Sunday, April 23, 2023

रोजाना वाकिआत-परम गुरु हुज़ूर साहबजी महाराज!*

 *रा धा स्व आ मी*



*19-04-23-आज शाम सतसंग में पढ़ा गया बचन-कल से आगे:-*




*(7-7-31-मंगल)* 




*इमसाल(इस वर्ष)हमारी इंस्टीट्यूट के इण्टरमीडिएट जमाअत(कक्षा)के नतायज(फल) तो अच्छे निकले यानी 70 सत्तर फीसदी लड़के पास। दो फ़र्स्ट डिवीजन में और पास-शुद-गान(सफल हुए) के अलावा 3 कम्पार्टमेन्ट में । लेकिन हाई स्कूल के नतायज ख़राब निकले। आज हाई स्कूल की जमाअतों के उस्तादों की मीटिंग कराई गई। तहकीकात(जांच) से मालूम हुआ कि खराब नतायज हिस्ट्री व उर्दू की पढ़ाई में नुक्स(दोष) की वजह से वाके(घटित) हुए है। लड़कों को हिस्ट्री ऑफ़ इंगलैण्ड पढ़नी तो पड़ी अंग्रेजी जबान में और जवाब लिखने पड़े उर्दू में। इस वजह से फेल हो गये। मालूम हुआ कि अब एक अच्छी तवारीखे-इंग्लिस्तान(इंग्लैंड का इतिहास) उर्दू जबान में छप गई। है। उर्दू पढ़ाने वाले मुंशी जी के इम्तिहान इण्टरमीडिएट में तो कुल तुलबा(विद्यार्थी)पास हो गये लेकिन हाई स्कूल में 22 में से सिर्फ़ 7 पास हैं। जिसकी वजह समझ में नहीं आती। बाद मीटिंग के फ़ैसला किया गया। मास्टर मिश्रीलाल साहब को मुस्तकिल(स्थायी) सेक्रेटरी मुकर्रर किया जावे ताकि निगरानी(देखरेख) का काम बखूबी(भली प्रकार)हो। बिला कामिल(पूरी) निगरानी के सब काम बिगड़ जाते हैं। क्रमशः- -------*   



  

                                                                                                                           *🙏🏻रा धा स्व आ मी🙏🏻*

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...