Thursday, August 13, 2020

आज का दिन मंगलमय हों

प्रस्तुति - कृष्ण मेहता: 🌞 ~ 


*आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 13 अगस्त 2020*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा*

⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी दोपहर 12:58 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी 14 अगस्त प्रातः 05:22 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - ध्रुव सुबह 09:51 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:08 से शाम 03:44 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:17* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:08* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - नंद महोत्सव, गोगा नवमी*

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बरकत लाने की सरल कुंजियाँ* 🌷

💰 *बाजार भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कईयों का धंधा बढ़ नहीं पाता | ऐसे में आपके काम-धंधे में भी बरकत का खयाल रखते हुए कुछ सरल उपाय प्रस्तुत कर रही है |*

➡ *१] ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने व पूजा- स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होती है |*

➡ *२] दुकान में बिक्री कम होती हो तो कनेर का फूल घिस के उसका ललाट पर तिलक करके दुकान पर जायें तो ग्राहकी बढ़ेगी |*

➡ *३] रोज भोजन से पूर्व गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की वृद्धि होती है |*

➡ *४] ईमानदारी से व्यवहार करें | ईमानदारी से उपार्जित किया हुआ धन स्थायी रहता है |*

🙏🏻 *ऋषिप्रसाद – मार्च २०१८ से*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्वास्थ्य प्रसाद – पूज्य बापूजी* 🌷

👉🏻 *१] कइयों को सिर में दर्द रहता है तो क्या करें ? - देशी गाय के घी में कपूर घिस के माथे पर थोडा लगा लें व जरा सूँघे तो पित्तजन्य सिरदर्द छू !*

👉🏻 *२] जिन बच्चों को सर्दी हो जाती है, नाक बहती रहती है – उन्हें सुबह खाली पेट थोडा गुनगुना पानी पिलाओ दो–पाँच–दस दिन | नाक बहने की तकलीफ, सर्दी, खाँसी भाग जायेगी |*

👉🏻 *दूसरा भी उपाय है – १० ग्राम लहसुन कूट के उसकी चटनी बना लों और उसमें ५० ग्राम शहद मिला दो | इसे सर्दियों में या ऋतू-परिवर्तन के दिनों में जब खाँसी आये या नाक बहे, बच्चों की भूख कम हो जाय तो बालक की उम्र के हिसाब से एक-दो ग्राम से लेकर पाँच – सात – दस ग्राम तक चटायें | इससे भूख खुलकर लगेगी, सर्दी भाग जायेगी, नाक बहना भी ठीक हो जायेगा |*

🙏🏻 *ऋषिप्रसाद –फरवरी २०१९ से*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ग्रहदोष व ग्रहबाधा निवारण हेतु* 🌷

卐 *ग्रहदोष और ग्रहबाधा जिनको भी लगी हो, वे अपने घर में ९ अंगुल लम्बा कुमकुम का स्वस्तिक बना दें तो ग्रहबाधा की जो भी समस्याएँ हैं, दूर हो जायेंगी |

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏

⚜!!श्री् हरि् !!⚜

    𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄••┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼

                    

ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।


👉🏼 *_13 अगस्त 2020 भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरूवार का दिन है। नवमी तिथि दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। दशमी तिथि कल दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। उसके बाद व्याघात योग लग जायेगा, जो कल की सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। साथ ही 12 बजकर 59 मिनट तक ज्वालामुखी योग रहेगा। ज्वालामुखी योग का फल अशुभ माना गया है। इसके साथ ही रोहिणी नक्षत्र रहेगा। रोहिणी नक्षत्र पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके आलावा रात 1 बजकर 31 मिनट से लेकर कल दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।


🐑 मेष राशि आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिनफायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना बन रहीहै, जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। धन लाभ होंगे।_*


🐂 *_वृष राशि आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। आपकी मेहनत रंग लायेगी।


👨‍❤️‍👨 *_मिथुन राशि दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। उत्पादन कार्य तेज गति से पूरा होगा। अपने पार्टनर के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिलेगा। आपको संतान सुख का भी लाभ मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।


🦀 *_कर्क राशि आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।


🦁 *_सिंह राशि आप अपना ध्यान किसी नए काम की ओर लगायेंगे। करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको फास्ट फू़ड खाने से बचना चाहिए। बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।


👰🏻 *_कन्या राशि आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे। आपको अपनेहर काम में सफलता मिलेगी। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच किसी के लियेहितकर साबित होगी। आपको किसी शादी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।


⚖️ *_तुला राशि इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से आपको सहयोग नहीं मिल पायेगा। लेकिन आपको अपने घर के काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।


🦂 *_वृश्चिक राशि आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। आपका प्लान सफल रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने सीनियर से प्रोत्साहन मिलेगा। आपका दिन अच्छा रहेगा।


🏹 *_धनु राशि किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे क्लांइट मिलेंगे। कुल मिलाकर दिन उत्तम रहेगा। आपकी यात्रा सुखद रहेगी।


🐊 *_मकर राशि कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्ते मजबूत होंगे।


⚱️ *_कुंभ राशि जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र मेंलोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे।  बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे। इस राशि के बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए आज का दिनबेहतर रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। रिश्ते बेहतर होंगे।


🐬 *_मीन राशि किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। आप परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपको मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा। आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ

 ****गोगा नवमी कब और क्यों मनाई जाती हैं?**** 


गोगा नवमी  महत्व और किस तरह मनाई जाती हैं |


गोगा नवमी जिसे गुगा नौमी के नाम से भी जाना जाता है. वह गोगा देव नाग भगवान की पूजा करने के लिए समर्पित है.गोगा नवमी का महत्व 

गोगा नवमी गोगाजी के सम्मान में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहारों में से एक है. इतिहासकारों के अनुसार गोगा देव शक्तिशाली राजपूत राजकुमार के रूप में जाना जाता है. जिनके पास विषैले सांपों को नियंत्रित करने के लिए अलौकिक शक्तियां हैं. उनकी कहानियों के विभिन्न संस्करण हैं जो इस दिन को अनुष्ठानों के एक भाग के रूप में सुनाया जाता है. कुछ कहानियों में उनके दिव्य जन्म, उनके विवाह, पारिवारिक जीवन, युद्धों, उनकी सर्प काटने की अविश्वसनीय कला और पृथ्वी से उनके गायब होने का वर्णन है. हिंदुओं का मानना ​​है कि इस दिन उनकी पूजा करने से सांप और अन्य बुराइयों से उनकी रक्षा होगी. इसके अलावा एक प्रचलित धारणा यह भी है कि भगवान गोगा बच्चों को हर नुकसान से बचाते हैं. इसलिए विवाहित महिलाएं गोगा नवमी पर पूजा करती हैं और अपने बच्चों की सलामती और खुशहाली के लिए उनसे प्रार्थना करती हैं. कुछ निःसंतान विवाहित महिलाएं भी इस दिन प्रार्थना करती हैं कि उन्हें संतान का आशीर्वाद मिले.

[8/13, 21:26] Morni कृष्ण मेहता: *हरियाणा कैबिनेट के अहम फैसले*


*1. गुरुग्र्राम में मेट्रो के लिए कारपोरेशन के लिए पहला इंडीपेंडेंट प्रोजेक्ट को मंजूरी*

*28.8 किलोमीटर हुडा सिटी सेंटर से गुरुग्र्राम की पहली पुरानी रेल लाइन रैपिड मेट्रो को जोड़ेगी, जो पूरे शहर को कवर करेगी। 6821 करोड़ का बजट। डीपीआर को मंजूरी*


*2. शहरी निकायों में निगम, परिषद व पालिका में मेयर के चुनाव डायरेक्ट कराए जाएंगे। 2019 में जब यह डायरेक्टर हुए थे, उससे पहले के इलेक्शन में पुरानी व्यवस्था ही रहेगी। पहले की एमसी में चुने गए लोगों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। यानी उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा।*


*3. हरसेेक नाम से साइंस एंड टेक्नालाजी के माध्यम से जो भी काम होते हैैं, अब हरसेक का संबंध क्रिड सिटीजन रिसार्स डिपार्टमेंट के साथ जोड़ा गया है। वी उमाशंकर इस विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेडरी*


*4. माइक्रो इरीगेशन डिपार्टमेंट अब कृषि विभाग की बजाय इरीगेशन विभाग के साथ जोड़ दिया गया है।*


*5. पंचायती जमीनों पर नाजायज कब्जे के लिए जुर्माना प्रति हेक्टेयर पांच से दस हजार रुपये था, अब उसे एक प्रतिशत प्रति वर्ष कलेक्टर रेट के हिसाब से निर्धारित कर दिया गया है। अधिकतर दस प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जाएगा।*


*6. अंबाला में गांव सादोपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इंटीग्र्रेटिड होम के लिए 7.72 एकड़ जमीन नगर निगम द्वारा दी गई है, ताकि वहां बहुउद्देश्यीय गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके। बाल गृह व बालकुंज की तरह काम करेगा।*


 ----------------- 

*अनौपचारिक चर्चा*


*1. ग्र्राम पंचायत के चुनाव में हरियाणा सरकार पहली बार बीसीए ग्र्रुप को आठ प्रतिशत आरक्षण सरपंच के चुनाव में मिलेगा।*


*2. बीसीबी अलग रहेंगे, क्योंकि उनकी पर्याप्त संख्या पहले से होती है।* 


*3. पंचायतों के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान पहले से है। पिछली बार 42 फीसदी महिलाएं चुनी गई हैैं। इस बार 50 प्रतिशत भागीदारी रहेगी। आधी आबादी की आधी हिस्सेदारी पंचायत चुनाव में रहेगी। इसका प्रारूप अभी तय किया जाना है। भागीदारी है अभी रिजर्वेशन नहीं है। बिल लाने की तैयारी है। आज कैबिनेट में चर्चा हुई है। दोनों पार्टियों के एजेंडे में यह विषय शामिल था।*


*4. विधानसभा सत्र 26 अगस्त से शुरू होगा तथा इसमें कई बिल आएंगे। कैबिनेट की बैठक में तय नहीं हुआ कि कौन से बिल आएंगे। सेशन से तीन चार दिन पहले हम बिल तय करेंगे।*


*5. हरियाणा में 75 फीसदी रोजगार के लिए बिल विधानसभा में लाया जाएगा।*


*6. आर्डिनेंस और बिल लाने की प्रक्रिया अलग-अलग होती थी। अब एक ही प्रक्रिया होगी। समय कम हुआ तो अध्यादेश लाया जाएगा। वरना विधानसभा में बिल लाया जाएगा।*


*7. स्वतंत्रता सेनानियों की किसी तरह की पेंशन बंद नहीं की है। विपक्ष झूठे आरोप लगा रहा है।? 26 को विपक्ष से इस बारे में बात करेंगे। विपक्ष क्यों झूठ बोल रहा है।*


*।*

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...