Wednesday, July 14, 2021

जीवन दर्शन / प्रस्तुति - कृष्ण मेहता

 *प्रश्न→1- जीवन का उद्देश्य क्या है ?*

*उत्तर→ जीवन का उद्देश्य उसी चेतना को जानना है - जो जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है। उसे जानना ही मोक्ष है..!!*

📒

*प्रश्न→2- जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त कौन है ?*

*उत्तर→ जिसने स्वयं को, उस आत्मा को जान लिया - वह जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है..!!*

📒

*प्रश्न-3-संसार में दुःख क्यों है ?*

*उत्तर→लालच, स्वार्थ और भय ही संसार के दुःख का मुख्य कारण हैं..!!*

📒

*प्रश्न→4- ईश्वर ने दुःख की रचना क्यों की ?*

*उत्तर→ ईश्वर ने संसार की रचना की और मनुष्य ने अपने विचार और कर्मों से दुःख और सुख की रचना की..!!*

📒

*प्रश्न→5- क्या ईश्वर है ? कौन है वे ? क्या रुप है उनका ? क्या वह स्त्री है या पुरुष ?*

*उत्तर→ कारण के बिना कार्य नहीं। यह संसार उस कारण के अस्तित्व का प्रमाण है। तुम हो, इसलिए वे भी है - उस महान कारण को ही आध्यात्म में ‘ईश्वर‘ कहा गया है। वह न स्त्री है और ना ही पुरुष..!!*

📒

*प्रश्न→6- भाग्य क्या है ?*

*उत्तर→हर क्रिया, हर कार्य का एक परिणाम है। परिणाम अच्छा भी हो सकता है, बुरा भी हो सकता है। यह परिणाम ही भाग्य है तथा आज का प्रयत्न ही कल का भाग्य है..!!*

📒

*प्रश्न→7- इस जगत में सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है ?*

*उत्तर→ रोज़ हजारों-लाखों लोग मरते हैं और उसे सभी देखते भी हैं, फिर भी सभी को अनंत-काल तक जीते रहने की इच्छा होती है..*

*इससे बड़ा आश्चर्य ओर क्या हो सकता है..!!*

📒

*प्रश्न→8-किस चीज को गंवाकर मनुष्य धनी बनता है?*

*उत्तर→ लोभ..!!*

📒

*प्रश्न→9- कौन सा एकमात्र उपाय है, जिससे जीवन सुखी हो जाता है?*

*उत्तर → अच्छा स्वभाव ही सुखी होने का उपाय है..!!*

📒

*प्रश्न →10- किस चीज़ के खो जाने पर दुःख नहीं होता?*

*उत्तर → क्रोध..!!*

📒

*प्रश्न→11- धर्म से बढ़कर संसार में और क्या है ?*

*उत्तर → दया..!!*

📒

*प्रश्न→12-क्या चीज़ दुसरो को नहीं देनी चाहिए ?*

*उत्तर→ तकलीफें, धोखा..!!*

📒

*प्रश्न→13- क्या चीज़ है, जो दूसरों से कभी भी नहीं लेनी चाहिए ?*

*उत्तर→ इज़्ज़त, किसी की हाय..!!*

📒

*प्रश्न→14- ऐसी चीज़ जो जीवों से सब कुछ करवा सकती है ?*

*उत्तर→मज़बूरी..!!*

📒

*प्रश्न→15- दुनियां की अपराजित चीज़ ?*

*उत्तर→ सत्य..!!*

📒

*प्रश्न→16- दुनियां में सबसे ज़्यादा बिकने वाली चीज़ ?*

*उत्तर→ झूठ..!!*

📒

*प्रश्न→17- करने लायक सुकून का कार्य ?*

*उत्तर→ परोपकार..!!*

📒

*प्रश्न→18- दुनियां की सबसे बुरी लत ?*

*उत्तर→ मोह..!!*

📒

*प्रश्न →19- दुनियां का स्वर्णिम स्वप्न ?*

*उत्तर→ जिंदगी..!!*

📒

*प्रश्न→20- दुनियां की अपरिवर्तनशील चीज़ ?*

*उत्तर→ मौत..!!*

📒

*प्रश्न→21- ऐसी चीज़ जो स्वयं के भी समझ ना आये ?*

*उत्तर→ अपनी मूर्खता..!!*

📒

*प्रश्न→22 दुनियां में कभी भी नष्ट/ नश्वर न होने वाली चीज़ ?*

*उत्तर→आत्मा और ज्ञान..!!*

📒 

*प्रश्न→23- कभी न थमने वाली चीज़ ?*

*उत्तर→ समय*

 *आप सभी से विनम्र आग्रह है की उपरोक्त दिए गए प्रश्नों के उत्तरों को अपने जीवन में लाने का प्रयास करें तो आपका जीवन आनंदमय एवं सुखमय बनेगा मैं स्वयं भी उपरोक्त प्रश्नों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास कर रहा हूं कहां तक सार्थक रहूंगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा आप भी एक बार प्रयास कर के आवश्यक रूप से देखें।।*

*दीन दयाल विरीथ सम भारी*

*हरहू नाथ मम संकट भारी*


**

*

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...