Thursday, June 16, 2022

10 जुलाई क़ो भंडारा मनाने क़ो लेकर दिशा निर्देश

 परम गुरु हुज़ूर डॉ. एम.बी. लाल साहब का भण्डारा मनाए जाने के संबंध में परामर्श -


            

परम गुरु हुज़ूर डॉ. एम.बी. लाल साहब का भंडारा भारत व विदेशों की विभिन्न ब्रांचों में रविवार, 10 जुलाई, 2022 को दोपहर बाद के सत्र में खेतों में (सुपरवाइज़्ड वीडियो ट्रांस्मिशन के साथ) मनाया जाएगा। दयालबाग़ में भंडारा सप्ताह 08.07.2022 से 12.07.2022 तक मनाया जाएगा।

            

अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के सभी सतसंगी तथा रजिस्टर्ड जिज्ञासु (बायोमेट्रिक तथा UID के साथ) जो शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा खाँसी, ज़ुकाम व बुख़ार के लक्षणों से रहित हैं तथा मार्डन मेडिसन के रजिस्टर्ड डॉक्टर तथा/ या आयुष (रजिस्ट्रेशन नम्बर के साथ) द्वारा प्रमाणित हैं और इसके अतिरिक्त सरन आश्रम हॉस्पिटल द्वारा जिनकी जाँच कर ली गई है, वे 10 जुलाई, 2022 के भंडारे के अवसर पर दयालबाग़ में सेवा के लिए आ सकते हैं। खाँसी, ज़ुकाम व बुख़ार के लक्षण वाले लोग दयालबाग़ में बिल्कुल नहीं आएंगे। (जैसा कि सभा द्वारा जारी किए गए पत्र दिनांक 18.04.2022 में परामर्श दिया गया है कि यदि कोई भी इन लक्षणों से पीड़ित पाया गया तो उसे तत्काल वापस भेज दिया जाएगा तथा उस ब्रांच विशेष के सभी सतसंगियों को अग्रिम आदेशों तक दयालबाग़ आने से वंचित कर दिया जाएगा)।

            

यात्रा से पूर्व, यात्रा के दौरान तथा यात्रा के बाद वे सभी सावधानियों जैसे- मास्क, व हैलमेट का प्रयोग तथा हाथों की सफ़ाई व सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करेंगे। वे अपना बायोमेट्रिक पहचान कार्ड अवश्य लेकर आएँ अन्यथा उन्हें दयालबाग़ में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।       


इस अवसर पर दयालबाग़ उत्पादों की प्रदर्शनी दयालबाग़ में आयोजित नहीं की जाएगी।


11.07.2022 Offering of Bhent / online Bhent by Initiated Satsangis of permitted Zone


12.07.2022 Zonal Satsang


रा धा स्व आ मी


For more information 

Click Here


https://t.me/+GpipYeADcKNlMjA1

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...