Thursday, April 8, 2021

तुलसी साहेब ( हाथरस )

 तुलसी साहिब  

तुलसी साहिब
तुलसी साहिब
पूरा नामतुलसी साहिब
जन्म1763 ई.
मृत्यु1843 ई.
कर्म भूमिभारत
मुख्य रचनाएँ'घटरामायन', 'शब्दावली', 'रत्नासागर', 'पद्यसागर' (अपूर्ण) आदि।
प्रसिद्धि'साहिब पंथ' के प्रवर्तक
नागरिकताभारतीय
अन्य जानकारीयह माना जाता है कि तुलसी साहिब 12 वर्ष की अवस्था में ही घर से विरक्त होकर निकल पड़े थे और हाथरसउत्तर प्रदेश में आकर रहने लगे थे।
इन्हें भी देखेंकवि सूचीसाहित्यकार सूची

तुलसी साहिब 'साहिब पंथ' के प्रवर्तक थे। कहा जाता है कि ये मराठा सरदार रघुनाथ राव के ज्येष्ठ पुत्र और बाजीराव द्वितीय के बड़े भाई थे। काफ़ी कम आयु में ही इन्होंने घर त्याग दिया था। तुलसी साहब ने हृदयस्थ 'कंज गुरु' या 'पद्मगुरु' को ही अपना पथ-निर्देशक माना है। 'घटरामायन', 'शब्दावली', 'रत्नासागर' और 'पद्यसागर' (अपूर्ण) इनकी प्रसिद्ध कृतियाँ हैं।

परिचय

'शब्दावली' के (भाग 1), सम्पादक ने तुलसी साहिब का जन्म सन 1763 ई. और मृत्यु सन 1843 ई. में माना है। यह भी माना गया है कि ये रघुनाथराव के ज्येष्ठ पुत्र थे और बाजीराव द्वितीय इनके छोटे भ्राता थे। इनका घर का नाम 'श्याम राव' था। किन्तु इतिहास इस अनुश्रुति का समर्थन नहीं करता। इतिहास ग्रंथों के अनुसार रघुनाथराव के ज्येष्ठ पुत्र का नाम अमृतराव था।[1]

गृह त्याग

ऐसा प्रसिद्ध है कि 12 वर्ष की अवस्था में ही तुलसी साहिब घर से विरक्त होकर निकल पड़े थे और हाथरसउत्तर प्रदेश में आकर रहने लगे थे। क्षिति बाबू के अनुसार पहले ये ' आवापंथ' में दीक्षित हुए थे और बाद को संतमत में आये; किंतु ऐसा मानने को कोई ऐतिहासिक आधार नहीं है।

पथ निर्देशक

तुलसी साहब ने हृदयस्थ 'कंज गुरु' या 'पद्मगुरु' को ही अपना पथ-निर्देशक माना है। इसे ही कहीं-कहीं इन्होंने 'मूल संत' भी कहा है। इस प्रकार ये किसी लोक-पुरुष को अपने गुरु रूप में स्वीकार नहीं करते।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ↑ 1.0 1.1 1.2 हिन्दी साहित्य कोश, भाग 2 |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |संपादन: डॉ. धीरेंद्र वर्मा |पृष्ठ संख्या: 236 |
  2.  सहायक ग्रंथ- हिन्दी काव्य में निर्गुण सम्प्रदाय : पीताम्बरदत्त बड़थ्वाल; उत्तरी भारत की संत परम्परा: परशुराम चतुर्वेदी; संतबानी संग्रह, पहिला भाग, वेलवेडियर प्रेस, प्रयाग; घटरामायन, बेलवेडियर प्रेस, प्रयाग।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                      अं                                                                                                                                      क्ष    त्र    ज्ञ                श्र   अः



No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...