Wednesday, August 5, 2020

आज का दिन 05/08 मंगलमय हो

प्रस्तुति - कृष्ण मेहता: 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - द्वितीया रात्रि 10:50 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 09:31 तक तत्पश्चात शतभिषा*
⛅ *योग - शोभन 06 अगस्त प्रातः 05:08 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:33 से दोपहर 02:10 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:15* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:13* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - हिंडोला समाप्त*
 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *स्वस्तिक से सुरक्षा* 🌷
卐 *जिन के घर में क्लेश हो , वे अपने घर में ९ /९ (९ इंच लंबा -९ इंच चौड़ा) का स्वस्तिक बना के दीवार पे लगाए... ....उस के घर में अशुभ और अमंगल नही होता।*

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *स्वस्थ्य की युक्तियां* 🌷
👉🏻 *रात्रि को गोभी खाना -गो-मांस खाने से भी ज्यादा हानिकारक है|*
👉🏻 *रविवार को अदरक -आरोग्य को हानि करता है|*
👉🏻 *धूप से आकर पानी पीने से स्वास्थ्य बिगड़ता है (पेशाब की बीमारी नही मिटती) |*
👉🏻 *लोहे के बर्तन में दूध उबालकर पीने से रक्त बढ़ता है|*
👉🏻 *सरसों की साग स्वास्थ्य के लिए अच्छी नही|*
👉🏻 *उड़द की दाल स्वस्थ्य के लिए नुकसान करती है, मूंग की दाल फायदा करती है|*
👉🏻 *रसगुल्ला , पनीर ये tumor का सामान है , बीमारी का सामान है |*

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *कार्य में सफलता पाने के लिए* 🌷
🙏🏻 *पूज्य गुरुदेव जी कहते हैं कोई भी शुभ काम करना हो...घर में कोई मांगलिक प्रसंग हो तो १०८ बार " ॐ नमो भगवते वासुदेवाय |" यह १२ अक्षर का नाम बोल के शुरुआत करें तो उस काम में सफलता प्राप्त होती है |*


          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

*_𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼_*
                    🙏🙏🏻

*_ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।_*

👉🏼 *_5 अगस्त 2020 भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि रात 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। अशून्य शयन द्वितीया व्रत है। अशून्य शयन द्वितीया का अर्थ है- बिस्तर में अकेले न सोना पड़े। जिस प्रकार स्त्रियां अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिये करवाचौथ का व्रत करती हैं, ठीक उसी तरह पुरूषों को अपनी जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिये ये व्रत करना चाहिए। अशून्य शयन द्वितीया का ये व्रत पति-पत्नी के रिश्तों को बेहतर बनाने के लिये बेहद अहम है । इस व्रत में मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। पूरा दिन पार करके कल की सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जायेगा, जो कल दोपहर पहले 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

🐑 *_मेष राशि आप माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आप परिवार और समाज की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।_*

🐂 *_वृष राशि व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।_*

👨‍❤️‍👨 *_मिथुन राशि आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको पहले की गयी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो आपको रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।_*

🦀 *_कर्क राशि दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। आपके काम की गति में बढ़ोतरी होगी । जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात का प्रोग्राम टल सकता है। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।_*

🦁 *_सिंह राशि जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कोई काम पूरा हो जायेगा। किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। दोस्त के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। इस राशि के टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। आपको सोचे हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।_*

👰🏻 *_कन्या राशि आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिससे आपकी धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। आपके रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। आपको कार्यक्षमता के बल आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। ऑनलाइन कुछ नया सिखने की कोशिश करेंगे।_*

⚖️ *_तुला राशि आपको दोस्तों से सहायता मिलेगी। जिससे आपके रुके हुये कार्य पुरे होंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की मद्द करने को तैयार रहेंगे। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चें किसी सामान के लिए जिद्द कर सकते है।_*

🦂 *_वृश्चिक राशि आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा होने का योग बन रहा है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। आपको करियर को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। आपका सकारात्मक रवैय्या लोगों को प्रभावित करेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य रिश्तों में और मजबूती आयेगी।_*

🏹 *_धनु राशि आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।_*

🐊 *_मकर राशि आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह-शाम टहलना चाहिए। आपकी नकारात्मक सोच आपको थोडा परेशान कर सकती है। आप परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।_*

⚱️ *_कुंभ राशि आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आपकी रूचि सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे।_*

🐬 *_मीन राशि आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आपके रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे। ऑफिस में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। लवमेटस एक दुसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी।_*

✍🏼 🌹इन 12 पापों को कभी क्षमा नहीं करते भगवान शिव, सुखी जीवन चाहिए तो कभी ना करें 

     🌹औघड़ भोलेनाथ🌹
भगवान शिव को औघड़ और भोलेनाथ भी कहा जाता है, लेकिन शिव जितने भोले और आसानी से प्रसन्न होने वाले हैं, उनका गुस्सा भी उतना ही प्रलयंकारी है। कहते हैं कि जिस दिन शिव ने अपनी तीसरी आंख खोल दी, उसी दिन दुनिया का अंत निश्चित है
         🌺शिव पुराण🌺

शिव पुराण में कार्य, बात-व्यवहार और सोच द्वारा किए गए 12 पाप वर्णित हैं जिसे भगवान शिव कभी क्षमा नहीं करते। ऐसा व्यक्ति हमेशा ही शिव के कोप का भाजन होगा और कभी भी सुखी जीवन व्यतीत नहीं कर सकता.
औघड़ भोलेनाथ
भगवान शिव को औघड़ और भोलेनाथ भी कहा जाता है, लेकिन शिव जितने भोले और आसानी से प्रसन्न होने वाले हैं, उनका गुस्सा भी उतना ही प्रलयंकारी है। कहते हैं कि जिस दिन शिव ने अपनी तीसरी आंख खोल दी, उसी दिन दुनिया का अंत निश्चित है।
           🌹शिव पुराण🌹

शिव पुराण में कार्य, बात-व्यवहार और सोच द्वारा किए गए 12 पाप वर्णित हैं जिसे भगवान शिव कभी क्षमा नहीं करते। ऐसा व्यक्ति हमेशा ही शिव के कोप का भाजन होगा और कभी भी सुखी जीवन व्यतीत नहीं कर सकता.
सोच से किए जाने वाले पाप
आपने सुना होगा कि ऊपरवाले से कुछ छुपा नहीं होता। यहां तक कि आप अपने मस्तिष्क में जो सोच रहे होते हैं, वह भी भगवान से छुपा नहीं है। इसलिए भले ही बात और व्यवहार में आपने किसी को नुकसान ना पहुंचाया हो, लेकिन अगर मन में किसी के प्रति कोई दुर्भावना है या आपने किसी का अहित सोचा हो, तो यह भी पाप की श्रेणी में आता है।
1
दूसरों के पति या पत्नी पर बुरी नजर रखना, या उसे पाने की इच्छा करना भी पाप की श्रेणी में रखा गया है
2
दूसरों का धन अपना बनाने की चाह रखना भी भगवान शिव की नजर में अक्षम्य अपराध और पाप है
3
किसी भोलेभाले और निरपराध इंसान को कष्ट देना, उसे नुकसान पहुंचाने, या धन-संपत्ति लूटने, उसके लिए बाधाएं पैदा करने की योजना बनाना या ऐसी सोच रखना भगवान शिव की नजरों में हर हाल में माफी ना देने योग्य पाप है
4
अच्छी बातें भूलकर बुरी राह को स्वयं चुनने वाले के पाप अक्षम्य होते हैं।
बोली के द्वारा किए जाने वाले अक्षम्य पाप
शिव पुराण के अनुसार जिस प्रकार आप किसी का बुरा नहीं करने के बावजूद, उसके लिए बुरी सोच रखने के कारण भी पाप के हकदार और दंड की श्रेणी में आ जाते हैं, उसी प्रकार भले ही आपने अपने कार्य से किसी का बुरा ना किया हो, लेकिन आपकी बोली अक्षम्य पापों का हकदार भी बना सकती है। खासतौर से इन तीन हालातों में
5
किसी गर्भवती महिला या मासिक के दौरान किसी महिला को कटु वचन कहना या अपनी बातों से उनका दिल दुखाना शिव की नजरों में अक्षम्य अपराध और पाप है।
6
किसी के सम्मान को हानि पहुंचने की नीयत से झूठ बोलना ‘छल’ की श्रेणी में आता है और अक्षम्य पाप का भागीदार बनाता है।
7
समाज में किसी के मान-सम्मान को हानि पहुंचाने की नीयत से या उसकी पीठ पीछे बातें करना या अफवाह फैलाना भी एक अक्षम्य पाप है। 
धर्म अनुसार मना की गई चीजें खाना या धर्म के विपरीत कार्य करना किसी हाल में व्यक्त के लिए स्वीकार्य नहीं होना चाहिए, वरना आप भगवान शिव की नजरों में हमेशा ही अपराधी रहेंगे।
9
बच्चों, महिलाओं या किसी भी कमजोर जीव के खिलाफ हिंसा और असामाजिक कार्यों में लिप्तता मनुष्य को पाप का दोषी बनाता है।
10
गलत तरीके से दूसरे की संपत्ति हड़पना, ब्राह्मण या मंदिर की चीजें चुराना या गलत तरीके से हथियाना भी आपको इस श्रेणी में लाता है।
11
गुरु, माता-पिता, पत्नी या पूर्वजों का अपमान भी आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए
12
शराब पीना, गुरु की पत्नी के साथ संबंध बनाना, दान की हुई चीजें या धन वापस लेना महापाप माने जाते हैं जिसे भगवान शिव कभी भी क्षमा नहीं करते।

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...