Thursday, November 12, 2020

आज का दिन मंगलमय हो

कृष्ण मेहता: 🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 13 नवम्बर 2020*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी शाम 05:59 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - चित्रा रात्रि 11:06 तक तत्पश्चात स्वाती*

⛅ *योग - प्रीति शाम 11:44 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:59 से दोपहर 12:23 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:48* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:56* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत, धनतेरस, धन्वंतरि जयंती, यम दीपदान, नरक चतुर्दशी (रात्रि में मंत्रजप से मंत्रसिद्धि), काली चौदस (गुज), मासिक शिवरात्रि*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *दिवाली के दिन* 🌷

🎆 *दिवाली के दिन  घर के पहले द्वार पर चावल का आटा और हल्दी का मिश्रण करके स्वस्तिक अथवा ॐ लगा देना, ताकि गृह दोष दूर हों और लक्ष्मी की स्थिति हो ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय* 🌷

🎆 *दीपावली की रात मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ १-१ दिया गेहूँ के ढेर पे जलाएं और कोशिश करें की दिया पूरी रात जले| आपके घर में सुख  समृद्धि की वृद्धि होगी|*

🙏🏻 *जिनके घर में  आर्थिक परेशानी हो वो घर में भगवती लक्ष्मी का पूजन करें|*

🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*

🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🙏🏻 *इन मन्त्रों में से किसी एक मंत्र का जप करें|*

🌙 *रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें |*

👉🏻 *अर्घ्य देते समय :*

🌷 *ॐ सोमाय नमः |*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*

🌷 *ॐ सोमाय नमः |*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*

👉🏻 *इन मन्त्रों से पूजन करें |*

🎆 *दिवाली की रात को चाँदी की छोटी कटोरी या दिये में कपूर जलने से दैहिक दैविक और भौतिक परेशानी/कष्टों से मुक्ति होती है| दिवाली के दिन स्फटिक की माला से*

👉🏻 *इन मन्त्रों के जप करने से लक्ष्मी आती हैं*

🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*

🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🎆 *दिवाली की रात गणेशजी को लक्ष्मी जी के बाएं रख कर पूजा की जाये तो कष्ट दूर होते हैं. अगर घर में खींचातानी हो या दुकान में बरकत नहीं हो तो *हर रविवार को एक लोटे में जल भर कर २१ बार गायत्री मन्त्र *(ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात)* *का जप करके जल को दीवारों पर छाँट दे पर ध्यान रहे की पैरों के नीचे जल ना आये इसलिए दीवारों पर ही छाँटना है|*


🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *दिवाली में* 🌷

🎆 *दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना चाहिए l*


🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *भूत प्रेत से रक्षा*

🎆 *दिवाली के दिन सरसों के तेल का या शुध्द घी का दिया जलाकर काजल बना ले…ये काजल लगाने से भूत प्रेत पिशाच, डाकिनी से रक्षा होती है…और बुरी नजर से भी रक्षा होती है।*


🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र* 🌷

🎆 *दिवाली की रात कुबेर भगवान ने लक्ष्मी जी की आराधना की थी तो कुबेर बन गए ,जो धनाढ्य लोगो से भी बड़े धनाढ्य हैं..सभी धन के स्वामी हैं..ऐसा इस काल का महत्त्व है.. दिया जला के जप करने वाले को धन, सामर्थ्य , ऐश्वर्य पाए…ध्रुव , राजा प्रियव्रत ने भी आज की रात को लक्ष्मी प्राप्ति का , वैभव प्राप्ति का जप किया था…मन्त्र बहुत सरल है…मन्त्र का फल प्राप्त करने के लिए श्रद्धा से मंत्र सुने -*

🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र*

*ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा*


🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻




कृष्ण मेहता:

आज नरक चौदस है इससे संबंधित अलग अलग कथा वर्णित है। कहा जाता है कि आज के दिन कृष्ण ने नरकासुर नामक असुर का वध कर इस धरा को नरकासुर के आतंक से मुक्त किया था इसलिए आज का दिन नरक चौदस के रूप में मनाया जाता है।

एक मान्यता हैं कि इस दिन कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चौदस के दिन हनुमान जी ने माता अंजना के गर्भ से जन्म लिया था. इस प्रकार इस दिन दुखों एवम कष्टों से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी की भक्ति की जाती हैं, जिसमे कई लोग हनुमान चालीसा, हनुमानअष्टक जैसे पाठ करते हैं. कहते हैं कि आज के दिन हनुमान जयंती होती हैं. यह उल्लेख वाल्मीकि रामायण में मिलता हैं. इस प्रकार देश में दो बार हनुमान जयंती का अवसर मनाया जाता हैं. एक बार चैत्र की पूर्णिमा और दूसरी बार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चौदस के दिन.

इसे नरक निवारण चतुर्दशी कहा जाता है, इसके पीछे एक पौराणिक कथा हैं जो इस प्रकार हैं :


एक प्रतापी राजा थे, जिनका नाम रन्ति देव था. स्वभाव से बहुत ही शांत एवम पुण्य आत्मा, इन्होने कभी भी गलती से भी किसी का अहित नहीं किया. इनकी मृत्यु का समय आया, यम दूत इनके पास आये. तब इन्हें पता चला कि इन्हें मोक्ष नहीं बल्कि नरक मिला हैं. तब उन्होंने पूछा कि जब मैंने कोई पाप नहीं किया तो मुझे नरक क्यूँ भोगना पड़ रहा हैं. उन्होंने यमदूतों से इसका कारण पूछा तब उन्होंने बताया एक बार अज्ञानवश आपके द्वार से एक ब्राह्मण भूखा चला गया था. उसी के कारण आपका नरक योग हैं. तब राजा रन्ति से हाथ जोड़कर यमराज से कुछ समय देने को कहा ताकि वे अपनी करनी सुधार सके. उनके अच्छे आचरण के कारण उन्हें यह मौका दिया गया. तब राजा रन्ति ने अपने गुरु से सारी बात कही और उपाय बताने का आग्रह किया. तब गुरु ने उन्हें सलाह दी कि वे हजार ब्राह्मणों को भोज कराये और उनसे क्षमा मांगे. रन्ति देव ने यही किया. उनके कार्य से सभी ब्राह्मण प्रसन्न हुए और उनके आशीर्वाद के फल से रन्ति देव को मोक्ष मिला. वह दिन कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चौदस का था, इसलिए इस दिन को नरक निवारण चतुर्दशी  कहा जाता हैं.

एक कथा यह भी है कि एक हिरण्यगभ नामक एक राजा थे. उन्होंने राज पाठ छोड़कर तप में अपना जीवन व्यतीत करने का निर्णय किया.उन्होंने कई वर्षो तक तपस्या की, लेकिन उनके शरीर पर कीड़े लग गए. उनका शरीर मानों सड़ गया. हिरण्यगभ को इस बात से बहुत दुःख तब उन्होंने नारद मुनि से अपनी व्यथा कही. तब नारद मुनि ने उनसे कहा कि आप योग साधना के दौरान शरीर की स्थिती सही नहीं रखते इसलिए ऐसा परिणाम सामने आया. तब हिरण्यगभ ने इसका निवारण पूछा. तब नारद मुनि ने उनसे कहा कि कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के दिन शरीर पर लेप लगा कर सूर्योदय से पूर्व स्नान करे साथ ही रूप के देवता श्री कृष्ण की पूजा कर उनकी आरती करे, इससे आपको पुन : अपना सौन्दर्य प्राप्त होगा. इन्होने वही किया अपने शरीर को स्वस्थ किया. इस प्रकार इस दिन को रूप चतुर्दशी  भी कहते हैं.

मेरे मतानुसार कृष्ण के नरकासुर के वध की वजह से आज नरक चौदस मानने की कथा उचित नही जान पड़ती है क्योकि दीपावली तो सतयुग से मनाई जा रही है और  क्या कृष्ण त्रेता युग मे उत्पन्न हुए थे ?

इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान का महत्व होता हैं. इस दिन स्नान करते वक्त तिल एवम तेल से नहाया जाता है, इसके साथ नहाने के बाद सूर्य देव को अर्ध्य अर्पित करते हैं.

इस शरीर पर चंदन लेप लगाकर स्नान किया जाता हैं एवम भगवान कृष्ण की उपासना की जाती हैं.

रात्रि के समय घर की दहलीज पर दीप लगाये जाते हैं एवम यमराज की पूजा भी की जाती हैं.

इस दिन हनुमान जी की अर्चना भी की जाती हैं.

नरक चौदस का दिन नरक के देवता यम की पूजा का भी पर्व है। इस दिन शरीर पर सुगंधित द्रव्य, उबटन, अपामार्ग (अझीझाड़) से जल मार्जन व स्नान करने से नरक का भय नहीं रहता। तिल युक्त जल से स्नान कर यम के निमित्त 3 अंजलि जल अर्पित किया जाता है।


सायंकाल घर-द्वार, मंदिर, देववृक्ष व सरोवर के किनारे दीप लगाए जाते हैं। त्रयोदशी से 3 दिन तक दीप प्रज्ज्वलित करने से यमराज प्रसन्न होते हैं। अंतकाल में व्यक्ति को यम यातना का भय नहीं होता। दीपदान से यम की पूजा करने पर नरक का भय भी नहीं सताता। नरक चौदस को रूप चौदस के रूप में भी मनाया जाता है।

तांत्रिक दृष्टिकोण से दीपावली से एक दिन पहले अलक्ष्मी यानि धूमावती की पूजा आराधना कर उन्हें विदा किया जाता है क्योकि इन्हें दरिद्रता का देवी कहा गया है । लक्ष्मी और अलक्ष्मी एक साथ नही रह सकती अतः आज के दिन अलक्ष्मी को विदा किया जाता है। तांत्रिक लोग आज धोमावती की आराधना भी करते है। और घर को साफ कर घर के कचड़े और गंदगी को जहाँ घर के बाहर एकत्र करते है वहां भी दिया जलाते है।

वैसे शाक्त सम्प्रदाय के हिसाब से चौदस, दीपावली और परेवा का खास महत्व है। इन तीन दिनों में 3 महादेवीयों की पूजा अर्चना की जाती है। आज चौदस के दिन महाकाली की पूजा की जाती है। बंगाल में आज के दिन का खास महत्व होता है वो आज रात्रि को काली पूजन का आयोजन करते है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जहाँ तक मैं समझता हूं आज का दिन स्वच्छता को समर्पित होता है। अस्वस्थता, दुख और दरिद्रता का मुख्य कारण हमारे आस पास की गंदगी ही होती है। आज के दिन सफाई पुताई का नियम इस लिए बनाया गया ताकि हम घर को अच्छी तरह साफ करें। घर के उस कोने की भी सफाई करे जिनको हम दैनिक सफाई में अनदेखा कर देते है। यदि हमारे आस पास का वातावरण स्वच्छ होगा तो हमारे अंदर सकारात्मक सोच का विकास होता है। हम अपने बुद्धि विवेक का सही उपयोग कर पाते है जो लक्ष्मी और आनंद के आने का मार्ग प्रसस्त करता है।

अतः आज के दिन इस अनुरोध के साथ अपनी बात को समाप्त करता हूँ कि स्वच्छ रहे और अपने आस पास भी स्वच्छता बनाये रखे। स्वच्छता की स्वस्थ शरीर और मष्तिष्क की वजह बन सकती है। ऐसा कर आप निरोग रहेंगे और मृत्यु यानि नरक से या यम को खुद से दूर रख सकते है।

जय माता की !!

जय शिव

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...