*_⚜!!श्री् हरि् !!_*⚜•┄•𖣥𖣔𖣥•┄
प्रस्तुतकर्ता ┄_पं0 कृषण मेहता * 🙏🏻
*_ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।_*
👉🏼 *_11 जुलाई 2020 श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही रात 8 बजकर 59 मिनट तक शोभन योग रहेगा। इसके अलावा सुबह 5 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर रविवार की सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। इस योग के दौरान शुरू किये गये कार्य बिना किसी बाधा के सफल जरूर होते हैं। वहीं शनिवार को पूरा दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रविवार की सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।_*
🐑 *_मेष राशि आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज्यादा तली-भुनी चीजे खाने से बचें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी।_*
🐂 *_वृष राशि आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रान्सफर होने के योग बन रहे है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।_*
👨❤️👨 *_मिथुन राशि आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ बैठकर घरेलु कार्यों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे। आपका अनुभव आज पुरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा!_*
🦀 *_कर्क राशि आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी को सफलता मिलाने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को उनके मेहनत का उचित फल मिलेगा।_*
🦁 *_सिंह राशि आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे। साथ ही कुछ अच्छे आयडिया भी मिलेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।_*
👰🏻 *_कन्या राशि आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आप अपने वाणी पर संयम रक्खे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। पहले से तय कार्यक्रम आज आपको टालना पड़ेगा। आज माता को किसी स्वास्थ्य से जुडी परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।_*
⚖️ *_तुला राशि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियाँ आयेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला था।_*
🦂 *_वृश्चिक राशि आज आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में उतर-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वकालत कर रहे लोगों को आज किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा।_*
🏹 *_धनु राशि आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चें भी आपके कार्य में सहायता करेंगे।_*
🐊 *_मकर राशि आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे। आपाके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आपके अन्दर बदलाव को देखकर परिवार के लोग काफी खुश होंगे। आज विद्यार्थियों का मन पढाई से हट सकता है।_*
⚱️ *_कुंभ राशि आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। आज सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत ही। बच्चों के जरूरतों पर भी ध्यान रखें।_*
🐬 *_मीन राशि आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज महिलाएं घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अभी उचित समय नहीं है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेटस के संबंधों में मिठास बढ़ेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●
👉🏼 *_11 जुलाई 2020 श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। षष्ठी तिथि की रात 8 बजकर 59 मिनट तक शोभन योग रहेगा। इस योग दौरान की गई यात्रा मंगलमय और सुखद रहती है। इसके साथ ही सुबह 5 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर रविवार की सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है। इस योग के दौरान शुरू किये गये कार्य बिना किसी बाधा के सफल जरूर होते हैं।_*
🌞 *_पूरा दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रविवार की सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। सत्ताईस नक्षत्रों की श्रेणी में उत्तराभाद्रपद 26वां नक्षत्र है। उत्तराभाद्रपद का अर्थ होता है- भाग्यशाली पैरों वाला व्यक्ति। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि देव है और पेड़ पौधों में इसका सम्बन्ध नीम के पेड़ से बताया गया है। लिहाजा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दौरान शनिदेव के साथ-साथ नीम के पेड़ की उपासना भी करनी चाहिए।_*
🤷🏻♀️ *_उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दौरान उन लोगों को विशेषकर नीम के पेड़ की पूजा करनी चाहिए, जिनका जन्म उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में हुआ हो। ऐसा करने से आपको विशेष फलों की प्राप्ति होगी। लेकिन साथ ही यहां आपको एक बात का ख्याल रखना चाहिए कि आज के दिन आपको नीम के पेड़, उसकी लकड़ी या उसकी पत्तियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। इसके अलावा नीम से बनी किसी भी चीज़ जैसे नीम की साबुन, नीम के फेशवॉस आदि को उपयोग में नहीं लाना चाहिए। इससे आपको मिलने वाले विशेष फलों की शुभता बनी रहेगी।_*
💁🏻♀️ *_शनिवार के दिन और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में किये जाने वाले खास राशिवार उपायों की। पं0कृषण मेहता के अनुसार शनिवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पड़ रहा है। चूंकि दोनों का संबंध शनिदेव से है। लिहाजा शनि संबंधी उपाय करने के लिए ये दिन बड़ा ही प्रशस्त है। शनिदेव की उपासना करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए इन उपायों के बारे मे।_*
🐑 *_मेष राशि आप एक सुंदर, स्वस्थ, निरोगी काया की कामना करते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको गेहूं से बनी एक रोटी पर गुड़ रखकर किसी नर भैंसे को, यानि भैंस को नहीं, केवल नर भैंसे को खिलानी चाहिए। नर भैंसे को खिलाने से ही आपके काम बनेंगे। आज के दिन इस प्रकार ये उपाय करने से आपकी सुंदर, स्वस्थ, निरोगी काया की कामना जरूर पूरी होगी।_*
🐂 *_वृष राशि अगर आप आर्थिक रूप से बड़ा लाभ पाना चाहते हैं तो लाभ पाने के लिये आज के दिन आपको एक रुपये का सिक्का लेना चाहिए। अब उस सिक्के पर सरसों के तेल से एक बिन्दु लगाइए और शनि मन्दिर में रख आइए। साथ ही शनिदेव से आर्थिक लाभ पाने के लिये प्रार्थना भी करिये। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलेगा।_*
👨❤️👨 *_मिथुन राशि अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन एक पत्थर पर कोयले से अपने शत्रु का नाम लिखिये और उस पत्थर को कोयले समेत बहते पानी में प्रवाहित कर दीजिये। आज के दिन ये उपाय करने से आपको जल्द से जल्द अपने शत्रु से छुटकारा मिलेगा और साथ ही आपका जीवन खुशहाल होगा।_*
🦀 *_कर्क राशि अगर आपको अपने नये व्यापार में किसी प्रकार की कठिनाईयां आ रही हैं तो उन कठिनाईयों से निजात पाने के लिये आज के दिन आपको सबसे पहले सुबह स्नान आदि से निवृत्त होना चाहिए। उसके बाद आक या मदार के पौधे के पास जाना चाहिए और उसकी विधि-पूर्वक रोली, चावल आदि से पूजा करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके नये व्यापार में जो भी कठिनाईयां आ रही हैं, उनसे आपको जल्द ही निजात मिलेगी।_*
🦁 *_सिंह राशि अगर आप अपने कार्यों की सफलता को बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको सुबह उठकर सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त होना चाहिए। उसके बाद नीम के पेड़ के पास जाकर प्रणाम करना चाहिए, साथ ही उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। आज के दिन नीम के पेड़ को प्रणाम करके उसकी जड़ में जल चढ़ाने से आपके कार्यों की सफलता बनी रहेगी।_*
👰🏻 *_कन्या राशि अगर आपको पैतृक जमीन जायदाद से संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिये आज के दिन आपको आटे का दीपक बनाना चाहिए और उसमें सरसों का तेल डालकर, बाती लगाकर शनिदेव के आगे जलाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको पैतृक जमीन जायदाद संबंधी जो भी परेशानी आ रही हैं, उनसे आप जल्द ही बाहर निकल जायेंगे।_*
⚖️ *_तुला राशि अगर उच्चाधिकारियों से आपके संबंध ज्यादा ठीक नहीं है तो उनसे अपने संबंध मधुर बनाये रखने के लिये आज के दिन आपको किसी लौहार के पास जाना चाहिए और उससे कोई लोहे की चीज़ खरीदकर लानी चाहिए। खरीदकर घर लाने के बाद उस लोहे की चीज़ को अपने घर की पश्चिम दिशा में संभालकर रख दें। आज के दिन ऐसा करने से जल्द ही उच्चाधिकारियों से आपके संबंध मधुर बनेंगे।_*
🦂 *_वृश्चिक राशि अगर अगर आप बहुत दिनों से किसी कोर्ट केस में उलझे हुए हैं और आपको सही न्याय नहीं मिल पा रहा है तो न्याय पाने के लिये आज के दिन आपको थोड़े-से काले तिल लेने चाहिए और नीम के पेड़ के पास जाकर उसकी जड़ में थोड़ी-सी मिट्टी खोदकर, उसमें वो काले तिल दबाने चाहिए। आज के दिन ये उपाय करने से आपको जल्द ही उचित न्याय मिलेगा और कोर्ट केस की उलझनों से छुटकारा मिलेगा।_*
🏹 *_धनु राशि अगर आपको किसी सरकारी दफ्तर में कोई अर्जी डालनी है और आपको उससे संबंधित कार्यों में परेशानी आ रही हैं तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आज के दिन आप किसी भी वक्त शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पाठ करते समय अपना मुंह पश्चिम दिशा की तरफ रखना है क्योंकि पश्चिम दिशा शनि की दिशा है। इस प्रकार आज के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करने से आपको सरकारी दफ्तर में अर्जी डालने में जो भी परेशानी आ रही है, उससे आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।_*
🐊 *_मकर राशि वालों अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको काला सुरमा लेना चाहिए और घर से कहीं दूर विराने में जाकर उस काले सुरमे को दबाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में जो भी परेशानियां आ रही हैं, उनसे आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।_*
⚱️ *_कुंभ राशि अगर आपको अपने जीवन में हर काम के लिये बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ता है या बहुत मेहनत करने के बाद ही आपको कोई सफलता मिल पाती है तो आज के दिन आपको एक मुट्ठी काले तिल लेने चाहिए और बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही शनिदेव का ध्यान करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन ये उपाय करने से आपको उचित मेहनत के अनुसार उचित फल मिलने लगेंगे।_*
🐬 *_मीन राशि अगर आप समाज में यश और सम्मान पाना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए और फिर शनिदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है-'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:'।_*
*_आज के दिन आपको इस मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए। आज के दिन शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से समाज में आपको यश और सम्मान की प्राप्ति होगी।_*मन्त्रिणा विना राज्यं,धान्यं विना दुर्गं,कारुण्य विना सौभाग्यं,ज्ञानं विना वैराग्यं,दुर्जनानां शक्तिः,पाषण्एअनसं मतिः,खलानां मैत्री,पराधीनस्य ,निर्धनस्याटोपः, सेवकस्य कोपझ,मूर्खाणां संगतिः,इत्येतत्सर्व निष्फलं भवति।विक्रमार्कचरित. * मन्त्री के बिना राज्य,अनाज के बिना दुर्ग,करुणा के बिना सुन्दरता,ज्ञान के बिना वैराग्य,दुर्जनो की शक्ति,पाखण्डियों की बुद्धि,दुष्टों की मैत्री,पराधीन की स्वतन्त्रता,निर्धन का गर्व सेवक का कोप,मूर्खों की संगति- ये सब निष्फल होते हैं।
[11/07, 3:51 am] +91 92551 55393: भगवान विष्णु के द्वारा गरुड़ को अपनी सवारी बनाने के पीछे क्या कथा है ?
भगवत् गीता में इस बात का उल्लेख मिलता है कि भगवान विष्णु के भीतर ही समस्त सृष्टि का निवास है, वे सबसे ताकतवर हैं। गरुड़ देव को भी अधिकार और दिव्य शक्तियों से लैस दर्शाया गया है। वैसे भगवान विष्णु की सवारी गरुड़ के होने के पीछे एक कहानी भी है
अपनी माता को दासता से मुक्ति दिलाने के लिए गरुड़ अमृत लेने के लिए स्वर्ग लोक की और गए। देवताओं ने अमृत की सुरक्षा के लिए तीन चरणों की सुरक्षा कर रखी थी, पहले चरण में आग की बड़े परदे बिछा ररखे थे। दूसरे में घातक हथियारों की आपस में घर्षण करती दीवार थी और अंत में दो विषैले सर्पो का पहरा। वहां तक भी पहुंचाने से पहले देवताओं से मुकाबला करना था। गरुड़ सब से भीड़ गए और देवताओं को बिखेर दिया। तब गरुड़ ने कई नदियों का जल मुख में ले पहले चरण की आग को बुझा दिया, अगले पथ में गरुड़ ने अपना रूप इतना छोटा कर लिया के कोई भी हथियार उनका कुछ न बिगाड़ सका और सांपों को अपने दोनों पंजो में पकड़कर उन्होंने अपने मुंह से अमृत कलश उठा लिया और धरती की ओर चल पड़े।
लेकिन तभी रास्ते में भगवान विष्णु प्रकट हुए और गरुड़ के मुंह में अमृत कलश होने के बाद भी उसके प्रति मन में लालच न होने से खुश होकर गरुड़ को वरदान दिया की वो आजीवन अमर हो जाएंगे। तब गरुड़ ने भी भगवान को एक वरदान मांगने के लिए बोला तो भगवान ने उन्हें अपनी सवारी बनने का वरदान मांगा। फिर गरुड़ भगवान विष्णु की सवारी बन गए।
: 🌻।।मंगल दोष का परिहार।।🌻
1.यदि 1,2,4,7,8 व 12 में मंगल चर राशि (मेष, कर्क, तुला, मकर) में हो तो मंगल दोष नहीं होता।
2.द्वितीय भाव में मंगल बुध की राशियों (मिथुन या कन्या) में हो तो मंगल दोष नहीं होता ।
3. द्वादश भाव में शुक्र की राशियों (वृषभ या तुला) में मंगल हो तो मंगल दोष नहीं होता।
4. चतुर्थ भाव में स्वराशिस्थ (मेष या वृश्चिक राशि में) मंगल दोष नहीं करता।
5. सप्तम में मंगल उच्च (मकर) व नीच (कर्क) राशि में हो तो मंगल दोष नष्ट हो जाता है।
6. अष्टम में मंगल गुरु की राशियों (धनु या मीन) में हो तो मंगल दोष नहीं होता।
7. सिंह या कुम्भ राशि में मंगल दोषप्रद नहीं होता।
8. गुरु या शुक्र लग्न में हो तो मंगल दोष नहीं रहता।
9. मंगल की युति बलि चंद्र, बुध या गुरु के साथ हो तो मंगल दोष नहीं रहता।
10. जातक पारिजात के अनुसार "मूल स्वतुंग मित्रस्थोभाव वृद्धि करोत्यलम।" मेष, वृश्चिक, मकर, सिंह, धनु व मीन राशियों में मंगल हानिकारक नहीं होता।
11. लग्न में कर्क या सिंह राशिस्थ मंगल हानिकारक नहीं होता।
12. कन्या की कुंडली में गुरु केंद्र (1, 4, 7, 10) या त्रिकोण में हो तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है।
13. चतुर्थ भाव में शुक्र की राशि (2, 7) में मंगल हानि नहीं करता।
14. द्वादश भाव में बुध की राशि (3, 6) में मंगल हानि नहीं करता।
15. सप्तमस्थ मंगल पर गुरु की दृष्टि हो तो मंगल का दोष नहीं रहता।
16. मंगल 1,2,4,7,8,12 में हो तथा बली चन्द्रमा केंद्र में हो तो मंगल दोषरहित हो जाता है।
17. जातक चन्द्रिका के अनुसार केतु के नक्षत्रों (अश्विनी, मघा, मूल) में स्थित मंगल दोषरहित होता है।
18. मंगल शुक्र की राशि में हो तथा बलि सप्तमेश केंद्र या त्रिकोण में हो तो मंगल दोष रहित होता है।
19. मांगलिक कुंडली में सप्तमेश तथा कलत्रकारक शुक्र बली हो, सप्तम में हो अथवा सप्तम को देखते हों तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है।
20. यदि गुरु सप्तम भाव में हो तो मंगल दोष नहीं होता।
21. यदि सप्तम भाव में शनि व शुक्र हो तो मंगलदोष नहीं होता।
22. यदि लग्न में मेष, मकर, सिंह व वृश्चिक राशि हो तो मंगलदोष नहीं होता।
23. मेष राशि का मंगल लग्न में, वृश्चिक राशि का मंगल चतुर्थ भाव में, मकर राशि का मंगल सप्तम भाव में, कर्क राशि का अष्ठम भाव व धनु राशि का मंगल द्वादश भाव में हो तो मंगल दोष नहीं रहता।
24. मेष लग्न, कर्क लग्न व सिंह लग्न का जातक मंगल दोष रहित होता है।
25. वृषभ लग्न में प्रथम, चतुर्थ व द्वादश भाव में मंगल दोषपूर्ण नहीं होता। इसी प्रकार तुला लग्न में भी द्वादश, चतुर्थ व प्रथम भाव में मंगल दोष नहीं होता।
26. द्वितीय भाव में मंगल तथा द्वितीय भाव में कन्या या मिथुन राशि हो तो मंगल दोष नहीं होता।
27. चतुर्थ भाव में मेष अथवा वृश्चिक राशि होने से चतुर्थ भाव में मंगल दोषपूर्ण नहीं होता।
28. दोषप्रद भाव में शनि वक्री हो तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है।
29. मांगलिक कुंडली में मंगल व गुरु अथवा मंगल व शनि का परस्पर राशि परिवर्तन योग हो तो मंगल दोष का परिहार हो जाता है।
30. गुरु की दृष्टि मंगल पर हो या गुरु मंगल के साथ हो या मंगल की युति राहु के साथ हो, या शुक्र द्वितीय भाव में हो या बलि चन्द्रमा केंद्र में हो तो मंगल का दोष नष्ट हो जाता है।
No comments:
Post a Comment