Saturday, February 29, 2020

जब कोई पीछे से आवाज दे दे तब??




प्रस्तुति- सुधा सिन्हा/ शंभूनाथ सिन्हा 


ऐसे समय पर पीछे से कोई आवाज लगा दे तो क्या करना चाहिए...
काफी लोगों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वे घर से किसी खास कार्य के लिए निकल रहे होते हैं और ठीक उसी पीछे से कोई आवाज लगा देता है। ऐसे में व्यक्ति को थोड़ी रुक जाना चाहिए फिर अपने कार्य की ओर निकलना चाहिए। 

ऐसी प्राचीन मान्यता है।
पुराने समय से ही हमारे दैनिक जीवन से जुड़ी कई प्रकार की पंरपराएं प्रचलित हैं, जिनका आज भी कई लोग पालन करते हैं। वहीं कुछ लोग इन परंपराओं को अंधविश्वास का नाम देते हैं। जबकि घर से वृद्धजन इन्हें गहराई से लेते हैं और सभी को इन परंपराओं का निर्वाह करने की बात भी कहते हैं। इस प्रकार प्रथाएं शकुन और अपशकुन की मान्यताओं पर आधारित हैं। शकुन यानि शुभ संकेत और अपशकुन यानि बुरा संकेत।

यदि कोई व्यक्ति किसी खास कार्य के लिए निकल रहा है और उसे पीछे से आवाज लगा दी जाए तो इसे अपशकुन माना जाता है। इस संबंध में ऐसा माना जाता है कि किसी को पीछे से आवाज लगाना या टोंकना अशुभ है। ऐसा होने का यही मतलब लगाया जाता है कि व्यक्ति जिस खास कार्य के लिए जा रहा है उसके पूर्ण होने में बाधाएं आ सकती हैं। यह एक संकेत के समान ही है। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऐसा होता है तो उसे घर पर थोड़ी रुककर निकलना चाहिए।




No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...