Tuesday, July 21, 2020

खेतो की सेवा / स्वामी प्यारी कौड़ा

खेतों की सेवा


सर्वोत्तम है खेतों की सेवा दाता जी ने फ़रमाया है।
 हर सतसंगी व्रत ले सेवा का यह सबको समझाया है।

 आदि कर्म कट जाते सेवा से हमको यह बतलाया है।क्रियमाण , संचित कर्मों का लेखाजोखा दिखलाया है।

प्रेम भक्ति व करुणा आपस में बढ़े यही सिखलाया है।
प्रेम समाज का सपना हो साकार यह पाठ पढ़ाया है।

धरती पर सब समान हैं सब पर उनका सरमाया है।
खेतों में हम सब पर दाता ने प्रेम का रंग चढ़ाया है।

आओ प्यारे भाई बहनों प्रण लें हम सब यह आज।
जी भर सेवा करें खेतों में बनता देखें अपना काज।

धीरे धीरे कलुषित मन से हम पाते जाएंगे निजात।
दाता जी की छत्र छाया में निर्मित होगा प्रेम समाज।

सुपरमैन की फौज बनेगी दुनिया में शांति का औजार।
मानवता तब धन्य बनेगी दाता जी लेंगे सबको उबार।।

स्वामी प्यारी कौड़ा
4/64विद्युत नगर
 21-7-2020

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...