Wednesday, August 26, 2020

आज 27/08 का दिन मंगलमय हो

 प्रस्तुति - कृष्ण मेहता: 

*🕉️🟢 ॐ गं 🟢🕉️*

🌞 *पञ्चाङ्ग 27 अगस्त,2020* प्रस्तुति पं0कृषण मेहता  *दिन - बृहस्पतिवार *विक्रम संवत - 2077 प्रमादी* *शक संवत - 1942 शार्वरी* *अयन - दक्षिणायन* *ऋतु - शरद*

⛅ *मास -भाद्रपद*

🌕 *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि -नवमी 09:25 तक ततपश्चात दशमी तिथि*

🌟 *नक्षत्र - ज्येष्ठा 12:37 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग -विष्कुंभ शाम 05:36 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅ *करण -कौलव 09:25 तक तत्पश्चात तैतिल*

🌑 *राहुकाल - दोपहर 02:00 से  03:35 तक* 

🌞 *सूर्योदय - 06:01*

🌒 *सूर्यास्त - 06:56* 

🌜 *चंद्र राशि -वृश्चिक 12:36 तक तत्पश्चात धनु राशि*

💫 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

🦜 *व्रत पर्व विवरण -अदु:ख/ श्री चंद्र नवमी, गौरी विसर्जन 12:37 के उपरांत*


*बृहस्पतिवार 🟡के शुभा$शुभ मुहूर्त*


राहू काल 02:00- 03:35 अशुभ

यमगण्ड 06:02-07:38 अशुभ

गुलीक काल 09:13 - 10:50 अशुभ


*अभिजित 12:06 -12:56 शुभ*


दूर मुहूर्त 00:41- 00:44 अशुभ.      00:54-00:56


🌞 *दिन का चौघड़िया*

*शुभ 06:01 - 07:36 शुभ*

रोग 07:36- 09:13 अशुभ

उद्वेग 09:16- 10:49अशुभ

*चर 10:49- 12:25 शुभ*

*लाभ 12:25- 13:59शुभ*

*अमृत 13:59 - 15:34 शुभ*

काल 15:34- 17:09अशुभ

*शुभ 17:09- 18:44 शुभ*


🌒 *रात का चौघड़िया*

*अमृत 18:44- 20:09शुभ*

*चर 20:09 - 21:34शुभ*

रोग 21:34 - 23:00अशुभ

काल 23:00- 24:26 अशुभ

*लाभ 24:26 - 25:49 शुभ*

उद्वेग 25:49- 27:13अशुभ

*शुभ 27:13- 28:38 शुभ*

*अमृत 28:38 - 30: 02 शुभ*


🌞 *दिन का होरा*

बृहस्पति 06:01- 07:06

मंगल 07:06- 08:10

सूर्य 08:10- 09:12

शुक्र 09:12 - 10:17

बुध 10:17 - 11:22

चन्द्र 11:22- 12:25

शनि 12:25 - 13:27

बृहस्पति 13:27- 14:34

मंगल 14:34- 15:34

सूर्य 15:34 - 16:37

शुक्र 16:37- 17:41

बुध 17:41 - 18:44


🌒 *रात का होरा*

चन्द्र 18:44- 19:41

शनि 19:41- 20:37

बृहस्पति 20:37- 21:34

मंगल 21:34 - 22:34

सूर्य 22:34- 23:27

शुक्र 23:27- 24:27

बुध 24:27- 25:22

चन्द्र 25:22 - 26:16

शनि 26:16 - 27:14

बृहस्पति 27:14 - 28:10

मंगल 28:10- 29:07

सूर्य 29:07- 30:02


🕉️: ⚜!!श्री् हरि् !!⚜

                           

            ✦•••  _जय श्री हरि_  •••✦ ..........

  •••••✤••┈••पं0 कृषण मेहता✦•┈••••✤•••••

 27 अगस्त 2020 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी।  शाम 9 बजकर 26 मिनट तक स्थिर योग रहेगा। स्थिर योग के दौरान किसी भी तरह की  स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये किये गये उपाय बड़े ही कारगर साबित होते हैं। साथ ही पूरा दिन पूरी रात सभी कार्यों में सफलता सुनिश्चित करने वाला रवि योग रहेगा। योगों में रवि योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग के दौरान कोई भी काम शुरू करने से उसमे अवश्य सफलता मिलती है। गुरुवार दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद मूल नक्षत्र शुरू हो जायेगा, जो शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। जानिए राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

       अगर आप अपनी बहन के साथ रिश्तों में सुधार लाना चाहते हैं, तो आज के दिन तोते को हरी मिर्च खिलाएं। अगर तोता न मिले तो उसकी तस्वीर को देखकर प्रणाम करें। बहन के साथ आपके रिश्ते में जल्द ही सुधार देखने को मिलेंगे।

      अगर आपके बनते हुए काम अचानक से बिगड़ जाते हैं और सफलता से कुछ ही कदम पहले आप असफल हो जाते हैं, तो आज  मिट्टी  के  बर्तन में साबुत मूंग की दाल भरकर, उस पर ढक्कन लगा कर मंदिर में दान कर दें। आज  ऐसा करने से आपके सारे काम बनेंगे और सफलता मिलना शुरू हो जाएगी।

       अगर आपको लगता है कि आपकी सोचने-समझने की शक्ति कुछ कमजोर पड़ गई है। कोई भी फैसला लेने में आपको बहुत वक्त लगता है और आपका ध्यान भी बार-बार भटक जाता है, तो आज स्नान करके माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और सवा किलो मसूर की दाल लाल कपड़े में बांधकर देवी के चरणों में अर्पित कर दें। आज ऐसा करने से आपकी सोचने-समझने की शक्ति मजबूत होगी,  एकाग्रता बढ़ेगी और सही समय पर सही फैसला लेने में भी समर्थ होंगे।       अगर आप  दोस्ती के रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं और उसमें मिठास भर देना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी पेड़ से 7 हरी पत्तियां लाकर, उन पर थोड़ी साबुत मूंग की दाल रखकर अपने दोस्त को दे दें । आज ऐसा करने से आपकी दोस्ती मजबूत होगी।

       आज अपनी बौद्धिक क्षमता बढ़ने के लिये आपको चीड़ के पेड़, की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही  इस बात का ध्यान , चीड़ के पेड़ को कोई नुकसान न पहुंचाएं ,  उसकी लकड़ी से बने फर्नीचर आदि का इस्तेमाल करने से भी बचें । आपको चीड़ का पेड़ कहीं आस-पास न मिले, तो  इंटरनेट पर चीड़ के पेड़ की फोटो देखकर, उसको प्रणाम कर लें। । आज के दिन ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी  होगी।

      अगर आप घर में अन्न-धन का आगमन बनाये रखना चाहते हैं, तो आज 11 सफेद कौड़ियों को मंदिर में रखकर उनकी  पूजा करें,  पूजा के बाद उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख लें। आज  ऐसा करने से आपके घर में अन्न-धन का आगमन बना रहेगा।

अगर आपकी संतान को बिजनेस में किसी तरह की परेशानी आ रही  है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए आज उन्हें  सिद्ध किया हुआ बुध यंत्र पहनाना चाहिए। आज  ऐसा करने से आपकी संतान के बिजनेस में आ रही सभी  परेशानियां दूर होंगी।

    अगर  जीवनसाथी से  किसी न किसी बात को लेकर हमेशा खींचतान बनी रहती है, तो आज  किसी छोटी बच्ची को हरे रंग का कपड़ा भेंट करें। साथ हो उसका आशीर्वाद भी लें। आज  ऐसा करने से आपको खींचतान की स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलेगी और आप दोनों का रिश्ता  बेहतर होगा।

   अगर आपको मनचाहा जीवनसाथी पाना  है , तो आज  मिट्टी का एक खाली घड़ा लें और ध्यान रखें कि उसके ऊपर ढक्कन भी लगा होना चाहिए। अब इस खाली मिट्टी के घड़े को किसी मन्दिर में दान कर दें। साथ ही संभव हो तो आज चीड के पेड़ के दर्शन भी करें। आज  ऐसा करने से आपको जल्द ही मनाचाहा जीवनसाथी मिलेगा।

  अगर आज आप किसी विशेष  काम के लिये घर से बाहर जा रहे हैं, उदाहरण के लिये अगर आप अपने बच्चों का स्कूल या कॉलेज में एडमिशन करवाने जा रहे हैं या अपनी किसी बिजनेस मीटिंग के लिये जा रहे हैं या अन्य किसी काम से बाहर जा रहे हैं, तो आज के दिन सुबह उठने के बाद सबसे पहले फिटकरी से अपने दांत साफ करें। साथ ही नहाने के बाद किसी छोटी कन्या का आशीर्वाद लेकर उसे गिफ्ट के रूप में एक फूल दें या एक सिक्का दें। आज ऐसा करने से आपको सभी कामों में  सफलता जरूर मिलेगी।

     ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ         

ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।

  27 अगस्त 2020 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। इसके साथ ही सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक स्थिर योग रहेगा।  इसके अलावा  पूरा दिन पूरी रात सभी कार्यों में सफलता सुनिश्चित करने वाला रवि योग रहेगा। इसके साथ ही दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद मूल नक्षत्र शुरू हो जायेगा, जो शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

🐑 मेष राशि आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज के सारे काम आसानी से पूरे हो जाऐं। साथ ही अपने भविष्य के लिए एक योजना बनाऐंगे और सोच-विचार करेंगे। आज ज्यादातर आपका समय परिवारवालों और दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने में निकल जाएगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिल सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पूराने किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। अपने पार्टनर को मनाने के लिए आप उसे कोई रिंग गिफ्ट कर सकते है, इससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

🐂 वृष राशि आज आपका दिन आपका उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, हो सकता है सफलता मिल जाएं। इस राशि के बेरोजगार बैठे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे है। साथ ही नौकरीपेशा वालों का आज ऑफिस में काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

👨‍❤️‍👨 मिथुन राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे है, साथ ही नए काम की योजना बना सकते है। आज आप रिश्तों के प्रति भवना से परिपूर्ण रहेगे, हो सकता है कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी बन जाएं। साथ ही आपकी संतान की इच्छाओं में वृद्धि से आप परेशान होंगे। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में किसी पूरानी गलती के कारण दांट पड़ सकती है और काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। भैरव मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

🦀 कर्क राशि आज मेहनत से करे हुए सारे काम पूरे होंगे। बिजनेस के मामले में थोड़ी- सी सावधानी बरते। आपके पार्टनर आपसे किसी जरुरी दस्तावेज पर साइन करवाने आ सकते है, बेहतर होगा साइन करने से पहले दस्तावेज को अच्छे से पढ़ ले। और जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। बिजनेस में जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। इस राशि के जो नया वाहन खरीदना चाहते है, वो आज खरीद सकते है। आज का दिन शुभ है, और आपको डिस्काउंट भी मिलने की संभावना बन रही है। लवमेट अपने पार्टनर को नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे।

🦁 सिंह राशि आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। पहले की कोई पूरानी कविता के कारण आपको कॉलेज में पुरस्कार भी मिल सकता है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते है। अपनी पढ़ाई के मामले में विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरते, हो सकता है आपका थोड़ा नुकसान हो। किसी काम में जितनी कोशिश आप करेंगे उससे कुछ कम सफलता मिलने से आप परेशान हो सकते है।

👰🏻 कन्या राशि आज का दिन आपका खुशनुमा रहेगा। आज बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के नवविवाहित के लिए आज रिश्ते आ सकते है, हो सकता है कि शादी फिक्स भी हो जाएं। साथ ही इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से आपको अप-एंड-डाउन करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने का है, जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको सारे कामों में सफलता मिलेगी।

⚖️ तुला राशि आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ और उम्मीदे भी ज्यादा रहेंगी। आज ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते है। साथ ही आपको नए अवसर मिलने के चांस बन रहे है। टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का लुफ्ट उठाओगे। साथ ही मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है। लवमेट अपने पार्टनर को टाइम देंगे, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। लक्ष्मी मां के आगे घी का दीपक जलाने से आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

🦂 वृश्चिक राशि आज का दिन दुख और सुख से मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेंगे। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें। आप विरोधियों का सामना करेंगें। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है


🏹 धनु राशि आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा।  बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है। आप वैवाहिक जीवन में कुछ निजात की ज़रूरत है। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। पुरानी जयजाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

🐊 मकर राशि आज का दिन  आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात जल्दी गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता हैं। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभफल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है।

⚱️ कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आज आपके जीवनसाथी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है। साथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते है। आप आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा मायूसी भरा होगा।

🐬 मीन राशि आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। नतीजे के रूप में आपका तनाव बढ़ सकता है। आज आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर देंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है।इसका समाधान ढूढ़ें और अपना वर्कलोड कम करें। खर्च बढ़ सकता है इसलिये सिर्फ़ जरूरी सामान की खरीदें। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का बढ़ीया है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नये रास्ते मिलेगें। किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे। इस राशि के विवाहित आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बीताएंगे।

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...