Saturday, August 1, 2020

आज का दिन शुभ मंगलमय हो


  प्रस्तुति - कृष्ण मेहता: 🌞  


*आज का हिन्दू पंचांग*  🌞   *प्रस्तुति पं0कृषण मेहता*
⛅ *दिनांक 01 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 09:54 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र - मूल सुबह 06:49 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
⛅ *योग - वैधृति सुबह 09:24 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:17 से सुबह 10:55 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:13*
⛅ *सूर्यास्त - 19:16* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - शनिप्रदोष व्रत*
 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रक्षाबंधन के पर्व पर दस प्रकार का स्नान* 
 🙏🏻  *श्रावण महिने में  रक्षाबंधन की पूर्णिमा 03 अगस्त 2020 सोमवार वाले दिन वेदों में दस प्रकार का स्नान बताया गया है |*

1⃣  *भस्म स्नान – उसके लिए यज्ञ की भस्म थोडीसी लेकर वो ललाट पर थोड़ी शरीर पर लगाकर स्नान किया जाता है | यज्ञ की भस्म अपने यहाँ तो है आश्रम में, पर समझो आप अपने घर पर किसी को बताना चाहें की यज्ञ की भस्म थोड़ी लगाकर श्रावणी पूर्णिमा को दसविद स्नान में पहले ये बताया है | तो वहाँ यज्ञ की भस्म कहाँ से आयेगी तो गौचंदन धूपबत्ती घरों में जलाते हैं  साधक | शाम को गौचंदन धूपबत्ती जलाकर जप करें अपने इष्टमंत्र, गुरुमंत्र का तो वो जलते जलते उसकी भस्म तो बचेगी ना | तो जप भी एक यज्ञ है | तो गौचंदन की भस्म होगी यज्ञ की भस्म पवित्र मानी जाती है | वैसे गौचंदन है वो, देशी गाय के गोबर, जड़ीबूटी और देशी घी से बनती है | तो पहला भस्म स्नान बताया है |*


2⃣ *मृत्तिका स्नान* 

3⃣ *गोमय स्नान – गोमय स्नान माना गौ  गोबर उसमे थोडा गोझरण ये मिक्स हो उसका स्नान (उसका मतलब थोडा ले लिया और शरीर को लगा दिया ) क्यों वेद ने कहा इसलिए गौमाता के गोबर में (देशी गाय के) लक्ष्मी का वास माना गया है | गोमय वसते लक्ष्मी पवित्रा सर्व मंगला | स्नानार्थम सम संस्कृता देवी पापं हर्गो मय || तो हमारे भीतर भक्तिरूपी लक्ष्मी बढ़ती जाय, बढ़ती जाय जैसे गौ के गोबर में लक्ष्मी का वास वो हमने थोडा लगाकर स्नान किया, हमारे भीतर भक्तिरूपी संपदा बढती जाय | गीता में जो दैवी लक्षणों के २६ लक्षण बतायें हैं  वो मेरे भीतर बढ़ते जायें | ये तीसरा गोमय स्नान |*
4⃣ *पंचगव्य स्नान – गौ का गोबर, गोमूत्र, गाय के दूध के दही, गाय का दूध और घी ये पंचगव्य | कई बार आपको पता है पंचगव्य पीते हैं  | तो पंचगव्य स्नान थोड़ा सा ही बन जाये तो बहुत बढियाँ नहीं बने तो गौ का गोबरवाला तो है | माने पाँच तत्व से हमारा शरीर बना हुआ है वो स्वस्थ रहें, पुष्ट रहें, बलवान रहें ताकी सेवा और साधना करते रहे, भक्ति करते रहें |*
5⃣ *गोरज स्नान – गायों के पैरों की मिट्टी थोड़ी ले ली, और वो लगा ली | गवां ख़ुरेंम ये वेद में आता है इसका नाम है दशविद स्नान | रक्षाबंधन के दिन किया जाता है | गवां ख़ुरेंम निर्धुतं यद रेनू गग्नेगतं | सिरसा तेल सम्येते महापातक नाशनं || अपने सिर पर वो गाय की खुर की मिट्टी लगा दी तो महापातक नाशनं | ये वेद भगवान कहते हैं  |*
6⃣  *धान्यस्नान – जो हमारे गुरुदेव सप्तधान्य स्नान की बात बताते हैं | वो सब आश्रमों में मिलता है | गेंहूँ, चावल, जौ, चना, तिल, उड़द और मुंग ये सात चीजे | ये धान्यस्नान बताया | धान्योषौधि मनुष्याणां जीवनं परमं स्मरतं तेन स्नानेन देवेश मम पापं व्यपोहतु | सप्तधान स्नान ये भी पूनम के दिन लगाने का विधान है |* 

7⃣ *फल स्नान – वेद भगवान कहते हैं फल स्नान मतलब कोई भी फल का थोडा रस लगा दिया | और कोई नहीं तो आँवला बढियाँ फल है | आँवला हरा तो मिलेगा नहीं तो थोडा आँवले का पाऊडर  ले लिया और लगा दिया  गया हो फल स्नान | मतलब हमारे जीवन में अनंत फल की प्राप्ति हो और सांसारिक  फल की आसक्ति छूट जाय | इसलिए आज पूर्णिमा को हे भगवान फल के  रस से थोडा स्नान कर रहें हैं | किसी को और फल मिल जाये और थोडा लगा दिये जाय तो कोई घाटा नहीं हैं |*
8⃣ *सर्वोषौधि स्नान – सर्वोषौधि माना आयुर्वेदिक औषधि खाना नहीं | इस स्नान में कई जड़ीबूटी आती हैं  | उसमे दूर्वा, सरसों, हल्दी, बेलपत्र ये सब डालते हैं  उसमें वो थोडासा पाऊडर  लेके शरीर पर रगड के स्नान किया जाता है | मेरी सब इन्द्रियाँ आँख, कान, नाक, जीभ,त्वचा ये सब पवित्र हो | इसमें सर्वोषौधि स्नान, और मेरा मन पवित्र रहें| मेरे मन में किसी के प्रति बुरे विचार न आये |*
9⃣ *कुशोधक स्नान – कुश होता है वो थोडा पानी में मिला दिया और थोडा पानी हिला दिया | क्योंकि जो अपने घर में कुश रखते हैं ना तो उनके पास कोई मलिन आत्माएँ नहीं आ सकती | भूत, प्रेत आदि का जोर नहीं चलता | कुश क्या है ? जब भगवान का धरती पर वराह अवतार हुआ था | तो उनके शरीर से वो उखणकर जमीन पर गिरने लगे वही आज कुश के रूप में पाये जाते हैं, वो परम पवित्र है | वो कुश जहाँ पर हो वहाँ पर मलिन आत्मा नहीं आती हो तो भाग जाती हैं | तो कुश  पानी में थोडा हिला दिया और प्रार्थना कर दी की, मेरे मन में जो मलिन विचार हैं, गंदे विचार हैं  या कभी कभी आ जाते हैं वो सब भाग जाये | हरि ॐ ... हरि ॐ ... ॐ ,... करके उसे पानी में नहा दिया |*

1⃣0⃣  *हिरण्य स्नान – हिरण्य स्नान माने अगर अपने पास कोई सोने की चीज है | कोई सोने का गहना वो बाल्टी में डाल दिया, हिला दिया और स्नान कर लिया | हिलाने के बाद वो निकाल लेना बाल्टी में पड़ा नहीं रहे |*

🙏🏻 *तो ये दशविद स्नान वेद में बताया | श्रावण मास के पूर्णिमा का दिन किया जाता है | आप इसमें से आप जितने कर सकते हो उतने कर लेना |

 १ – २ न कर पाये तो जय सियाराम ... कह दें प्रभु ! हमसे जितना हो सकता था वो किया |*
*और जब शरीर पर पानी डाल रहे हैं तो ये श्लोक बोलना –*
🌷 *नमामि गंगे तव पाद पंकजं सुरासुरैः वंदित दिव्यरूपं |*
*भुक्तिचं मुक्तिचं ददासनित्यं भावानुसारें न सारे न सदा स्मरानाम ||*
*गंगेच यमुनेच गोदावरी सरस्वती नर्मदे सिंधु कावेरी | जलस्म्ये सन्निधिं कुरु ||*
 *ॐ ह्रीं गंगाय ॐ ह्रीं स्वाहा ||*
🙏🏻 *तीर्थों का स्मरण करते हुये स्नान करें | तो ये बड़ा पुण्यदायी स्नान श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन प्रभात को किया जाना चाहिये ऐसा वेद का आदेश है |*

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻


❀┈┉☆...हरि ॐ...☆┉┈​❀​​⚜
●▬▬▬▬▬पं0 कृषण मेहता ▬▬▬▬▬●

👉🏼 श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार के दिन शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। जिसका असर हर राशि की जातकों पर पड़ेगा। अगस्त माह के पहले दिन यानी रविवार को सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर शुक्राचार्य वृष राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 31 अगस्त की देर रात 2 बजकर 3 मिनट तक यहीं पर गोचर करते रहेंगे | शुक्र के मिथुन राशि में इस गोचर का विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे और उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये विभिन्न राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए। 

🐑 मेष राशि शुक्राचार्य आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे | शुक्र के इस गोचर से आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। दूसरों के सामने आप अपनी बात को बेहतर ढंग से रख पायेंगे। साथ ही आपको अपने माता-पिता से भी सुख की प्राप्ति होगी। उनसे आपको अपने हर कार्य में सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप 31 अगस्त तक घर पर ही किसी धार्मिक अनुष्ठान यानि पूजा पाठ करते हैं, तो इससे आपको अच्छा फील होगा और आप नई चीज़ों पर काम कर पायेंगे । शुक्र के शुभ फलों को और भी शुभ बनाने के लिये घर की अपनी से रिश्ते में बड़ी महिलाओं के रोज पैर छूकर आशीर्वाद लें और प्रत्येक महिला का सम्मान करे।_*

🐂 *_वृष राशि शुक्राचार्य आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको धन लाभ होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और सांसारिक सुख पाने में आपको आसानी होगी। अब से 31 अगस्त तक उन लोगों को बहुत अधिक फायदा होगा, जो पशुपालन या कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े हुए हैं, जैसे कुम्हार वगैरह। आपको इस दौरान सन्तान सुख का भी आनन्द मिलेगा। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 31 अगस्त तक प्रतिदिन मन्दिर में गाय के घी का दीपक जलाएं और भगवान का आशीर्वाद लें।_*

👨‍❤️‍👨 *_मिथुन राशि शुक्राचार्य आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से परिस्थियां लगभग आपके अनुकुल बनी रहेंगी। आपको नौकरी में उचित पद प्राप्त होगा। साथ ही वाहन आदि का सुख भी आपको मिलेगा। अगर आप अपने लिये जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो आपके लिये जल्द ही बेहतर रिश्ते आयेंगे। हालांकि अब से 31 अगस्त तक आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल जरूर रखना चाहिए। शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 31 अगस्त तक भोजन में गुड़ खाना अवॉयड करें। साथ ही जीवनसाथी की अच्छी सेहत के लिये मन्दिर में सतनाज का दान करें।_*

🦀 *_कर्क राशि शुक्राचार्य आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको शैय्या सुख पाने के लिये कोशिशें जारी रखनी होंगी। साथ ही आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। 31 अगस्त तक आपको अपने कार्यों के लिये खुद ही कदम उठाना पड़ेगा। किसी और से ज्यादा उम्मीदें लगाकर न रखें। इस बीच आपको धन लाभ भी होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करके रखना चाहिए। साथ ही शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये घर की महिला एक नीला फूल लेकर अपने हाथों से घर से दूर किसी विरानी जगह में दबा दें। इससे आपकी जो भी परेशानियां होगी, वो जल्द ही दूर होंगी।_*

🦁 *_सिंह राशि शुक्राचार्य आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आप चतुर होंगे। हालांकि आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के लिये मेहनत जारी रखनी होगी, मेहनत रंग जरूर लायेगी। इसके अलावा इस दौरान आप अपने विचारों पर काबू पाने में असफल होंगे। एक काम को लेकर बार-बार आपके विचारों में बदलाव आते रहेंगे। आप दूसरों से छिपकर काम करने की भी कोशिश करेंगे। शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये मन्दिर में ज्योत के लिये रूई का दान करें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।_*

👰🏻 *_कन्या राशि शुक्राचार्य आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी। आप जो चाहेंगे, वो पूरा होगा। इस दौरान आपके साथ-साथ आपके पिता की भी तरक्की सुनिश्चित होगी। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सुख मिलेगा और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही आपको वाहन आदि का सुख भी प्राप्त होगा और आपको किसी प्रकार का भय नहीं होगा। अतः शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये शुक्रवार के दिन मन्दिर में दही का दान करें।_*

⚖️ *_तुला राशि शुक्राचार्य आपके नवें स्थान, यानी भाग्य स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको अपने भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे। साथ ही आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों को धन लाभ होगा। हालांकि आपको अपनी बेहतरी के लिये मेहनत जारी रखनी होगी। साथ ही संतान से सुख पाने के लिये भी आपको कोशिश करनी होगी। शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये घर के बाहर जमीन में थोड़ा-सा शहद दबाएं। इससे आपके शुभ फल सुनिश्चित होंगे।_*
 
🦂 *_वृश्चिक राशि शुक्राचार्य आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से इस दौरान आपका  स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन आपको अपने खाने-पीने को लेकर सतर्क रहना होगा। इसके अलावा शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आप किसी से किया हुआ वायदा जरूर पूरा करेंगे और अपनी बात का मान रखने में सफल होंगे। हालांकि 31 अगस्त तक आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखना चाहिए और दूसरों के लड़ाई-झगड़ों में पड़ने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही इस दौरान किसी से भी कोई चीज़ उधार लेना अवॉयड करें। शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये मन्दिर में ज्वार का दान करें। साथ ही अपने ईष्ट देव के सामने रोज सिर झुकाएं। इससे आपके शत्रु कमजोर पड़ेंगे।_*

🏹 *_धनु राशि शुक्राचार्य आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तालमेल बना रहेगा और रिश्तों में मजबूती आयेगी। इस बीच आपको परिवार का पूरा सुख मिलेगा। साथ ही धन लाभ भी होगा। संतान के साथ भी रिश्ते बेहतर होंगे। इस बीच आपको बिजनेस या किसी अन्य काम से संबंधित महत्वपूर्ण यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये इस दौरान पड़ने वाले किसी भी शुक्रवार के दिन मन्दिर में किसी एक कांसे का बर्तन दान करें।_*

🐊 *_मकर राशि शुक्राचार्य आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। इस बीच आपके कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं, लेकिन इस मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा आपकी सांसारिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपके भाईयों की तरक्की भी सुनिश्चित होगी। शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये घर की महिला अपने बालों में सोने या गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।_*

⚱️ *_कुंभ राशि शुक्राचार्य आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको सब तरह का सुख प्राप्त होगा। गुरु के सहयोग से आप जीवन में तरक्की करेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। साथ ही धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और परिवार में प्यार बना रहेगा। इस दौरान आपको अलग-अलग सौन्दर्य प्रसाधनों को इकट्ठा करके रखने की इच्छा होगी। शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए गाय को उबले हुए आलू, ठंडा करके खिलाएं। साथ ही माता की सेवा करें। इससे आपकी तरक्की ही तरक्की होगी।_*

🐬 *_मीन राशि शुक्राचार्य आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। यह स्थान भूमि, भवन और वाहन का होता है। लिहाजा इस दौरान आपको भूमि, भवन और वाहन से संबंधित सुख की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस दौरान मस्तमौला लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ेगी। साथ ही 31 अगस्त तक आपको एकस्ट्रा मैरिटल रिलेशन का भी बड़ा अवसर सामने दिखाई देगा, आपको उसके प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये घर के मन्दिर में कपूर का दीपक जलाएं। इससे आपको हर सुख की प्राप्ति होगी।_*

.
          






*_ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।_*

👉🏼 *_01 अगस्त 2020 श्रावण माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है | त्रयोदशी तिथि रात 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगी | इसके साथ ही प्रदोष व्रत है | इसके अलावा सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक वैधृति योग रहेगा | उसके बाद विष्कुम्भ योग शुरू हो जायेगा जो रविवार की सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगा |  इसके साथ ही सुबह 6 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर रविवार की सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा | वहीं देर रात 3 बजकर 33 मिनट पर बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अगस्त की सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक यहीं पर रहेंगे | उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानि राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

🐑 मेष  राशि आज आप किसी  महत्वपूर्ण मसले को हल कर लेंगे। वर्क प्लेस पर साथियों का सहयोग मिलेगा। आपका स्वभाव दूसरों को बहुत पसंद आएगा। मेष राशि वाले बुजुर्गों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खाने-पीने में संयम बरतें। इस राशि की लड़कियां आज रोमांटिक मूड में रहेंगी। कहीं से गिफ्ट भी मिल सकता है।
🐂 वृष राशि  आज आप रिलेक्स मूड में रहेंगे | आज आप बिजनेस ट्रिप पर जा सकते हैं। इस राशि की महिलाएं मधुर संगीत का आनंद लेंगी। परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। बच्चों की किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कुछ टेंशन हो सकती है। इसे अनदेखा करें। आज धन लाभ के सुंदर सुयोग हैं।
 
👨‍❤️‍👨 मिथुन राशि आज आपको नया वाहन सुख मिल सकता है। आप कम मेहनत करेंगे। लेकिन आपको ज्यादा फायदा होगा। सेहत अच्छी रहेगी, इनकम बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। आज के दिन को स्मूथ  बनाने के लिए एक सफेद फूल दिनभर अपने पास रखें।
🦀 *_कर्क राशि आज आपको कोई परेशान कर सकता है। आप की कमजोरी का फायदा दूसरे लोग उठा सकते हैं तो कर्क राशि वालों को मेरी सलाह है कि आप संभलकर आगे बढ़ें कोई भी फैसला सोच समझकर लें। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं। उन्हें जल्द ही शुभ समाचार मिलने वाला है। आज रात सिरहाने एक फिटकरी रखकर सोएं। सुबह उस फिटकरी को संभाल कर रख लें।

🦁 *_सिंह राशि आज आप सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे। जो लोग बिजनेसमैन हैं वो नए कॉन्ट्रैक्ट करेंगे। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती। नया घर खरीद सकते हैं। फैमिली में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज किसी गरीब को वस्त्र दान करें लवमेट से कोई गुड जेस्चर मिलेगा।

👰🏻 कन्या राशि आज आपका स्वभाव दूसरों को इम्प्रेस करेगा.। लम्बे समय से चली आ रही समस्या को हल कर लेंगे | आज आपका आत्म विश्वास बढ़ा रहेगा। बिजनेस में कामयाबी मिलेगी। वर्क प्लेस पर थोड़ा तनाव रहेगा। मेहनत और संघर्ष से न घबराएं। माता महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।_*

⚖️ *_तुला राशि आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपको अपने काम में सफलाता मिलने का प्रबल योग है। आज आप दूसरों की हेल्प करने में सबसे आगे रहेंगे। पैसों के मामलों में संभलकर रहें। लेन-देन में सावधानी बरतें। इस राशि की महिलाओं को आज सुंदर तोहफा मिलने वाला है। आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें रुके काम बनेंगे।_*

🦂 *_वृश्चिक राशि आज आपकी सोच क्रिएटिव  रहेगी | आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा | आज पड़ोसियों से घुले मिले रहेंगे। अपना काम पूरे उत्साह के साथ करें। आलस न दिखाए।  प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। स्टील का कोई बर्तन किसी मजदूर को दान करें। यात्राएं  लाभकारी हो जाएगी।_*

🏹 *_धनु राशि आज दूर स्थान की यात्रा को योग बन रहा है। लवमेट से संबंध अच्छे बने रहेंगे। लवमेट को कोई महंगा तोहफा भेंट कर सकते हैं। वर्क प्लेस पर स्थिति आपके  फेवर में रहेगी। इस राशि की लड़कियां मौजमस्ती के मूड में रहेंगी। बिजनेस में नई डील मिलने वाली है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देना चाहिए।

🐊 *_मकर राशि आज सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे। कला और साहित्य के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपके नए दोस्त बनेंगे। बिजनेस में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा। फैमिली में किसी को जबरदस्त धन लाभ होने का योग बन रहा है।
⚱️ *_कुंभ राशि आज आपका एटीट्यूड लोगों को पसंद आएगा। इस राशि की महिलाएं ग्रुप में किसी समारोह में शामिल होंगी। दोस्तों से  फाइनेसियल  मदद मिल सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन किसी  विवाद में उलझ सकते हैं। बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी।

🐬 *_मीन राशि आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपको प्यार मिलेगा और आप भी दूसरों को प्यार बांटेंगे। हां वर्क प्लेस पर कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बच्चे खेल-कूद में बिजी रहेंगे। नई गाड़ी खरीदने के लिए समय शुभ है। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।
[8/1, 09:07] Morni कृष्ण मेहता: शनि प्रदोष व्रत आज--पं0कृषण मेहता
******************
 -ऐसे करें पूजन, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट
========================
शनि प्रदोष व्रत के दिन शनि भगवान की पूजा होती है। काला तिल, काला वस्त्र, तेल, उड़द शनि को बहुत प्रिय हैं। इसलिए इनके द्वारा शनि की पूजा होती है। शनि की दशा को दूर करने के लिये यह व्रत किया जाता है। इस दिन शनि स्त्रोत का पाठ भी विशेष लाभदायक सिद्ध होता है। मान्यता है कि यह व्रत करने से पुत्र की प्राप्ति होती है। इस दिन यदि शनि से संबंधित कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो दुर्भाग्य भी दूर होता है। कहा तो यह भी जाता है कि यह व्रत अगर कोई स्त्री करती है तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन बिना जल पिए व्रत रखना होता है।
पूजन विधि
 ========
इस दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शंकर, पार्वती और नंदी जी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराकर बेल पत्र, गंध, अक्षत (चावल), फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग व इलायची अर्पित करनी चाहिए। सायंकाल में भी शिवजी की इसी तरह पूजा करें और पुनः एक बार उक्त सभी सामग्री भगवान को अर्पित करें।
 
-भगवान शिव की सोलह तरह की सामग्री से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद आठ दीपक अलग-अलग दिशाओं में जलाएं और दीपक रखते समय प्रणाम करें। यदि संभव हो तो इस दिन कांसे की कटोरी में तिल का तेल लेकर अपना चेहरा देखना चाहिये और जो भी शनिदेव के नाम का दान स्वीकार करता हो उसे तेल दान कर दें।
 
-इस दिन बूंदी के लड्डू यदि काली गाय को खिलाएंगे तो भाग्योदय होगा। इसके साथ ही काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलानी चाहिए।
 
-शनि प्रदोष के दिन कम से कम एक माला शनि मंत्र का जाप करना चाहिए। जाप के दौरान उच्चारण शुद्ध रहना चाहिए।
 
इस दिन ध्यान देने योग्य कुछ और बातें इस प्रकार हैं-
 
-इस दिन हनुमान जी की भी पूजा करें।
-ब्रह्मचर्य का पूरी तरह से पालन करें।
-गरीब को तेल में बने खाद्य पदार्थ खिलाएं।



-जरूरतमंदों की मदद करें
-शनिदेव की प्रतिमा को देखते समय भगवान की आंखों में नहीं देखें।
-इस दिन पीपल को जल देने से भी शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...