Saturday, March 20, 2021

हुजूर मेहताजी महाराज के अनमोल वचन

 **🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹Be an early riser and be economical, industrious, truthful, kind and considerate, a good citizen and a true bhakta of Huzur Radhasoami Dayal.


        If you want to eat you must sweat first. If you want self-government, you must learn to govern yourself first. If you want to deserve anything you must learn to serve others.

        Waste nothing has been an important principle of my life. I have always advised men and women, young and old alike to see that they do not their time, energy,* thought, wealth, food, clothing, in short anything they possess lest they find themselves in want of them at the time of need.

        I also consider waste as nothing short of sin.

        A community which wishes to go ahead with its work must remain united in purpose, thought and action*

        It must also conserve all its resources of men, money and materials and exercise forethought and arrange for the fulfilment of its aims in good time.

        This can be possible only if every member of the community contributes his or her best effort towards the attainment of the community's ideal.*

         Discipline, self-sacrifice and hard sustained work are not only very helpful in this endeavour but are very essential.(PARAM GURU HUZUR MEHTAJI MAHARAJ)

🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾**


🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹       

                                                            

   सुबह हो या शाम, खेतो का काम । करते ही रहना तुम लेकर, राधास्वामी नाम।।।  मेहनत और लगन से,धार के तन मन धन तेरे। सुबहो से तुम सुमिरन करना, करना है एक काम। सुबह हो या शाम.......                                        

  याद कभी आयेगी तुमको मेहताजी महाराज की,खिंच जायेगा अंतर में मन होंगे घट में उनके दर्शन।होगें घट में उनके दर्शन।सुबह से तुम सुमिरन करना करना बस एक काम। सुबह यो या शाम खेतो का काम, करते ही रहना तुम लेकर राधास्वामी नाम।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 🌹            

    

   **परम गुरु हुजूर मेहताजी महाराज-

भाग 2- बचन - 38:-

हमको चाहिए कि हम हुजूर राधास्वामी दयाल के चरणों में प्रार्थना करें कि वह दयाल हमारी गलतियों, अपराधों व कमजोरियों को क्षमा करें और हम पक्का इरादा करें कि आगे हम सब अच्छे कामों को करेंगे जो कि हमको करने चाहिए।

कोशिश यह है कि कोई अच्छा काम हम से छूटने ना पाए। अधिकतर लोग कहते हैं कि मेरी अंतर की आँख खोल दो। अंतर की आंख खोलने का आसान अर्थ यह है कि आप में समझ और बुद्धि पैदा हो जाए और वर्तमान दशा, उसका आदर्श और दर्जा ऊंचा हो जाए जिससे कि आप बारीक, पेचीदा और मुश्किल मामलों की आसानी से हल कर सकें और होने वाली बातों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी आपको पहले से ही हो जाए जिससे आप इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर सकें।।

तीसरी आंख या अंतर की आंख खोलने का एक तरीका यह भी है कि आप अपने दिल में बुरे विचार न पैदा होने दें । आपका अंतरी तार राधास्वामी दयाल के चरणों से जुड़ा रहे।" साहब इतनी विनती मोरी- लाग रहे दृढ डोरी" और व्यर्थ बातों से परहेज किया जाए। हर वक्त मालिक के चरणो की याद बनी रहे। जिनकी ऐसी दशा है या जो इस दशा को पैदा करने की कोशिश में लगे रहते हैं उनका यह  वैयक्तिक अनुभव होगा कि उनकी मुश्किलें समय से पहले या ऐन वक्त पर हल हो जाती हैं । उनको गुप्त रूप से ऐसी मदद मिलती है और इस तरह से अपनी मुश्किलें आसानी से हल होते देख कर वे हैरान हो जाते हैं ।                       

 🙏🏻राधास्वामी🙏🏻*


No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...