*_⚜❀┈┉☆.ॐ नमः शिवाय.☆┉┈❀⚜_*
●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●
*_सावन का पवित्र माह में भगवान शिव की विधि-विधान ते साथ पूजा अर्चना की जाती हं। जिससे शिव प्रसन्न होकर मनुष्य को शुभ फल देते हैं। इस साल सावन का माह काफी अच्छा संयोग है। दरअसल इस साल सावन में पूरे 5 सोमवार पड़ रहे हैं। जिसकी शुरुआत और समाप्ति दोनों सोमवार के दिन ही हैं। इसके अलावा 25 शुभ योग पड़ रहे हैं जिसमें 11 सर्वार्थसिद्धि, 3 अमृतसिद्धि और 12 दिन रवियोग रहेंगे। इस शुभ योगों में की गई पूजा का विशेष फल प्राप्त होगा।_*
*_शिवपुराण के अनुसार अकाल मृत्यु से बचने और असाध्य रोगों से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय जप करना शुभ माना जाता है। महामृत्युंजय भगवान शिव को प्रसन्न करके बीमारी, दुर्घटना, अनिष्ट ग्रहों के प्रभावों से दूर करने के साथ आयु बढ़ाने के लिए अच्छा माना है। इसके लिए सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जप करने का विधान है। सावन के माह में इस मंत्र का जाप करने का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।_*
🕉️ *_महामृत्युंजय मंत्र_*
*_ऊँ हौं जूं सः। ऊँ भूः भुवः स्वः ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।_*
*_उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।। ऊँ स्वः भुवः भूः ऊँ। ऊँ सः जूं हौं।_*
*_महामृत्युंजय मंत्र का जप करते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। जिससे कि आपको इस मंत्र का पूरा फल मिले। वैसे तो इस मंत्र का जाप प्रतिष्ठित पंडितों से कराया जाता है। अगर आप इस सक्षम नहीं है कि पंडितों से करा सके तो आप इस मंत्र का जाप खुद कर सकते हैं। बस जाप करते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।_*
🗣️ *_महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते बरते ये सावधाानियां_*
👉🏼 *_इस मंत्र का जाप करते समय उच्चारण ठीक ढंग से होना चाहिए। एक भी शब्द पढ़ते समय गलती न करें।_*
👉🏼 *_महामृत्युंजय मंत्र की संख्या हमेशा बढ़ाई जाती है। मंत्र का जाप एक निश्चित संख्या निर्धारण कर करे। अगले दिन इनकी संख्या बढ़ा लें, लेकिन कम न करें।_*
👉🏼 *_महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते अस्पष्ट उच्चारण होठों से बाहर नहीं आना चाहिए। अगर आपको अभ्यास नहीं है तो धीमे स्वर में इसका जप करें।_*
👉🏼 *_इस मंत्र का जाप करते समय शुद्ध स्थान के साथ-साथ आसन बिछा कर बैठे। कभी भी धरती में बैठकर इस मंत्र का जाप न करें।_*
👉🏼 *_महामृत्युंजय मंत्र का जाप हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही करें। इस मंत्र का जाप एक निर्धारित जगह में ही करें। इस मंत्र का जप उसी जगह करे जहां पर भगवान शिव की मूर्ति, प्रतिमा या महामृत्युमंजय यंत्र रखा हो।_*
👉🏼 *_मंत्र का जाप करते समय एकाग्र रखें। अपने मन को भटकने न दे। महामृत्युंजय का जाप करने वाले दिनों में किसी की बुराई या फिर झूठ नही बोलना चाहिए!_*
👉🏼 *_अगर आप मांसाहारी हैं तो जितने दिन यह जाप कर रहे हैं या करा रहे हैं उतने दिन इससे दूरी बनाकर रखें।_*
👉🏼 *_इस मंत्र का जाप करते समय आलस्य या उबासी को पास न आने दे।_*
👉🏼 *_इस मंत्र का जाप करते समय एक घी का दीपक जरूर जला लें और उसे लगातार मंत्र करते वक्त जलने दें।_*
👉🏼 *_इस मंत्र का जाप केवल रुद्राक्ष माला से ही करे। इस रुद्राक्ष माला को गौमुखी में ही रख कर करें पूरा मंत्र हो जाने के बाद ही गौमुखी से बाहर निकाले।_*
👉🏼 *_महामृत्युमंजय मंत्र का जाप करते वक्त शिवलिंग में दूध मिले जल से अभिषेक भी कर सकते हैं।_*
.
No comments:
Post a Comment