Tuesday, January 25, 2022

परम गुरु हुज़ूर साहबजी महाराज का भण्डारा के संबंध में परामर्श - फ़रवरी 2022*

 *परम गुरु हुज़ूर साहबजी महाराज का भण्डारा मनाए जाने के संबंध में परामर्श - फ़रवरी 2022*


            परम गुरु हुज़ूर साहबजी महाराज का भंडारा भारत व विदेशों की विभिन्न ब्रांचों में रविवार, 6 फ़रवरी, 2022 को दोपहर बाद खेतों में (वीडियो कम्यूनिकेशन द्वारा) मनाया जाएगा। दयालबाग़ में भंडारा सप्ताह 6.2.2022 से 10.2.2022 तक मनाया जाएगा।


            1. सतसंगी भाई बहन सावधानी बरतते हुए फ़रवरी, 2022 का भंडारा अपनी ब्रांचों/एरिया सतसंग/ सतसंग सेंटर/ प्राइवेट ग्रुप्स सतसंग/व्यक्तिगत रूप से मनाएँगे। इसमें आगे दिए गए परामर्श तथा केन्द्र/ राज्य/ स्थानीय गवर्नमेंट द्वारा जारी किए गए निर्देशों में स्वीकृत लोगों के अतिरिक्त कोई भी दयालबाग़ नहीं आएगा। मौजूदा निर्देशानुसार उन्हें ई. सतसंग कास्केड द्वारा ऑडियो/वीडियो ट्रांस्मिशन उपलब्ध कराया जायेगा।


          2. अनुमति प्राप्त क्षेत्र के 70 वर्ष से कम आयु के सभी सतसंगी भाई बहन जो शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा खाँसी, ज़ुकाम, बुखार के लक्षणों से रहित हैं वे दयालबाग़ में 6 फ़रवरी, 2022 को भंडारे के अवसर पर कृषि सेवा के लिए आ सकते हैं। जो लोग खाँसी, ज़ुकाम व बुखार से रहित हैं उन्हें ब्रांच स्तर पर सेंटर इंचार्ज/ ब्रांच सेक्रेटरी/ रीजनल सेक्रेटरी या रीजनल प्रेसीडेन्ट से मेडिकल फ़िटनेस का प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है।


            सतसंगियों की मेडिकल फ़िटनेस की जाँच उक्त कोई भी अधिकारी किसी ऐसे डाक्टर के द्वारा करवाएँ जिनके पास कम से कम MBBS की डिग्री हो (तथा रजिस्ट्रेशन नं. आदि हो)।


          ब्रांच के सभी लक्षण रहित सदस्यों तथा जो Medical जाँच में स्वस्थ पाए गए हैं, की सूचि उक्त अधिकारी डा. एस.के. सतसंगी मेडिकल ऑफ़िसर इंचार्ज, सरन आश्रम हॉस्पिटल (email- sah.dayalbagh@gmail.com) को अग्रसरित करेंगे।


          डा. एस.के. सतसंगी, मेडिकल ऑफ़िसर इंचार्ज, सरन आश्रम हॉस्पिटल रिपोर्ट की जाँच करेंगे तथा प्रत्येक सतसंगी की फ़िटनेस को प्रमाणित करके उसको सूचना-प्रेषक (originator) के पास भेजेंगे। सतसंगी भाई बहन दयालबाग़ से फ़िटनेस सर्टिफ़िकेट प्राप्त होने पर ही दयालबाग़ आएँगे। रजिस्ट्रेशन सेंटर पर टी.वी.सी. बनवाते समय इसकी प्रतिलिपि भी प्रस्तुत करेंगे।


          यात्रा से पूर्व, यात्रा के दौरान तथा यात्रा के बाद वे सभी सावधानियों जैसे- मास्क व हैलमेट का प्रयोग तथा हाथों की सफ़ाई व सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करेंगे। वे ब्रांच का पहचान पत्र या ब्रांच सेक्रेटरी द्वारा जारी पहचान पत्र अपने साथ अवश्य लायें।


          3. फ़रवरी, 2022 के भंडारे में अनुमति प्राप्त क्षेत्र (a) उत्तर प्रदेश राधास्वामी सतसंग एसोसिएशन (रुड़की, आगरा, लखनऊ, वाराणसी तथा इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट सतसंग एसोसिएशन को छोड़कर), (b) दयालबाग़ निवासी /सभा मेम्बर्स, सभा व सोसायटीज़ के कर्मचारी/ सेवक/ पार्ट टाइम सेवक, उनके पति/पत्नी व बच्चे (पति/पत्नी) तथा उनके आश्रित बच्चे (c) पवित्र कुल के सदस्य (d) रीजनल प्रेसीडेन्ट्स अपने पति/ पत्नी के साथ तथा रीजनल सेक्रेटरीज़ केवल, यदि चाहें तो भंडारे में शामिल हो सकते हैं, जिसके लिये पहले से सेक्रेटरी सभा को सूचित करें।


          4. ग़ैर-अनुमति प्राप्त क्षेत्र के उपदेश प्राप्त सतसंगी जो बसंत, 2022 के अवसर पर भाग लेने आयेंगे, वे 10.2.2022 तक ठहर सकते हैं और भंडारे में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर वे भेंट देने के पात्र नहीं होंगे।        


         5. इस अवसर पर दयालबाग़ उत्पादों की प्रदर्शनी दयालबाग़ में आयोजित नहीं की जाएगी।


            6. जो लोग नियमित रूप से दयाल भंडार से भोजन लेते हैं तथा जो सतसंगी/ जिज्ञासु व उनके परिवार के सदस्य दयालबाग़ में भंडारे में शामिल होने के लिए आयेंगे उन्हें छोड़कर दयालबाग़ निवासी व अन्य लोगों को दयाल भंडार से भोजन नहीं दिया जाएगा। दयालबाग़ निवासियों (जो दयाल भंडार से नियमित रूप से भोजन नहीं लेते हैं) को परामर्श दिया जाता है कि वे भंडारे का भोजन अपने अपने घर से बना कर लायें।


          7. अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के उपदेश-प्राप्त सतसंगी भाई बहन सोमवार, 7 फ़रवरी, 2022 को भेंट देंगे। भेंट की सीमा निम्नवत् रहेगी-


            (i) भारत की सतसंग ब्रांचों में रजिस्टर्ड उपदेश प्राप्त सतसंगी अधिकतम 2,000/- रु. तथा न्यूनतम 10/- रु. तथा इसके गुणांक में भेंट दे सकते हैं।


            (ii) विदेशों की सतसंग ब्रांचों में रजिस्टर्ड उपदेश प्राप्त सतसंगी (अनुमति प्राप्त क्षेत्र) जो दयालबाग़ आयेंगे वे अधिकतम 5,000/- रु. तथा न्यूनतम 100/-रु. भेंट दे सकते हैं।


            (iii) अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के सतसंगी जिन्हें दयालबाग़ आने की अनुमति है वे कार्यक्रमानुसार भेंट दे सकते हैं। उन्हें हैल्मेट, मास्क, पहनना, हाथों की सफ़ाई व सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक है।


            (iv) अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के अन्य सतसंगी जो दयालबाग़ नहीं आ सकते हैं वे अपनी भेंट की धनराशि NEFT/ RTGS द्वारा ब्रांच के खाते में जो कि सेक्रेटरी व अन्य दो व्यक्तियों द्वारा संचालित किया जाता है, ऑनलाइन जमा करेंगे या जो लोग ट्रांसफ़र करने में अक्षम हैं वे ब्रांच सेक्रेटरी को नक़द दे सकते हैं। ब्रांच सेक्रेटरी प्रत्येक “ट्रांज़ेक्शन” की जाँच कर यह देखेंगे कि यह धनराशि निर्दिष्ट नियमानुसार की गई है अथवा नहीं। ब्रांच द्वारा एकत्रित की गई भेंट की कुल धनराशि NEFT/ RTGS द्वारा केवल एक transaction से सभा के खाते में जमा करें व Form 'A'  सूचि प्रेषित करें, जिससे भेजी गई धनराशि का मिलान हो सके। सभा के खाते का विवरण रीजनल प्रेसीडेन्ट्स को भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में उनसे सम्पर्क करें।


            8. (a)  अनुमति प्राप्त क्षेत्रों के जिज्ञासु जो कृषि सेवा करना चाहते हैं और पैरा 3 में दी गई शर्तों को पूरा करते हैं व उपदेश प्राप्त करने के इच्छुक हैं उन पर भंडारा फ़रवरी, 2022 के दौरान उपदेश देने के लिए विचार (consider) किया जाएगा। जिज्ञासु जो उपदेश प्राप्त करने के इच्छुक हैं उन्हें सेक्रेटरी, सभा की अनुमति से अधिक दिन तक ठहरने की इजाज़त दी जा सकती है।


          (b)  दूसरे उपदेश (भजन-उपदेश/रिवीज़न)- कृपया नोट करें कि यह “सुपरवाइज़्ड” वीडियो कॉन्फ़रेन्सिंग मोड में दयालबाग़ से ट्रांस्मिट किया जाएगा। ब्रांच सेक्रेटरीज़ यह सुनिश्चित करें कि सभी आवेदन संबंधित प्रपत्रों सहित उपदेश विभाग, दयालबाग़ में भंडारे की तिथि से कम से कम एक माह पूर्व पहुँच जाएँ।


          (c)  उपदेश के इच्छुक (सुमिरन व ध्यान/भजन) लोगों के लिये खेत की चार दिन की हाज़िरी आवश्यक है।


            9. अनुमति प्राप्त सतसंगियों/ जिज्ञासुओं के लिये पोथी व च्यवनप्राश की सेल के लिये निर्देशानुसार प्रबंध किया जाएगा।


            10. सरन आश्रम हॉस्पिटल के डॉक्टर्स/ पैरा मेडिकल स्टाफ़ तथा अन्य लोग कोविड-19 (Corona virus) के प्रति पूर्ण सावधानियाँ रखेंगे। हॉस्पिटल व परिसर को प्रतिदिन “सेनेटाइज़” किया जाएगा। डॉ. एस.के. सतसंगी MOI/c, सरन आश्रम हॉस्पिटल कोविड-19 से बचाव के संबंध में रीजन्स को जारी किए गए निर्देशों का सख़्ती से पालन करायेंगे।

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...