Tuesday, October 11, 2011

कामसूत्र

कामसूत्र महर्षि वात्स्यायन द्वारा लिखा गया भारत का एक प्राचीन कामशास्त्र (en:Sexology) ग्रंथ है। दुनिया भर में यौन बिमारीयों और एड्स के बढते चलन के कारण इस प्राचीन पुस्तक पर लोगों का खूब ध्यान गया है[तथ्य वांछित]। खास कर पश्चिम के देशों में यह काफी लोकप्रिय हुआ है और इसे लोगों की उत्सुकता बढी है[तथ्य वांछित]। कामसूत्र को उसके विभिन्न आसनों के लिए ही जाना जाता है. महर्षि वात्स्यायन का कामसूत्र विश्व की प्रथम यौन संहिता है[तथ्य वांछित] जिसमें यौन प्रेम के मनोशारीरिक सिद्धान्तों तथा प्रयोग की विस्तृत व्याख्या एवं विवेचना की गई है। अर्थ के क्षेत्र में जो स्थान कौटिल्य का है, काम के क्षेत्र में वही स्थान महर्षि वात्स्यायन का है। अधिकृत प्रमाण के अभाव में महर्षि का काल निर्धारण नहीं हो पाया है। परन्तु अनेक विद्वानों तथा शोधकर्ताओं के अनुसार महर्षि ने अपने विश्वविख्यात ग्रन्थ कामसूत्र की रचना ईसा की तृतीय शताब्दी के मध्य में की होगी[तथ्य वांछित]। तदनुसार विगत सत्रह शताब्दिओं से कामसूत्र का वर्चस्व समस्त संसार में छाया रहा है और आज भी कायम है[तथ्य वांछित]। संसार की हर भाषा में इस ग्रन्थ का अनुवाद हो चुका है[तथ्य वांछित]। इसके अनेक भाष्य एवं संस्करण भी प्रकाशित हो चुके हैं। वैसे इस ग्रन्थ के जयमंगला भाष्य को ही प्रमाणिक माना गया है[तथ्य वांछित]। कोई दो सौ वर्ष पूर्व प्रसिद्ध भाषाविद सर रिचर्ड एफ़ बर्टन (Sir Richard F. Burton) ने जब ब्रिटेन में इसका अंग्रेज़ी अनुवाद करवाया तो चारों ओर तहलका मच गया[तथ्य वांछित] और इसकी एक-एक प्रति 100 से 150 पौंड तक में बिकी[तथ्य वांछित]। अरब के विख्यात कामशास्त्र ‘सुगन्धित बाग’ (Perfumed Garden) पर भी इस ग्रन्थ की अमिट छाप है[तथ्य वांछित]। महर्षि के कामसूत्र ने न केवल दाम्पत्य जीवन का श्रृंगार किया है वरन कला, शिल्पकला एवं साहित्य को भी संपदित किया है। राजस्थान की दुर्लभ यौन चित्रकारी तथा खाजुराहो, कोणार्क आदि की जीवन्त शिल्पकला भी कामसूत्र से अनुप्राणित है। रीतिकालीन कवियों ने कामसूत्र की मननोहारी झांकियां प्रस्तुत की हैं तो गीत गोविन्द के गायक जयदेव ने अपनी लघु पुस्तिका ‘रतिमंजरी’ में कामसूत्र का सार संक्षेप प्रस्तुत कर अपने काव्य कौशल का अद्भुत परिचय दिया है[तथ्य वांछित]। [संपादित करें] काम-विषयक अन्य प्राचीन ग्रन्थ ज्योतिरीश्वर कृत पंचसायक :- मिथिलानरेश हरिसिंहदेव के सभापण्डित कविशेखर ज्योतिरीश्वर ने प्राचीन कामशास्त्रीय ग्रंथों के आधार ग्रहणकर इस ग्रंथ का प्रणयन किया। ३९६ श्लोकों एवं ७ सायकरूप अध्यायों में निबद्ध यह ग्रन्थ आलोचकों में पर्याप्त लोकप्रिय रहा है। पद्मश्रीग्यान कृत नागरसर्वस्व:- कलामर्मग्य ब्राह्मण विद्वान वासुदेव से संप्रेरित होकर बौद्धभिक्षु पद्मश्रीग्यान इस ग्रन्थ का प्रणयन किया था। यह ग्रन्थ ३१३ श्लोकों एवं ३८ परिच्छेदों में निबद्ध है। यह ग्रन्थ दामोदर गुप्त के "कुट्टनीमत" का निर्देश करता है और "नाटकलक्षणरत्नकोश" एवं "शार्ङ्र्गधरपद्धति" में स्वयंनिर्दिष्ट है। इसलिए इसका समय दशम शती का अंत में स्वीकृत है। जयदेव कृत रतिमंजरी :- ६० श्लोकों में निबद्ध अपने लघुकाय रूप में निर्मित यह ग्रंथ आलोचकों में पर्याप्त लोकप्रिय रहा है। यह ग्रन्थ डा० संकर्षण त्रिपाठी द्वारा हिन्दी भाष्य सहित चौखंबा विद्याभवन, वाराणसी से प्रकाशित है। कोक्कोक कृत रतिरहस्य :- यह ग्रन्थ कामसूत्र के पश्चात दूसरा ख्यातिलब्ध ग्रन्थ है। परम्परा कोक्कोक को कश्मीरी स्वीकारती है। कामसूत्र के सांप्रयोगिक, कन्यासंप्ररुक्तक, भार्याधिकारिक, पारदारिक एवं औपनिषदिक अधिकरणों के आधार पर पारिभद्र के पौत्र तथा तेजोक के पुत्र कोक्कोक द्वारा रचित इस ग्रन्थ ५५५ श्लोकों एवं १५ परिच्छेदों में निबद्ध है। इनके समय के बारे में इतना ही कहा जा सकता है कि कोक्कोक सप्तम से दशम शतक के मध्य हुए थे। यह कृति जनमानस में इतनी प्रसिद्ध हुई सर्वसाधारण कामशास्त्र के पर्याय के रूप में "कोकशास्त्र" नाम प्रख्यात हो गया। कल्याणमल्ल कृत अनंगरंग:- मुस्लिम शासक लोदीवंशावतंश अहमदखान के पुत्र लाडखान के कुतूहलार्थ भूपमुनि के रूप में प्रसिद्ध कलाविदग्ध कल्याणमल्ल ने इस ग्रन्थ का प्रणयन किया था। यह ग्रन्थ ४२० श्लोकों एवं १० स्थलरूप अध्यायों में निबद्ध है। [संपादित करें] वाह्य सूत्र वृहद वात्स्यायन कामसूत्र (गूगल पुस्तक) कामसूत्र वात्स्यायन कृत हिन्दी, संस्कृत (देवनागरी) में वात्स्यायन कृत कामसूत्र, संस्कृत (देवनागरी) में कामसूत्र मूल संस्कृत (रोमन लिपि)में कामसूत्र का अंग्रेजी अनुवाद (पी डी एफ) कामसूत्र का अंग्रेजी अनुवाद कामसूत्र का फ्रेंच में अनुवाद नारी कामसूत्र (गूगल पुस्तक ; लेखिका - डॉ विनोद वर्मा) कामसूत्र वीडियो आज भी बरकरार कामसूत्र का सम्मोहन (वेबदुनिया) कामसूत्र का उद्भव सेक्स चिंतन चिंतन’न्यूज़ स्तंभनदोष स्त्री-स्वास्थ्य का अनदेखा अनछुआ पर अहम पहलू - लैंगिक विकार Cscr-featured.svg यह लेख एक उचित लेख है। ये हिन्दी विकिपीडिया पर ज्ञानकोष की शैली के अनुरुप लेखो में से एक है। पृष्ठ मूल्यांकन देखें इस पन्ने का मूल्यांकन करे। यह क्या है? विश्वसनीय उद्देश्य पूर्ण अच्छी तरह से लिखा हुआ। मैं इस विषय (वैकल्पिक) के बारे में अत्यधिक जानकारी रखता हूँ। श्रेणियाँ: टूटी हुई सञ्चिका कड़ियों वाले पृष्ठ पुस्तक संस्कृत उत्तम लेख

No comments:

Post a Comment

_होली खेल है जाने सांवरिया_*.......

 *🌹रा धा स्व आ मी🌹* *_होली खेल है जाने सांवरिया_* *_सतगुरु से सर्व–रंग मिलाई_* फागुन मास रँगीला आया।  घर घर बाजे गाजे लाया।।  यह नरदेही फा...