Sunday, August 2, 2020

आज 02/08 का दिन मंगलमय हो

⚜!!श्री् हरि् !!_*⚜


𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼

┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼

        प्रस्तुति -      🙏🏻 पं0कृषण मेहता🙏🏻


*_ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।_*

👉🏼 *_2 अगस्त 2020 श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार करके रविवार की सुबह 6 बजकर 38 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही रात 9 बजकर 29 मिनट पर सूर्यदेव आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 16 अगस्त की शाम 7 बजकर 12 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। पूरा दिन और पूरी रात उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। उत्तराषाढा नक्षत्र रविवार की सुबह 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही रात 9 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक पताल लोक की भद्रा रहेगी। जाने कैसे रहेगा राशि अनुसार आपका आज का दिन_*

🐑 *_मेष राशि खुद में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के अर्थशास्त्र से जुड़े स्टूडेंट्स को नौकरी का कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज आप भविष्य में पैसों को इकट्ठा करने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मजबूती आयेगी। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार का अवसर मिलेगा। आज आपके नये नये दोस्त बनेंगे। धन लाभ होने के योग बने हुए है।_*

🐂 *_वृष राशि आज अचानक कहीं से धन लाभ होगा। जिससे आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए भी दिन शुभ है। सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ धन लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।_*

👨‍❤️‍👨 *_मिथुन राशि आज किसी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आज आपको ऑफिस में अपनी बात रखने का आपको पूरा मौका मिलेगा। धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। आज नयी जमीन खरीदने का योग बन रहा है। इस राशि के मैकैनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है। सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आपकी माता के स्वास्थ्य में भी काफी सुधार आयेगा।_*

🦀 *_कर्क राशि आज किसी काम को शुरू करने से पहले आपको घर के बड़े-बुजुर्ग की राय लेनी चाहिए। इससे आपके काम निश्चित तौर पर बनेंगे। आज किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। अपने रिश्तों की गरिमा को बनाये रखने के लिए आपको उनसे बहस करने से बचना चाहिए, सब अच्छा होगा। किसी मित्र की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से आपको बचना चाहिए।_*

🦁 *_सिंह राशि आज आपका समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के फिजिक्स स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। विवाह के कई नये प्रस्ताव आयेंगे। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेंगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी। कुल मिलाकर आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा।_*

👰🏻 *_कन्या राशि आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के छोटे बच्चे आज पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे। इससे माता-पिता बहुत खुश रहेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। विवाह के लिए प्रस्ताव आयेगा। आज पुरे दिन परिवार का माहौल आनन्दमय बना रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बढ़िया रहेगा। आपकी कोई खास इच्छा आज जरूर पूरी होगी। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल है।_*

⚖️ *_तुला राशि आज आपके मन में कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपके किसी खास काम को पूरा करने में मदद करेगा। ऑफिस में आज आपकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है, आपको संभलकर रहना चाहिए। अगर आपकी किसी मित्र से अनबन हो रखी है, तो वो आज दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। आपके स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है। इस राशि के जो लोग स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है।_*
 
🦂 *_वृश्चिक राशि आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे। परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि हैं, आज वो किसी नई कविता की रचना करेंगे। आपकी लेखन कला से लोग प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग डिज़ाइनर है उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कुल मिलाकर आज का आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।_*

🏹 *_धनु राशि आज आप जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज शाम को दोस्त के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। उनके साथ किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बातचीत होगी। इस राशि के फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के पास आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा । लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है।_*

🐊 *_मकर राशि आज आपका रूझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। ऑफिस में आज किसी से बहस होने की संभावना है। आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई जरूरी केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। बिल्डर्स अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको धन लाभ होने की उम्मीद है।_*

⚱️ *_कुंभ राशि आज आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे। ये सलाह आपके लिये लाभकारी रहेगी। आज आपके मन में सामाजिक कार्य करने के लिए कई नए विचार आएंगे। ऑफिस के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से काम के लिये कोई सलाह मिलेगी, जो कि आपके लिए कारगर साबित होगी। आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। कई दिनों से पैसों के उलझे मामले आज सुलझ जायेंगे। आपकी खुशियों में इजाफा होगा ।_*

🐬 *_मीन राशि आपके रिश्तों में कुछ दिनों से बनी कड़वाहट आज मिठास में बदल जाएगी। इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों से किसी प्रश्न को समझने में मदद मिलेगी। आपको अपने जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे। सही अवसर का चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलू कामों में पूरी तरह से केन्द्रित रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

         💦💧💦💧💦💧💦💧💦💧💦
*_नर और नारायण की दुर्लभ कथा आपको अचरज में डाल देगी............................................._*
       *_एक असुर था.. दम्बोद्भव।_*
 
*_उसने सूर्यदेव की बड़ी तपस्या की। सूर्य देव जब प्रसन्न हो कर प्रकट हुए और वरदान मांगने को कहा तो उसने "अमरत्व" का वरदान माँगा।_*
 
*_सूर्यदेव ने कहा यह संभव नहीं है।_* 
 
*_तब उसने माँगा कि उसे एक हज़ार दिव्य कवचों की सुरक्षा मिले। इनमे से एक भी कवच सिर्फ वही तोड़ सके जिसने एक हज़ार वर्ष तपस्या की हो.._*
 
*_और जैसे ही कोई एक भी कवच को तोड़े, वह तुरंत मृत्यु को प्राप्त हो।_*
 
*_सूर्यदेवता बड़े चिंतित हुए। वे इतना तो समझ ही पा रहे थे कि यह असुर इस वरदान का दुरुपयोग करेगा..._*
 
*_किन्तु उसकी तपस्या के आगे वे मजबूर थे।उन्हे उसे यह वरदान देना ही पड़ा।_*
 
*_इन कवचों से सुरक्षित होने के बाद वही हुआ जिसका सूर्यदेव को डर था।_*
 
*_दम्बोद्भव अपने सहस्र कवचों की शक्ति से अपने आप को अमर मान कर मनचाहे अत्याचार करने लगा।_*
 
*_वह "सहस्र कवच" नाम से जाना जाने लगा।_*
 
*_उधर सती जी के पिता "दक्ष प्रजापति" ने अपनी पुत्री "मूर्ति" का विवाह ब्रह्मा जी के मानस पुत्र "धर्म" से किया।_*
 
*_मूर्ति ने सहस्र्कवच के बारे में सुना हुआ था.. और उन्होंने श्री विष्णु से प्रार्थना की कि इसे ख़त्म करने के लिए वे आयें।_*
 
*_विष्णु जी ने उसे आश्वासन दिया कि वे ऐसा करेंगे।_*
 
*_समयक्रम में मूर्ति ने दो जुड़वां पुत्रों को जन्म दिया जिनके नाम हुए नर और नारायण।_*
 
*_दोनों दो शरीरों में होते हुए भी एक थे - दो शरीरों में एक आत्मा। विष्णु जी ने एक साथ दो शरीरों में नर और नारायण के रूप में अवतरण किया था।_*
 
*_दोनों भाई बड़े हुए। एक बार दम्बोध्भव इस वन पर चढ़ आया। तब उसने एक तेजस्वी मनुष्य को अपनी ओर आते देखा और भय का अनुभव किया।_*
 
*_उस व्यक्ति ने कहा कि मैं "नर" हूँ, और तुम से युद्ध करने आया हूँ।_*
 
*_भय होते भी दम्बोद्भव ने हंस कर कहा.. तुम मेरे बारे में जानते ही क्या हो ?_*
 
*_मेरा कवच सिर्फ वही तोड़ सकता है जिसने हज़ार वर्षों तक तप किया हो।_*
 
*_नर ने हंस कर कहा कि मैं और मेरा भाई नारायण एक ही हैं - वह मेरे बदले तप कर रहे हैं, और मैं उनके बदले युद्ध कर रहा हूँ।_*
 
*_युद्ध शुरू हुआ, और सहस्र कवच को आश्चर्य होता रहा कि सच ही में नारायण के तप से नर की शक्ति बढती चली जा रही थी।_*
 
*_जैसे ही हज़ार वर्ष का समय पूर्ण हुआ, नर ने सहस्र कवच का एक कवच तोड़ दिया।_*
 
*_लेकिन सूर्य के वरदान के अनुसार जैसे ही कवच टूटा नर मृत हो कर गिर पड़े ।_*
 
*_सहस्र कवच ने सोचा, कि चलो एक कवच गया ही सही किन्तु यह तो मर गया।_*
 
*_तभी उसने देखा की नर उसकी और दौड़े आ रहा है और वह चकित हो गया।_*
 
*_अभी ही तो उसके सामने नर की मृत्यु हुई थी और अभी ही यही जीवित हो मेरी और कैसे दौड़ा आ रहा है ???_*
 
*_लेकिन फिर उसने देखा कि नर तो मृत पड़े हुए थे, यह तो हुबहु नर जैसे प्रतीत होते उनके भाई नारायण थे.._*
 
*_जो दम्बोद्भव की तरफ नहीं, बल्कि अपने भाई नर की तरफ दौड़ रहे थे।_*
 
*_दम्बोद्भव ने अट्टहास करते हुए नारायण से कहा कि तुम्हे अपने भाई को समझाना चाहिए था.. इसने अपने प्राण व्यर्थ ही गँवा दिए।_*
 
*_नारायण शांतिपूर्वक मुस्कुराए। उन्होंने नर के पास बैठ कर कोई मंत्र पढ़ा और चमत्कारिक रूप से नर उठ बैठे।_*
 
*_तब दम्बोद्भव की समझ में आया कि हज़ार वर्ष तक शिवजी की तपस्या करने से नारायण को मृत्युंजय मंत्र की सिद्धि हुई है.._*
 
*_जिससे वे अपने भाई को पुनर्जीवित कर सकते हैं..._*
 
*_अब इस बार नारायण ने दम्बोद्भव को ललकारा और नर तपस्या में बैठे।_*
 
*_हज़ार साल के युद्ध और तपस्या के बाद फिर एक कवच टूटा और नारायण की मृत्यु हो गयी।_*
 
*_फिर नर ने आकर नारायण को पुनर्जीवित कर दिया, और यह चक्र फिर फिर चलता रहा।_*
 
*_इस तरह 999 बार युद्ध हुआ। एक भाई युद्ध करता दूसरा तपस्या। हर बार पहले की मृत्यु पर दूसरा उसे पुनर्जीवित कर देता।_*
 
*_जब 999  कवच टूट गए तो सहस्र्कवच समझ गया कि अब मेरी मृत्यु हो जाएगी।_*
 
*_तब वह युद्ध त्याग कर सूर्यलोक भाग कर सूर्यदेव के शरणागत हुआ।_*
 
*_नर और नारायण उसका पीछा करते वहां आये और सूर्यदेव से उसे सौंपने को कहा।_*
 
*_किन्तु अपने भक्त को सौंपने पर सूर्यदेव राजी न हुए।_*
 
*_तब नारायण ने अपने कमंडल से जल लेकर सूर्यदेव को श्राप दिया कि आप इस असुर को उसके कर्मफल से बचाने का प्रयास कर रहे हैं.._*
 
*_जिसके लिए आप भी इसके पापों के भागीदार हुए और आप भी इसके साथ जन्म लेंगे इसका कर्मफल भोगने के लिए।_*
 
*_इसके साथ ही त्रेतायुग समाप्त हुआ और द्वापर का प्रारम्भ हुआ।_* 
 
*_समय बाद कुंती जी ने अपने वरदान को जांचते हुए सूर्यदेव का आवाहन किया, और कर्ण का जन्म हुआ।_*
 
*_लेकिन यह आम तौर पर ज्ञात नहीं है, कि, कर्ण सिर्फ सूर्यपुत्र ही नहीं है, बल्कि उसके भीतर सूर्य और दम्बोद्भव दोनों हैं।_*
 
*_जैसे नर और नारायण में दो शरीरों में एक आत्मा थी,_*

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...