Saturday, July 18, 2020

काढ़ा वितरण


*आज  शाम  के  सत्संग  के  बाद  खेतों  में  हुई  अनाउंसमेंट*

*एक  ज़रूरी  सूचना*

आजकल  वायरस  से  होने  वाली  बीमारियां  जैसे  कोविड १९, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू  तेज़ी  पकड़े  हुए  हैं।  इनसे  बचाव  के  लिए  दयालबाग  मेडिकल  रिलीफ़  सोसायटी  ने  कालमेघ  काढ़े  के  वितरण  का  इंतजाम  केवल  दयालबाग  निवासियों  और  उनके  बच्चो  के  लिए  किया  है। यह  काढ़ा  इतवार  १९ जुलाई  से  शुक्रवार  २४ जुलाई  तक  रोज़ाना  शाम  के  सत्संग  में  (शाम  के  खेतों  में)  आते  ही  दिया  जाएगा। यह  काढ़ा  रोज़ाना  ६वो  दिन  पीना  आवश्यक  है। आपसे  अनुरोध  है  कि  काढ़े  के  पीने  के  वास्ते  आप  अपने  साथ  प्याला  लेकर  आए,  यह  दवाई  थोड़ी  कड़वी  होती  है,  इसीलिए  आप  अपने  साथ  भुना  चना  या  गुड़  दवाई  पीने  से  पहले  या  फिर  दवाई  पीने  के  बाद  थोड़ा  सा  खा  ले।  जो  दयालबाग  निवासी  काढ़ा  खेतों  में  नहीं  ले  पाएंगे,  उनको  रोज़ाना  इतवार  १९ जुलाई  से  शुक्रवार  २४ जुलाई  तक  यह  काढ़ा  उनके  मोहल्ले  में  शाम  के  खेतों  के  बाद  शाम  ६;३० बजे  दिया  जाने  का  प्रबंध
एस ० एन ० सी ०  के  द्वारा  किया  गया  है।

*राधास्वामी*

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...