Sunday, August 23, 2020

आज 24/08 का दिन मंगलमय हो

 प्रस्तुति -कृष्ण मेहता: ( मोरनी )

 🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 24 अगस्त 2020*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद*

⛅ *मास - भाद्रपद*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी दोपहर 02:31 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - स्वाती शाम 03:20 तक तत्पश्चात विशाखा*

⛅ *योग - ब्रह्म रात्रि 12:30 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:45 से सुबह 09:20 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:21* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:00* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - सूर्य षष्ठी*

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *लक्ष्मी प्रप्ति व्रत* 🌷

➡ *25 अगस्त 2020 मंगलवार से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ*

🙏🏻 *भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्विन कृष्ण अष्टमी तक घर में अगर कोई महालक्ष्मी माता का पूजन करे और रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे तो उस के घर में लक्ष्मी बढ़ती जाती है…*

➡ *इस वर्ष ये योग 25 अगस्त 2020 मंगलवार से 10 सितम्बर 2020 गुरुवार तक है…*

🙏🏻 *1) महालक्ष्मी का पूजन करें .*

🌙 *2)रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देना कच्चे दूध(थोडासा) से फिर पानी से.. .*

🙏🏻 *3)महालक्ष्मी का मन्त्र जप करना.*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🌷 *ॐ विष्णु प्रियाय नमः*

🌷 *ॐ महा लक्ष्मै नमः*

➡ *इन में से कोई भी एक जप करे..*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है तो* 🌷

🙏🏻 *स्कंदपुराण और दूसरे ग्रंथों में बात आयी है कि जिन लोगों के घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है उनके लिए भाद्र शुक्ल अष्टमी (25 अगस्त, मंगलवार) के दिन से लेकर आश्विन कृष्ण अष्टमी (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) माने 10 सितम्बर, गुरुवार तक महालक्ष्मी माता का पूजन विधान स्कंदपुराण, आदि ग्रंथो में बताया गया है और इस सरल विधान के अनुसार 17 दिनों में - 25 अगस्त से 10 सितम्बर तक नित्य प्रात: लक्ष्मी माता का सुमिरन करते हुए – ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: मंत्र का 16 बार प्रति दिन जप करें और फिर लक्ष्मीमाता का पूजन करते हुए एक श्लोक पाठ करें  । इससे समय, शक्ति खर्च नहीं होगी उल्टा  पुण्य भी  बढ़ेगा | श्लोक इस प्रकार है-*

🌷 *धनं धान्यं धराम हरम्यम, कीर्तिम आयुर्यश: श्रीयं,*

*दुर्गां दंतीन: पुत्रां, महालक्ष्मी प्रयच्‍छ मे '*

 *"ॐ श्री महालक्ष्मये नमः" "ॐ श्री महालक्ष्मये नमः"*



             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

 ⚜!!श्री् हरि् !!⚜

𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼प्रस्तुति𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼

                  🙏🏻 पं0 कृषण मेहता  🙏🏻

ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।

👉🏼 24 अगस्त 2020 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि दोपहर 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जायेगी। रात 12 बजकर 29 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा और साथ ही दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। जानकारी के लिये बता दूं कि आकाशमंडल में कुल 27 नक्षत्र स्थित हैं, जिसमें से स्वाती 15वां नक्षत्र है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, इसलिए के दिन को सूर्य षष्ठी व्रत के रूप में मनाया जाता है। इसे लोलार्क षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन षष्ठी देवी का भी पूजन आदि किया जाता है। षष्ठी देवी संतान की रक्षा करती है, उसे सुरक्षा प्रदान करती हैं और उसे दीर्घायु का आशीर्वाद देती है। जानिए  कैसा रहेगा आपका दिन।

🐑 मेष राशि दिन की शुरूआत अच्छी होगी। परिवार में सामांजस्य बना रहेगा। छात्रों को कोई शुभ सूचना मिलने वाला है। जिससे करियर में बदलाव आयेगा। अगर आप नया वाहन खरिदना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। आपकी सोच में बदलाव आयेगा। यह बदलाव आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। नियमित खान-पान पर ध्यान देनने की आवश्यकता है।

🐂 वृष राशि दिन उत्साह भरा होगा। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। आप अपनी सेहत के लिए धूल-मिट्टी से बचाव के साथ ही धूप से भी बचाव करना होगा। आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने लेकर जा सकते हैं। आपको कर्जमाफी से लाभ भी मिल सकता है। हो सके तो आप नये कामों को शुरूआत कर दें। ऑफिस के कामों के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आयेंगी, बेहतर यही होगा की आप अपनी राय देने से बचें।

👨‍❤️‍👨 मिथुन राशि लेखकों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। परिवार के किसी सदस्य से नये वस्त्रों की प्राप्ति होगी। दिन अनुकूल रहने वाला है।, साथ ही जो भी काम करना चाहेंगे उसमें सफलता मिलेगी। किसी कार्य को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आप नई चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है।

🦀 कर्क राशि लोगों के लिए दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकति है। आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं।

🦁 सिंह राशि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की सफलता आपको खुश कर सकती है। इस राशि के लोगों से अनुरोध है की आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। ऐसा करने से आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है,| आज घर में परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते है तो आपके लिए दिन अच्छा है। बिजनेसमैन के लिए भी दिन शुभ है। इस राशि के लोगों का आज झुकाव अपने परिवारजनों के प्रति होगा।

👰🏻 कन्या राशि जीवन व्यस्तता में बीतेगा। आपके करीबी अचानक से गिफ्ट देकर आपको चकित कर सकते हैं। विवादों के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते है। इस राशि के लोग बिजनेस में सोच-समझकर कर फैसला लें छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे। अपनों के साथ अनबन हो सकती है।

⚖️ तुला राशि दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके मन में कुछ नया करने की इच्छायें जागृत होंगी। अपनों से धन की प्राप्ति होगी। अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। इस राशि वाले छात्रों के लिए फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए दिन शुभ है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

🦂 वृश्चिक राशि आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कलाकारों के लिए दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरूस्कार भी मिल सकता है। इस राशि के लवमेट के लिए दिन शुभ है। इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल के आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। आप मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं।

🏹 धनु राशि दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि वाले अगर नई योजनायें शुरू करना चाह रहें है तो उसे टाले नहीं शुरू कर दे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों का पूर्ण योगदान प्राप्त होगा। पास आये नए मौको को हांथ से न जाने दें। व्यापार में लाभ हो सकता है। इस राशि वाले लवमेट के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

🐊 मकर राशि आपका दिन उत्साह परिपूर्ण रहेगा। इस राशि के लोग आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे। समय भाई-बहनों के साथ बितेगा। आपको समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। लवमेट का अपने साथी के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रूके हुए कामों में आगे बढ़ा सकते है।

⚱️ कुम्भ राशि आपके लिए लाभप्रद  है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आप जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए दिन थोड़ा मायूसी भरा होगा।

🐬 मीन राशि दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आप क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। तनाव बढ़ सकता है। आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर देंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इसका समाधान ढूढ़ें और अपना वर्कलोड कम करें। खर्च बढ़ सकता है इसलिये सिर्फ जरूरी सामान की खरीदें। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नये रास्ते मिलेगें। किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे।

                  📿ॐ नमः शिवाय📿

 👉🏼 24 अगस्त 2020 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, इसलिए सूर्य षष्ठी व्रत के रूप में मनाया जाता है | इसे लोलार्क षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। षष्ठी देवी का  पूजन  किया जाता है। षष्ठी देवी संतान की रक्षा करती है और उसे दीर्घायु का आशीर्वाद देती है। ये पर्व भगवान सूर्यदेव की आराधना से संबंध रखता है। आज से 16 दिनों तक काशी के लोलार्क कुण्ड में स्नान करने का महत्व बताया गया है।

     आज के दिन संतान की प्राप्ति के लिये या संतान की खुशी के लिये सूर्य भगवान के निमित्त व्रत किया जाता है, उनकी पूजा की जाती है और उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। इस दिन जो व्यक्ति भक्ति भाव और विधिवत तरीके से सूर्य भगवान की आराधना करते हैं, उन्हें अच्छी संतान और संतान की खुशहाली के साथ ही आरोग्य और धन की प्राप्ति भी होती है | इसके अलावा परिवार में  सुख-समृद्धि बनी रहती है।

🌞 सूर्य षष्ठी व्रत के दिन विभिन्न राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए। जानिए पं0कृषण मेहता  से इन उपायों के बारे में।

    किसी पवित्र  नदी  में स्नान करना चाहिए। अगर आप किसी कारणवश नदी  में स्नान न कर पायें, तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगा का जल मिला कर स्नान कर  लीजिये | स्नान करके प्रणाम करते हुए चावल, तिल, दूर्वा, चंदन आदि मिले हुए जल से भगवान को अर्घ्य दीजिये। फिर शुद्ध घी का दीपक और कपूर, धूप, लाल पुष्प आदि से भगवान सूर्य का पूजन कीजिये।  साथ ही सूर्यदेव के मंत्र का जाप कीजिये। सूर्यदेव का मंत्र है-

ऊँ घृणिः सूर्याय नमः' 

ऐसा करने से आपको मनचाहे फलों की प्राप्ति होगी | इस प्रकार पूजा के बाद  सामर्थ्य अनुसार  ब्राह्मणों को कुछ दान स्वरूप दीजिये।

🐑 मेष राशि आज के दिन आपको घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। यंत्र की फोटो हम आपको टी.वी स्क्रीन पर दिखा रहे हैं। आप चाहें तो ठीक ऐसा यंत्र तांबे की धातु पर बनवाकर अपने घर में स्थापित कर सकते हैं और अगर ये आपके लिये संभव नहीं है तो आप सफेद कोरे कागज पर लाल पेन से इस यंत्र को स्वयं बनाकर, उसकी धूप-दीप, गंध आदि से पूजा करके अपने घर में स्थापित कर सकते हैं। इससे आपकी संतान की तरक्की होगी और आपके भाग्य में वृद्धि होगी।

🐂 वृष राशि आज एक सूखा नारियल घिसकर, उसमें एक बूंद बादाम का तेल मिलाकर किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान कीजिये। इससे आपकी संतान को करियर में सफलता मिलेगी और आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।

👨‍❤️‍👨 मिथुन राशि आज  सुबह स्नान  के बाद सूर्यदेव के तंत्रोक्त मंत्र का जाप कीजिये। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम: ।' इस मंत्र का 11 बार जाप कीजिये और जाप के बाद मन्दिर में गेहूं के दलिये का दान कीजिये। इससे आपकी संतान हमेशा अव्वल रहेगी और अगर आप संतान पाने की इच्छा रखते हैं, तो आपको जल्द ही संतान की प्राप्ति होगी।

🦀 कर्क राशि आज आप किसी गाय को अपने हाथों से पानी पिलाएं और अपने दाहिने हाथ से गाय का माथा छूकर अपने माथे पर लगाएं। साथ ही अगर घर में कोई बड़ा भाई है तो उनको नमस्कार कीजिये।  ऐसा करने से आपकी संतान की आयु में वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

🦁 सिंह राशि आज आप सुबह स्नान  के बाद सूर्यदेव का दर्शन करके सूर्य गायत्री मंत्र का 21 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है - ॐ आदित्याय विद्महे सहस्त्र किरणाय धीमहि। तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्।  आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान के जीवन में खुशियां भरी रहेंगी और आपका दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा।

👰🏻 कन्या राशि आज  आप सुबह स्नान के बाद  सूर्यदेव के इस मंत्र का जाप कीजिये। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।'   इस प्रकार 51 बार सूर्यदेव के मंत्र का जाप करने के बाद गऊ माता को कुछ मीठा खिलाइए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान के जीवन में सुख बना रहेगा और उसे सुखी देखकर आप भी सुखी रहेंगे।

⚖️ तुला राशि आज आप अपने सामने एक कटोरी गेहूं रखकर बैठिये और साथ में एक साफ कपड़ा बिछाकर रखिये। अब उस कटोरी में से एक चुटकी गेहूं निकालिये और ये मंत्र पढ़िये- 'ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम: ।' मंत्र पढ़ने के बाद उन गेहूं को उस कपड़े में डाल दीजिये।.... इस प्रकार आपको 11 बार हाथ में गेहूं लेकर मंत्र पढ़ना है और पढ़ने के बाद उन्हें वहां रखे कपड़े में डाल देना है। इस तरह जब 11 बार हो जाये तो कपड़े में रखें उन गेहूं को किसी मन्दिर में दान कर दीजिये और कटोरी में बचे गेहूं को अपने घर में इस्तेमाल कर लीजिये। आज  ये उपाय करने से  संतान की मनचाही इच्छा जरूर पूरी होगी।

🦂 वृश्चिक राशि आज पक्षियों को रोटी का चूरमा बनाकर डालिये और उनके लिये मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखिये। साथ ही सूर्यदेव को हाथ जोड़कर प्रणाम कीजिये। आज  ऐसा करने से आपकी संतान की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा और आपके जीवन में उन्नति की राह खुलेगी।

🏹 धनु राशि आज एक लोटा जल में बाजरे के दाने और थोड़ी-सी खुशबू मिलाकर पूरे घर में छिड़किये। जल छिड़कने के बाद जो पानी बच जाये, उससे सूर्यदेव को अर्घ्य दीजिये।  ऐसा करने से आपकी संतान के जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी और आपको भी अपने कामों में पॉजिटिव रिस्पांस मिलेंगे।

🐊 मकर राशि आज के दिन आप गेहूं की मीठी रोटियां बनाकर किसी जरूरतमंद को खिलाइए। साथ ही 11 बार गायत्री मंत्र का जाप कीजिये। गायत्री मंत्र इस प्रकार है- ॐ भूर् भुवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥ आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान को आर्थिक लाभ होगा और घर-परिवार का भी विकास होगा।

⚱️ कुंभ राशि आज  शरीर पर कोई सोने की या गोल्डन कलर की चीज़  धारण करें। अपने बच्चे को भी पहनने के लिये कहें।  इससे लोग आपसे और आपकी संतान से जल्द ही प्रभावित होंगे और आपके कामों में अपना सहयोग देंगे।

🐬 मीन राशि आज  तांबे का छल्ला खरीदकर अपने दायें हाथ की अनामिका उंगली में धारण करें और पहनते समय  सूर्यदेव के मंत्र का जाप करें-'ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:।' आज  ऐसा करने से आपकी संतान आपकी हर बात मानेगी और आप दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग होगी।


.

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...