Wednesday, November 9, 2022

परम गुरु हुज़ूर महाराज का भण्डारा मनाए जाने के संबंध में परामर्श - दिसम्बर, 2022

 


         

   5. अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के उपदेश प्राप्त सतसंगी भाई बहन सोमवार, 26 दिसम्बर, 2022 को भेंट देंगे। भेंट की सीमा निम्नवत् रहेगी-

            (i) भारत की सतसंग ब्रांचों में रजिस्टर्ड उपदेश प्राप्त सतसंगी न्यूनतम 15/- रु. तथा अधिकतम 3,000/- रु. तक भेंट दे सकते हैं।

            (ii) विदेशों की सतसंग ब्रांचों में रजिस्टर्ड उपदेश प्राप्त सतसंगी (अनुमति प्राप्त क्षेत्र) न्यूनतम 150/-रु. तथा अधिकतम 7,500/- रु. तक भेंट दे सकते हैं।

            (iii) अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के सतसंगी जिन्हें पैरा 1 के अनुसार दयालबाग़ आने की अनुमति है वे कार्यक्रमानुसार भेंट दे सकते हैं। उन्हें हैल्मेट, मास्क पहनना, हाथों की सफ़ाई रखना व सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक है।

            (iv) अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के अन्य सतसंगी जो दयालबाग़ नहीं आ सकते हैं वे अपनी भेंट की धनराशि NEFT/ RTGS द्वारा ब्रांच के खाते में जो कि सेक्रेटरी व अन्य दो व्यक्तियों द्वारा संचालित किया जाता है, ऑनलाइन जमा करेंगे। जो लोग भेंट की राशि ट्रांसफ़र करने में अक्षम हैं वे ब्रांच सेक्रेटरी को नक़द दे सकते हैं। ब्रांच सेक्रेटरी प्रत्येक "ट्रांज़ेक्शन" की जाँच कर यह देखेंगे कि यह धनराशि निर्दिष्ट नियमानुसार की गई है अथवा नहीं। ब्रांच द्वारा एकत्रित की गई भेंट की कुल धनराशि NEFT/ RTGS द्वारा केवल एक ट्रांज़ेक्शन से सभा के खाते में जमा करें व Form 'A' सूची प्रेषित करें, जिससे भेजी गई धनराशि का मिलान हो सके। सभा के खाते का विवरण रीजनल प्रेसीडेन्ट्स को भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में उनसे सम्पर्क करें। (कार्यक्रम व प्रक्रिया अलग से सूचित की जायेगी)।

            विदेशों की ब्रांचों के उपदेश प्राप्त सतसंगी भाई-बहन जो भंडारे में शामिल हो सकते हैं किन्तु कोविड-19 के कारण दयालबाग़ नहीं आ सके हैं वे अपनी भेंट की धनराशि अपने रीजनल एसोसिएशन के बैंक एकाउन्ट में ऑनलाइन  (online) भेज सकते हैं। रीजनल प्रेसीडेंट, ब्रांच सेक्रेटरी द्वारा भेजी गई भेंट की लिस्ट जाँच करने के बाद उसे अपने बैंक एकाउन्ट में रीजनल स्तर पर उपयोग के लिये स्वीकृत करेंगे।

            6. (a) अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के जिज्ञासु (UID सहित जिनका बायोमेट्रिक पूरा हो गया है) जो एग्रोइकोलोजी एवं प्रिसीज़न फ़ार्मिंग सेवा में भाग लेना चाहते हैं और पैरा 1 में दी गई शर्तों को पूरा करते हैं व उपदेश प्राप्त करने के इच्छुक हैं उन पर भंडारा दिसम्बर, 2022 के दौरान उपदेश देने के लिए विचार (consider) किया जाएगा। जिज्ञासु जो उपदेश प्राप्त करने के इच्छुक हैं उन्हें सेक्रेटरी, सभा की अनुमति से अधिक दिन तक ठहरने की अनुमति दी जा सकती है।

            (b) दूसरा उपदेश (भजन-उपदेश/रिवीज़न)- कृपया नोट करें कि यह सुपरवाइज़्ड वीडियो कॉन्फ़रेन्सिंग मोड/व्यक्तिगत उपस्थिति में दयालबाग़ से ट्रांस्मिट किया जाएगा। (ब्रांच सेक्रेटरीज़ यह सुनिश्चित करें कि सुमिरन ध्यान/भजन/रिवीज़न से संबंधित प्रपत्र उपदेश विभाग, दयालबाग़ में भंडारे की तिथि से कम से कम एक माह पूर्व पहुँच जाएँ।)

            (c) उपदेश (सुमिरन - ध्यान/भजन) के इच्छुक लोगों के लिये दोनों समय खेत की चार दिन की हाज़िरी आवश्यक है।

            7. अनुमति प्राप्त सतसंगियों/ जिज्ञासुओं के लिये पोथी व च्यवनप्राश की सेल के लिये निर्देशानुसार प्रबंध किया जाएगा।

            8. सरन आश्रम हॉस्पिटल के डॉक्टर्स/ पैरा मेडिकल स्टाफ़ तथा अन्य लोग कोविड-19 (Corona virus) के प्रति पूर्ण सावधानियाँ रखेंगे। हॉस्पिटल व परिसर को प्रतिदिन सेनेटाइज़ किया जाएगा। डॉ. एस.के. सतसंगी, MOI/C सरन आश्रम हॉस्पिटल कोविड-19 से बचाव के संबंध में रीजन्स को जारी किए गए निर्देशों का सख़्ती से पालन करायेंगे।

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...