Saturday, April 10, 2021

अनमोल बातें

🌹अनमोल बातें  / अनमोल प्रसंग 


✦ *आज दुनियामें सम्पूर्ण सुखी ऐसा कौन है जो तन, मन, धन से सम्बन्ध रिश्तों से सन्तुष्ट हो या पूर्णतः स्वस्थ हो। कोई नही! आज कौनसा घर है जहाँ रती भर की भी किटपिट नही होती होगी। कोई नही।* 


✦ *हर एक कि जीवन मे अलग अलग समस्या है इसलिए कभी ऐसा नही समझना की मेरी समस्या बहुत बड़ी है या मुझे ही समस्या है।* 


✦ *हर समस्या का समाधान ढूंढ सकते है अगर आप सन्तुष्टता, धीरज और सहनशीलता जैसे दिव्य गुण को अपनाते हो।* 


✦ *ईश्वर से प्रार्थना करे की कोई साथ हो न हो, तुम मेरे साथ जरूर रहना और सही मार्गदर्शन करते रहना। अगर ईश्वर पे विश्वास है प्यार है तो जीवन मे आपको कभी कोई कमी महसूस नही होगी। क्योकि वह सर्वशक्तिमान है सर्वज्ञ है।* 


✦ *समस्या हमारी सोच से ही पैदा होती है। अगर सोच को ठीक कर दो तो समस्या, समस्या नही लगेगी। वह आपको आगे बढ़ने की बेहतर बनने की सीढ़ी दिखेगी।* 


✦ *और दुनिया मे सबसे फ़ास्ट कुछ परिवर्तन हो सकता है तो वो है "सोच", सेकंड में हम बदल सकते है। इसलिए आप नकरात्मक से सकारात्मक होने के लिए समय का या परिस्थिति का इंतजार न करें।* 


✦ *खुद में दिव्यता लाने की कोशिश सदा करते रहे। दूसरों को बदलना मुश्किल है खुद को बदलना आसान है क्योंकि आप सिर्फ आपके मन के मालिक है दूसरों के नहीं*


🌹🌹🌹🌹🌹🌹

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...