। वाहन लेने का योग बन रहा, लेकिन अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, पूरे दिन सफलता मिलती रहेगी।_*

🐬 *_मीन राशि आज आपका दिन बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे है तो थोडा रूक जाये। आज कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप जो भी काम करेंगे, उसका दूसरे लोगों पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। आज पारिवार से जुड़ी परेशानियां खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नयी योजना बनायेंगे। जिसमे जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंत्र- ऊँ तेजसे नम: का 11 बार जप करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

Sunday, April 26, 2020

आज 26/04 को शाम के सत्संग में पढ़ा गया बचन






**राधास्वामी!!
 26-04-2020-                     
आज शाम के सतसंग में पढे गये पाठ-           
  (1) मन रे क्यों माने नाहि, जग सँग क्या लेना।।टेक।। (प्रेमबानी-3-शब्द-13,पृ.सं.235)           
 (2) बाहर के साज काज नहिं सरिहै।।टेक।। जिन जन भाग से सतसँग पाया। तिस ही पडी कुछ इसकी खबर है।। (प्रेमबिलास- शब्द-105,पृ.सं.152)                                 
  (3) सतसंग के उपदेश-भाग तीसरा-कल से आगे।।   नोट:- सतसंग के बाद:- देव री सखी मोहि उमँग बधाई।।  (सारबचन-शब्द-पहला,पृसं.74 ) पढा गया।।                                                     

  🙏🏻राधास्वामी🙏🏻**



**राधास्वामी!! 26-04 -2020-

                           
आज शाम के सत्संग में पढ़ा गया बचन-

कल से आगे-

( 119)

अ गर इंसान अपने तई संभाल ले तो उसे यह गति हासिल हो सकती है कि हर मुश्किल मौके पर मालिक की जानिब से मदद व रोशनी मिले जिसकी मदद से वह भव सागर में ऐसे तैर सकता है जैसे लकड़ी के संग जुड़ा हुआ लोहा। लेकिन मुश्किल यह है कि अव्वल तो इंसान अपने तई बड़ा चतुर समझता है और सख्त मुश्किल सिर पर आए बगैर मालिक की मदद की परवाह ही नहीं करता और दोयम अगर कोई शख्स परवाह भी करता है तो सहूलियत मिलने पर लोभ या काम के बस होकर ऐसा गिर जाता है कि उसका अंतरी तार टूट जाता है।  मालिक से अंतरी संबंध कायम रखने के लिए हमेशा चौकन्ना रहने की सख्त जरूरत है । यह दुरुस्त है कि साधारण लोगों में न इस कदर एतिहात का माद्दा है और न ही मालिक के साथ अंतरी सम्बंध कायम करने की काबिलियत है।  लेकिन उनके हासिल करने और एतिहात से बरतने की आदत डालने के लिए कोशिश तो हर कोई कर सकता है। करते-करते सभी काम सफल हो जाते हैं। इसके अलावा याद रखना चाहिए कि जो साधन सत्संगियों को बतलाए गए हैं उनकी कमाई से मुनासिब काबिलियत भी पैदा हो जाती है और एहतियात से बरसने का शऊर भी आ  जाता है ।

🙏🏻राधास्वामी🙏🏻                                             
सतसंग के उपदेश-

 भाग तीसरा।**
राधास्वामी
राधास्वामी
राधास्वामी
राधास्वामी
राधास्वामी

।।।।

खामोशी का सुख



*कहानी*
              *एक चुप सौ सुख*

*एक जमीदार था, एक उसकी घर वाली थी। घर मे दो जने ही थे। जमीदार खेत मे काम करता था और उसकी पत्नी घर का काम करती थी। पति-पत्नी दोनों ही गरम स्वभाव के थे। थोड़ी थोड़ी बात पर दोनों मे ठन जाती थी। कभी कभी तो घरवाली का बना बनाया खाना भी बेकार हो जाता था। एक दिन घरवाली अपनी रिश्तेदारी मे गई। वहां उसे एक बुजुर्ग औरत मिली। बातों बातों मे जमींदार की घरवाली ने बुजुर्ग औरत को बताया कि मेरे घरवाले का मिजाज बहुत चिड़चिड़ा है वे जब तब मेरे से लड़ते ही रहते हैं। कभी कभी इससे हमारी बनी बनाई रसोई बेकार चली जाती है। बुजुर्ग महिला ने कहा यह कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसा तो हर घर मे होता रहता है। मेरे पास इस की एक अचूक दवा है। जब भी कभी तेरा घरवाला तेरे साथ लड़े, तब तुम उस दवा को अपने मुंह मे रख लेना, इस से तुम्हारा घरवाला अपने आप चुप हो जाएगा। बुजुर्ग महिला अपने अन्दर गई, एक शीशी भर कर ले आई और उसे दे दी।*

*जमीदार की घरवाली ने घर आ कर दवा की परीक्षा करनी शुरू कर दी जब भी जमीदार उस से लड़ता था वह दवा मुंह मे रख लेती थी। इस से काफी असर दिखाई दिया। जमीदार का लड़ना काफी कम हो गया था। यह देख कर वह काफी खुश हुई। वह ख़ुशी-ख़ुशी बुजुर्ग महिला के पास गई और कहा आप की दवाई तो कारगर सिद्ध हुई है, आप ने इस मे क्या क्या डाला है जरा बता देना, मे इसे घर मे ही बना लूँगी। बार बार आना जाना मुश्किल हो जाता है। इसपर बुजुर्ग महिला ने जवाब दिया की जो शीशी मैंने तुम्हे दी थी उस मे शुद्ध जल के सिवाय कुछ भी नहीं था। तुम्हारी समस्या का हल तो तुम्हारे चुप रहने से हुई है। जब तुम दवा यानि की पानी को मुंह मे भर लेती थी तो तुम बोल नहीं सकती थी और तुम्हारी चुप्पी को देख कर तुम्हारे घरवाले का भी क्रोध शांत हो जाता था। इसी को "एक चुप सौ सुख" कहते हैं*

 *आपके परिवार में सुख शांति बनी रहे*।।


।।।

अक्षय तृतीया का महत्व




_*अक्षय तृतीया* (आखा तीज)_, [वैशाख शुक्ल तृतीया] जो इस वर्ष 25th April को 11:52 से है!
उसका महत्व क्यों है और जानिए आज ही के दिन कि कुछ महत्वपुर्ण जानकारियाँ:
🕉 ब्रह्माजी के पुत्र *अक्षय कुमार* का अवतरण।
🕉 *माँ अन्नपूर्णा* का जन्म।
🕉 *चिरंजीवी महर्षी परशुराम* का जन्म हुआ था इसीलिए आज *परशुराम जन्मोत्सव* भी हैं।
🕉 *कुबेर* को खजाना मिला था।
🕉 *माँ गंगा* का धरती अवतरण हुआ था।
🕉 सूर्य भगवान ने पांडवों को *अक्षय पात्र* दिया।
🕉 महाभारत का *युद्ध समाप्त* हुआ था।
🕉 वेदव्यास जी ने *महाकाव्य महाभारत की रचना* गणेश जी के साथ शुरू किया था।
🕉 प्रथम तीर्थंकर *आदिनाथ ऋषभदेवजी भगवान* के 13 महीने का कठीन उपवास का *पारणा इक्षु (गन्ने) के रस से किया* था।
🕉 प्रसिद्ध तीर्थ स्थल *श्री बद्री नारायण धाम* का कपाट खोले जाते है।
🕉 बृंदावन के बाँके बिहारी मंदिर में *श्री विग्रह चरण के दर्शन* होते है।
🕉 जगन्नाथ भगवान के सभी *रथों को बनाना प्रारम्भ* किया जाता है।
🕉 आदि शंकराचार्य ने *कनकधारा स्तोत्र* की रचना की थी।
🕉 *अक्षय* का मतलब है जिसका कभी क्षय (नाश) न हो!!!
🕉 *अक्षय तृतीया अपने आप में स्वयं सिद्ध मुहूर्त है कोई भी शुभ कार्य का प्रारम्भ किया जा सकता है....!!!*

अक्षय रहे *सुख* आपका,😌
अक्षय रहे *धन* आपका,💰
अक्षय रहे *प्रेम* आपका,💕
अक्षय रहे *स्वास्थ* आपका,💪
अक्षय रहे *रिश्ता* हमारा 🌈
अक्षय तृतीया की आपको और आपके सम्पूर्ण परिवार को *हार्दिक शुभकामनाएं*

Saturday, April 25, 2020

भगवान दास मोरवाल के साहित्य पर हुए अबतक 40 शोध






सिर्फ़ भावी शोधार्थियों के सूचनार्थ ।


मित्रो, नीचे दी गई सूची देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में होने वाली 40 पीएच-डी के विषयों की है । इनमें 7 पीएच-डी अवार्ड हो चुकी हैं । अगर किसी मित्र के पास इनके अलावा किसी  और शोध की जानकारी है , तो सूचित करे ।

1) 'भगवानदास मोरवाल के कथा-साहित्य में युग-बोध : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन' (Awarded)
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

2) 'भगवानदास मोरवाल के साहित्य का समाजशास्त्रीय अध्ययन' (Awarded in 2019)
शोधार्थी गणेश शेकोकर,
शोध निर्देशक डॉ. विट्ठल सिंह नंदराम सिंह ढाकरे
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र

3)'भगवानदास मोरवाल का कथा-साहित्य : चिंतन एवं शिल्प'
शोधार्थी डिम्पल सुरेश पाटिल,
 निर्देशक डॉ.मधु खराटे
उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगाँव, महाराष्ट्र (Awarded in 2019)

4) 'भगवानदास मोरवाल के कथा-साहित्य का विश्लेष्णात्मक अध्ययन' (Awarded in 2017)
शोधार्थी अजय गोपालकृष्णन कामथ,
शोध निर्देशक  डॉ. पी.राधिका
दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, एर्नाकुलम, केरल

5) 'भगवानदास मोरवाल के कथा-साहित्य में मेवाती संस्कृति' (Awarded 2019)
शोधार्थी राजमती मीणा,
शोध निर्देशक प्रो. विनोद शर्मा
राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान

6) 'भगवानदास मोरवाल का साहित्य : यथार्थ के विभिन्न आयाम' (2015 में Awarded)
शोधार्थी  पुष्पा,
शोध निर्देशक  प्रो.प्रतिभा मुद्लिआर
दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, धारवाड़, कर्नाटक

7) 'भगवानदास मोरवाल का कथा साहित्य :विविध आयाम (Awarded in 2015)
शोधार्थी विनोद कुमार बीएम,
 शोध निर्देशक डॉ. विद्या कुमार
दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, चेन्नई

8) 'भगवानदास मोरवाल के कथा-साहित्य में सामाजिक चेतना'
शोधार्थी सुरजीत,
शोध निर्देशक डॉ. रंजना वैशम्पायन
लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

9) 'भगवानदास मोरवाल के उपन्यासों में सांस्कृतिक बोध'
शोधार्थी चांदनी रानी,
शोध निर्देशक डॉ. (श्रीमती) स्नेहलता गुप्ता
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, मेरठ

10) 'भगवानदास मोरवाल के साहित्य का समाजशास्त्रीय अध्ययन'
पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला, पंजाब

11) 'भगवानदास मोरवाल सृजनात्मक साहित्य में नारी पात्र'
शोधार्थी रामदास काटे,
शोध निर्देशक डॉ. ईश्वर जानकीराम पंवार
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र

12) 'भगवानदास मोरवाल के साहित्य का अनुशीलन'
शोधार्थी प्रवीण ज्ञानोबा माचीरावकर ,
शोध निर्देशक डॉ. संजीव कुमार नरवाड़े
स्वामी रामानन्द तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, नांदेड़, महाराष्ट्र

13) 'भगवानदास मोरवाल के कथा-साहित्य का समाजशास्त्रीय अनुशीलन'
शोधार्थी शोभा जोशी,
शोध निर्देशक डॉ. मिथिलेश शर्मा
मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र

14) 'भगवानदास मोरवाल के उपन्यासों में विविध आयाम'
शोधार्थी ताराचंद खरद ,
शोध निर्देशक डॉ. रमाकांत अप्रे
डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर विश्वविद्यालय, औरंगाबाद, महाराष्ट्र

15) 'भगवानदास मोरवाल के उपन्यासों में चित्रित समस्याएँ'
शोधार्थी जयदीप चौधरी,
शोध निर्देशक प्रो. दिलीप मेहरा
सरदार पटेल विश्वविद्यालय, आणंद, गुजरात

16) 'भगवानदास मोरवाल के कथा-साहित्य का सबाल्टर्न संदर्भ का अध्ययन'
शोधार्थी सपना कुमारी,
शोध निर्देशक डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी,
जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू

17) 'भगवानदास मोरवाल के साहित्य में मेवाती संस्कृति का अध्ययन'
शोधार्थी सुनील कुमार थुआ,
शोध निर्देशक डॉ.सुभाष चंद्र
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, हरियाणा

18) 'भगवानदास मोरवाल के उपन्यास : एक विश्लेषण'
शोधार्थी रजनी पी.बी.,
शोध निर्देशक डॉ. मंजू रामचन्द्रन
केरल विश्विविद्यालय, तिरुवंततपुरम, केरल

19) 'भगवानदास मोरवाल के कथा साहित्य में चित्रित सामाजिक समस्याओं का चित्रण'
शोधार्थी पूनम कुमारी,
शोध निर्देशक डॉ.कृष्णा जून
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, हरियाणा

20) 'योगीराज वाघमारे व भगवानदास मोरवाल यंचा कादम्बरी वांग्मय च तुलनात्मक अभ्यास'
('योगीराज वाघमारे व भगवानदास मोरवाल के उपन्यासों का तुलनात्मक अध्ययन')
शोधार्थी परमेश्वर वाल्मिक दहीफले ,
 शोध निर्देशक डॉ. उद्धव थोर्वे
डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद, महाराष्ट्र

21) 'भगवानदास मोरवाल के कथा साहित्य में युगीन सन्दर्भों का अध्ययन'
शोधार्थी- दीपाली आर्या ,
शोध निर्देशक प्रो. मानवेंद्र पाठक,
कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल, उत्तराखण्ड

22) 'भगवानदास मोरवाल का कथा साहित्य : समग्र अनुशीलन'
शोधार्थी  नेहा गुप्ता,
शोध निर्देशक डॉ. पुष्पा शाक्य
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, म.प्र.

23) 'भगवानदास मोरवाल के कथा-साहित्य का अन्वेषणात्मक अध्ययन'
शोधार्थी  जसवंत नागदा,
 शोध निर्देशक डॉ. मलय पानेरी
जनार्दन नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर, राजस्थान

24) 'भगवानदास मोरवाल के समूचे कथा साहित्य में सामाजिक-सांस्कृतिक बोध'
शोधार्थी सुरेश कुमार यादव,
 शोध निर्देशक डॉ. एम. अंजनेलू
हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश

25) 'भगवानदास मोरवाल के कथा साहित्य में युग संघर्ष'
शोधार्थी संदीप यादव,
शोध निर्देशक प्रो. गीता नायक
विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, मध्य प्रदेश

26) 'भगवानदास मोरवाल के उपन्यासों में निरुपित नारी'
शोधार्थी तुषार जानी,
शोध निर्देशक प्रो. समीर डी. प्रजापति
उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय, पाटन, गुजरात

27) 'भगवानदास मोरवाल के उपन्यासों में मूल संवेदना'
शोधार्थी रुमाइसा, शोध निर्देशक डॉ. रूबी जुत्शी
कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर

28) 'आधुनिकता की आईने में भगवानदास मोरवाल के समग्र साहित्य का चिकित्सक अध्ययन'
शोधार्थी भवानी शंकर शर्मा,
शोध निर्देशक डॉ. गौतम सोनकाम्बले,
मुम्बई विश्वविद्यालय , महाराष्ट्र

29) 'भगवानदास मोरवाल का रचना-संसार'
शोधार्थी रमसीना पी. ,
शोध निर्देशक डॉ. मेरली के. पुन्नूस
महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोट्टायम, केरल

30) 'स्त्री अस्मिता और भगवानदास मोरवाल के उपन्यास'
शोधार्थी रविकांत वर्मा,
शोध निर्देशक डॉ. मीना गौतम
राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर, राजस्थान

31) 'समकालीन मूल्यबोध और भगवानदास मोरवाल का उपन्यास साहित्य'
शोधार्थी दिनेश कुमार सिंह,
शोध निर्देशक डॉ. प्रेमचन्द कुराली
सरदार पटेल विश्वविद्यालय, आणंद, गुजरात

32) 'भगवानदास मोरवाल के उपन्यासों में अभिव्यक्त कथ्य, समस्याएं तथा चरित्र-सृष्टि'
शोधार्थी श्वेता मिश्रा,
शोध निर्देशक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद
मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई, महाराष्ट्र

33) 'भगवानदास मोरवाल के कथा साहित्य का समाजशास्त्रीय विश्लेष्ण'
शोधार्थी मंजुला अग्रवाल ,
शोध निर्देशक सायरा बानो
दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, हैदराबाद

34) 'भगवानदास मोरवाल के कथा साहित्य में समाजशास्त्रीय अध्ययन'
शोधार्थी सुधा पाण्डे ,
शोध निर्देशक डॉ. गौरव तिवारी
गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

35) 'भगवानदास मोरवाल के उपन्यासों में सांस्कृतिक यथार्थ'
शोधार्थी अर्चना यादव,
शोध निर्देशक डॉ. राजेश पासवान,
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली

36) 'भगवानदास मोरवाल के कथा-साहित्य में युग-चेतना'
शोधार्थी दीपाली आर्य,
शोध निर्देशक प्रो. मानवेंद्र पाठक
कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल, उत्तराखंड

37) 'भगवानदास मोरवाल के साहित्य में व्यक्त विचारों के विविध आयाम'
शोधार्थी परेरा रामकृष्ण सनानासे,
शोध निर्देशक डॉ. संजय कुमार शर्मा
उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगाँव, महाराष्ट्र

38) 'भगवानदास मोरवाल के कथा साहित्य में कथ्य एवं शिल्प'
शोधार्थी टंकर बाबू,
शोध निर्देशक डॉ. चंद्रा मुखर्जी
ओस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद, तेलंगाना

39) 'भगवानदास मोरवाल के उपन्यासों में स्त्री-विमर्श'
शोधार्थी वैष्णवी पाटील,
शोध निर्देशक डॉ. मनोहर पाटील
 श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला (जेजेटी) विश्वविद्यालय, झुंझुनूं, राजस्थान

40) 'भगवानदास मोरवाल के कथा-साहित्य में स्त्री-विमर्श'
शोधार्थी कुलदीप, शोध निर्देशक कृष्णा जून
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक , हरियाणा।


।।।।।।

आज सुबह 26/04को सुबह का खेत पर सत्संग




**राधास्वामी!!
26-04-2020-

आज सुबह के सतसंग में पढे गये पाठ-                                 

 (1) भाग जगे गुरु चरनन आई।  राधास्वामी। संगत सेवा पाई। ।। (प्रेमबानी-2-शब्द-11,पृ.सं.14)                                                                                     
(2) उठी अभिलाषा इक मन मोर।  करूँ  अब आरत गुरु की जोर।। 
    (सारबचन-,शब्द-19,पृ.सं.591)

विद्यार्थियों द्वारा पढे गये।  (सतसंग के बाद:-  (1) राधास्वामी रक्षक जीव के जीव न जाने भेद।।                                               

(2)  बढत सतसंग अब दिन दिन। अहा हा ओहो हो ।।                                                     
 (3) तमन्ना यही है कि जब तक जीऊँ।चलू या फि                           

🙏🏻राधास्वामी🙏🏻**




पूज्य हुज़ूर का निर्देश

  कल 8-1-22 की शाम को खेतों के बाद जब Gracious Huzur, गाड़ी में बैठ कर performance statistics देख रहे थे, तो फरमाया कि maximum attendance सा...