Tuesday, November 30, 2021

मालिक मोरे ! हमसे कछु काज ना बन पावत... 🙏🙏

 मालिक मोरे ! हमसे कछु काज ना बन पावत... 🙏🙏

(धुन : मैया मोरी मै नहीं माखन खायो)


मालिक मोरे ! हमसे कछु काज ना बन पावत

भोर से पहले तुम खेतन में, कर्म हमरे कटवावत 

हम पड़े अलसाये बिस्तर में, समय से ना उठ पावत 

तुम सुनवाओ बीन-बांसुरी, कभी सुने तो कभी ना सुन पावत


मालिक मोरे ! हमसे कछु काज ना बन पावत...


चार-पहर, बारंबार तुम हमें समझावत 

सत्संग-सेवा से हमें रहत जुड़ावत 

दया-मेहर हम पे, हर पहर बरसावत 

फिर भी, हम तोहार एको बात न मानत 


मालिक मोरे ! हमसे कछु काज ना बन पावत...


चार-पहर हम पेट खातिर भटको, थको सांझ घर आवत 

दिन भर के घर के झंझावात, बैठा के सबके हम सुलझावत

चौरासी से छूटन के तरीका, तुम हमें हरदम बतावत

पर इ माया-जाल हमें, जाने कहां-कहां भरमावत

 

मालिक मोरे ! हमसे कछु काज ना बन पावत...


सुन के विपदा आपन पे, तुरंते खेते से ही जावे के मन बनावत 

विचारत ना आपन सेहत, सांझ तक राजाबरारी पहुंच जावत

रास्ता टूटल-फूटल, भोपाल से हमें सूरदास के भजन सुनवावत 

हैं हम चकराए, मालिक काहे भजन-विनती दोऊ संगे गवावत 


मालिक मोरे ! हमसे कछु काज ना बन पावत...


कोशिश करें बहुत, तोहरे कहे पे ना चल पावत 

क्या करें कैसे करें, हमका हमरे पे शरम आवत 

काहे ना बुलावत हमके, सामने काहे ना बैठावत 

इहे सब सोच-सोच के, अंखिया हमार बार-बार भर आवत


मालिक मोरे ! हमसे कछु काज ना बन पावत...

                      ----------------

                         


30.08.2021

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...