Thursday, August 20, 2020

आज का दिन 20/08 मंगलमय हो

  प्रस्तुति -कृष्ण मेहता: 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 20 अगस्त 2020*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा*

⛅ *मास - भाद्रपद*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वितीया 21 अगस्त रात्रि 02:13 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 11:51 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

⛅ *योग - शिव शाम 05:42 तक तत्पश्चात सिद्ध*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:05 से शाम 03:41 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:04* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - चन्द्र-दर्शन*

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सौ गुना फलदायी “शिवा चतुर्थी”* 🌷

 ➡ *22 अगस्त, शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है ।*

🙏🏻 *भविष्य पुराण के अनुसार ‘भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है | इस दिन किये गये स्नान, दान, उपवास, जप आदि सत्कर्म सौ गुना हो जाते हैं |*

👩🏼 *इस दिन जो स्री अपने सास-ससुर को गुड़ के तथा नमकीन पुए खिलाती है वह सौभाग्यवती होती है | पति की कामना करनेवाली कन्या को विशेषरूप से यह व्रत करना चाहिए |’*


       🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *गणेश-कलंक चतुर्थी* 🌷                            🙏🏻 *( ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप करने और गुड़मिश्रित जल से गणेशजी को स्नान कराने एवं दूर्वा व सिंदूर की आहुति देने से विघ्न-निवारण होता है तथा मेधाशक्ति बढ़ती है | )*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन कलंक निवारण के उपाय*

➡ *इस वर्ष  22 अगस्त, शनिवार को (चन्द्रास्त : रात्रि 09.49)*

🙏🏻 *भारतीय शास्त्रों में गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन निषेध माना गया है इस दिन चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति को एक साल में मिथ्या कलंक लगता है। भगवान श्री कृष्ण को भी चंद्र दर्शन का मिथ्या कलंक लगने के प्रमाण हमारे शास्त्रों में विस्तार से वर्णित है।*

🌷 *भाद्रशुक्लचतुथ्र्यायो ज्ञानतोऽज्ञानतोऽपिवा।*

*अभिशापीभवेच्चन्द्रदर्शनाद्भृशदु:खभाग्॥*

🙏🏻 *अर्थातः जो जानबूझ कर अथवा अनजाने में ही भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को चंद्रमा का दर्शन करेगा, वह अभिशप्त होगा। उसे बहुत दुःख उठाना पडेगा।*

🙏🏻 *गणेश पुराण के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्रमा देख लेने पर कलंक अवश्य लगता है। ऐसा गणेश जी का वचन है।*

🙏🏻 *भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन न करें यदि भूल से चंद्र दर्शन हो जाये तो उसके निवारण के निमित्त श्रीमद्‌भागवत के १०वें स्कंध, ५६-५७वें अध्याय में उल्लेखित स्यमंतक मणि की चोरी कि कथा का  श्रवण करना लाभकारक है। जिससेे चंद्रमा के दर्शन से होने वाले मिथ्या कलंक का ज्यादा खतरा नहीं होगा।*

🌷 *चंद्र-दर्शन दोष निवारण हेतु मंत्र* 🌷

🙏🏻 *यदि अनिच्छा से चंद्र-दर्शन हो जाये तो व्यक्ति को निम्न मंत्र से पवित्र किया हुआ जल ग्रहण करना चाहिये। मंत्र का २१, ५४ या १०८ बार जप करें । ऐसा करने से वह तत्काल शुद्ध हो निष्कलंक बना रहता है। मंत्र निम्न है।*

🌷 *सिंहः प्रसेनमवधीत्‌ , सिंहो जाम्बवता हतः।*

*सुकुमारक मा रोदीस्तव, ह्येष स्यमन्तकः ॥*

🙏🏻 *अर्थात: सुंदर सलोने कुमार! इस मणि के लिये सिंह ने प्रसेन को मारा है और जाम्बवान ने उस सिंह का संहार किया है, अतः तुम रोओ  मत। अब इस स्यमंतक मणि पर तुम्हारा ही अधिकार है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, अध्यायः ७८)*

🙏🏻 *चौथ के चन्द्रदर्शन से कलंक लगता है | इस मंत्र-प्रयोग अथवा स्यमन्तक मणि कथा के वचन या श्रवण से उसका प्रभाव कम हो जाता है |*


          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

⚜!!श्री् हरि् !!⚜

   𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼प्रस्तुति𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼

                  🙏🏻 *_नमस्कार_* 🙏🏻

ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।

           ⚜❀┈┉☆......☆┉┈​❀​​⚜

●▬▬▬▬ஜ۩पं0 कृषण मेहता ۩ஜ▬▬▬▬●

20 अगस्त 2020 गुरुवार को चंद्र दर्शन दिवस है। चंद्र दर्शन हिंदू मान्यताओं में धार्मिक महत्व रखता है। हर माह जब अमावस्या के बाद पहली बार चंद्रमा दिखाई देता है उस दिन चंद्र दर्शन दिवस भारत के लगभग हर हिस्से में बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

💮 गुरुवार की शाम 5 बजकर 41 मिनट तक शिव योग रहेगा। शिव का अर्थ होता है शुभ। यह योग बहुत ही शुभदायक है। इस योग में किए गए सभी मंत्र शुभफलदायक होते हैं। इस योग में यदि प्रभु का नाम लिया जाए तो सफलता मिलती है। साथ ही पूरा दिन पार कर रात 11 बजकर 51 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से ये ग्यारहवां नक्षत्र है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र की राशि सिंह है। इसका संबंध ढाक या पलाश के पेड़ से बताया गया है।

चंद्र दर्शन के दिन दिन कौन-से उपाय करने चाहिए।

💁🏻‍♀️ अगर आप चाहते हैं कि घर-परिवार और आसपास के सब लोग आपके कार्यों में मददगार साबित हों, तो आज के दिन आपको अपनी मां या मौसी को सफेद रंग का तौलिया भेंट करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार और आस-पास के सब लोग आपके कार्यों में मददगार साबित होंगे।

👉🏼 अगर आपके दाम्पत्य संबंधों में किसी न किसी बात को लेकर तनाव बना रहता है, तो आज के दिन आपको चांदी का चंद्रमा धारण करना चाहिए। अगर संभव हो तो अपने जीवनसाथी को भी धारण करवाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों में चल रहा तनाव दूर होगा और आपके रिश्तों में प्यार बना रहेगा।

💁🏻‍♀️ अगर आपके परिवार में सब लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर जल्दी परेशान हो जाते हैं और एक-दूसरे की बातों पर ज्यादा गौर नहीं करते हैं, तो आज के दिन आपको चंद्रदेव के इस खास मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है - सौं सोमाय नमः।'' आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार का माहौल ठीक होगा, सबकी परेशानी दूर होगी और सब लोग एक-दूसरे की बातों पर गौर करने लगेंगे।

👉🏼 अगर आप अपने जीवनसाथी में धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको किसी धार्मिक स्थल पर रूई की बत्ती का दान करना चाहिए। बेहतर होगा कि आप खुद अपने हाथों से रूई की बत्ती बनाकर, उसे अपने जीवनसाथी के हाथों से स्पर्श कराकर दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी में धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

💁🏻‍♀️ अगर आप अपने धन आगमन के क्षेत्र में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन शुभ चंद्रदर्शन दिवस में आपको 3 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके धन आगमन के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।

👉🏼 अगर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको गाय माता का आशीर्वाद लेना चाहिए और रोटी पर दूध-चावल से बनी खीर रखकर गाय को खिलानी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

💁🏻‍♀️ अगर आप अपने जीवन में गति बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सफेद घोड़े को चने खिलाने चाहिए। अगर सफेद घोड़ा न मिले, तो किसी भी घोड़े को चने खिला दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में गति बनी रहेगी।

👉🏼 अगर आपका मूड कुछ उखड़ा, उखड़ा-सा रहता है, आप मानसिक रूप से परेशान रहते हैं, तो आज के दिन आपको 2 मुखी रुद्राक्ष लेकर धागे में पिरोकर गले में धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका मूड ठीक रहेगा और आपकी मानसिक रूप से परेशानी का हल निकलेगा।

💁🏻‍♀️ अगर आप माता के साथ अपने संबंधों को ठीक बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपनी माता के हाथ से दूध का पैकेट स्पर्श करवाकर मन्दिर में दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से माता के साथ आपके संबंध ठीक बने रहेंगे।अगर आप माता के साथ अपने संबंधों को ठीक बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपनी माता के हाथ से दूध का पैकेट स्पर्श करवाकर मन्दिर में दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से माता के साथ आपके संबंध ठीक बने रहेंगे।

👉🏼 अगर आप अपने अंदर आध्यात्मिक शक्तियों को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको चंद्रदेव के इस मंत्र का पांच माला, यानी 540 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:'।  आज के दिन ऐसा करने से आप अपने अंदर आध्यात्मिक शक्तियों को बढ़ाने में सफल रहेंगे।

💁🏻‍♀️ अगर आप आत्मनिर्भर बने रहना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको एक मिट्टी के घड़े में पानी भरकर और उसमें एक चुटकी चावल डालकर किसी मन्दिर या धार्मिक स्थल पर दान करना चाहिए आज के दिन ऐसा करने से आप आत्मनिर्भर बने रहेंगे और अपने कार्यों को सही ढंग से पूरा करेंगे।

👉🏼 अगर आप कपड़ों का व्यापार करते हैं और अपने व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको एक सफेद रंग के कपड़े में थोड़े-से चावल बांधकर मन्दिर में दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी।               

20 अगस्त 2020 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। चंद्र दर्शन दिवस है। चंद्र दर्शन हिंदू मान्यताओं में धार्मिक महत्व रखता है। हर माह जब अमावस्या के बाद पहली बार चंद्रमा दिखाई देता है उस दिन चंद्र दर्शन दिवस भारत के लगभग हर हिस्से में बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। भगवान चंद्र की पूजा करने और व्रत रखने का विधान हैं। ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा ज्ञान, बुद्धि और मन का स्वामी ग्रह है। आज शाम 5 बजकर 41 मिनट तक शिव योग रहेगा। शिव का अर्थ होता है शुभ। यह योग बहुत ही शुभदायक है। इस योग में किए गए सभी मंत्र शुभफलदायक होते हैं। साथ ही पूरा दिन पार कर रात 11 बजकर 51 मिनत तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

🐑 मेष राशि आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। दूसरेलोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। आप हर किसी की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खास क्षेत्र मेंसफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पित होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। बच्चों का अच्छा व्यवहार देखकर माता-पिता खुश होंगे।

🐂 वृष राशि आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे,जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे। खुशियां कभी भी मिल सकती है। सामाजिक काम में सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा। कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे, जिससे घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

👨‍❤️‍👨 मिथुन राशि आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, जिससे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।  आपको संचार-साधनों से फायदा हो सकता है। ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव भी प्राप्त होंगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

🦀 कर्क राशि आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है। आपको थकान महसूस होगी। बच्चों के साथ कुछ टाइम स्पेंड करेंगे। घर पर अचानक से मेहमान भी आ सकते हैं। आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। दोस्तों से तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों को लेकर किसी तरह की परेशानी होने की संभावना है। आपको थोड़ा-सा संभलकर रहना चाहिए। आपके साथ सब अच्छा होगा।

🦁 सिंह राशि आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। घर पर किसी मित्र के आने से आपको ख़ुशी होगी। अपनी खुशी बरकरार रखने के लिये आपको विवादों से दूर रहना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आप किसी न किसी काम में उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आप सफल भी होंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। ऑफिस में आपकी इम्पोर्टेंस बनी रहेगी। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

👰🏻 कन्या राशि आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे।  रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आपको धन लाभ होगा।

⚖️ तुला राशि आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम रुक सकता है। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

🦂 वृश्चिक राशि आपका ध्यानसामाजिक कामकाज में लगा रहेगा। किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं। जरूरी काम में दोस्तों और भाईयों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ज्योग्रफी विषय के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपको अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

🏹 धनु राशि आपको अचानक से धन लाभ होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात फायदा दिलायेगी। किसी समारोह में शामिल होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

🐊 मकर राशि घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ मनोरंजक यात्रा होगी। कामकाज ज्यादा होने से परेशानी थोड़ी बढ़ सकती ही। एमसीए स्टूडेंट्स के लिये दिन सामान्य रहने वाला है। सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। बहुत से लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। इससे आपको फायदा होगा। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

⚱️ कुंभ राशि पहले किए गए किसी काम से आपको फायदा होगा। कोई पुराना मित्र अचानक आपसे मिल सकता है। किस्मत का साथ बना रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से आपकी कोई प्लानिंग सक्सेस होगी। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपका दिन शुभ रहेगा।

🐬 मीन राशि कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपको अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भीमिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। रूके हुए काम पूरे होंगे।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏


                 🌷🌹🙏🏻🌹🌷

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...