Tuesday, June 28, 2022

भंडारा 10 जुलाई 2022 क़ो

 *परम  गुरु  हुजूर  डॉ.  एम.बी  लाल  साहब जी  का  पावन  भण्डारा  10  July'  2022  को  मनाया  जाएगा।

अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के उपदेश-प्राप्त सतसंगी भाई-बहन सोमवार, 11 जुलाई, 2022 को भेंट देंगे। भेंट की सीमा निम्नवत् रहेगी- (i) भारत की सतसंग ब्रांचों में रजिस्टर्ड उपदेश प्राप्त सतसंगी न्यूनतम 15/- रु. तथा अधिकतम 3,000/- रु. भेंट दे सकते हैं।

(ii) विदेशों की सतसंग ब्रांचों में रजिस्टर्ड उपदेश प्राप्त सतसंगी (अनुमति प्राप्त क्षेत्र) जो दयालबाग़ आयेंगे वे न्यूनतम 150/-रु. तथा अधिकतम 7,500/- रु. भेंट दे सकते हैं।।                              

(iii) अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के सतसंगी जिन्हें पैरा 1 के अनुसार दयालबाग़ आने की अनुमति है वे कार्यक्रमानुसार भेंट दे सकते हैं। उन्हें हैल्मेट, मास्क पहनना, हाथों की सफ़ाई व सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक है।     

 (iv) अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के अन्य सतसंगी जो दयालबाग़ नहीं आ सकते हैं वे अपनी भेंट की धनराशि NEFT/ RTGS द्वारा ब्रांच के खाते में जो कि सेक्रेटरी व अन्य दो व्यक्तियों द्वारा संचालित किया जाता है, ऑनलाइन जमा करेंगे। जो लोग भेंट की राशि ट्रांसफ़र करने में अक्षम हैं वे ब्रांच सेक्रेटरी को नक़द दे सकते हैं।

ब्रांच सेक्रेटरी प्रत्येक "ट्रांज़ेक्शन" की जाँच कर यह देखेंगे कि यह धनराशि निर्दिष्ट नियमानुसार की गई है अथवा नहीं।

 ब्रांच द्वारा एकत्रित की गई भेंट की कुल धनराशि NEFT/ RTGS द्वारा केवल एक transaction से सभा के खाते में जमा करें व Form 'A' सूचि प्रेषित करें, जिससे भेजी गई धनराशि का मिलान हो सके। सभा के खाते का विवरण रीजनल प्रेसीडेन्ट्स को भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में उनसे सम्पर्क करें। (कार्यक्रम व प्रक्रिया अलग से सूचित की जायेगी)।*

*विदेशों के रीजन्स के उपदेश प्राप्त सतसंगी भाई बहन जो भंडारे में शामिल हो सकते हैं किन्तु कोविड-19 के प्रतिबंधों के कारण दयालबाग़ नहीं आ सके हें वे अपनी भेंट की धनराशि अपने रीजनल एसोसिएशन के बैंक एकाउण्ट में ऑन लाइन भेज सकते हैं। रीजनल प्रेसिडेंट, ब्रांच सेक्रेटरी द्वारा भेजी गई भेंट की लिस्ट जाँच करने के बाद उसे अपने बैंक एकाउण्ट में रीजनल स्तर पर उपयोग के लिए स्वीकृत करेंगे।*

*राधास्वामी*

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...