Thursday, August 20, 2020

आज 21/08 का दिन मंगलमय हो

 प्रस्तुति -  कृष्ण मेहता:

 🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 21 अगस्त 2020*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा*

⛅ *मास - भाद्रपद*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - तृतीया रात्रि 11:02 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 09:29 तक तत्पश्चात हस्त*

⛅ *योग - सिद्ध दोपहर 02:02 तक तत्पश्चात साध्य*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:55 से दोपहर 12:30 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:20* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:02* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - हरितालिका-केवड़ा तीज, वराह जयंती*

 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 🌷 *गणेश उत्सव* 🌷

🙏🏻 *22 अगस्त 2020 शनिवार से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है जो की ये 10 दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत ही खास माने जाते हैं। वास्तु में भी कुछ वस्तुओं का खास संबंध भगवान गणेश से माना जाता है। यदि आज इन 5 में से एक भी वास्तु घर लाई जाए तो भगवान गणेश के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और घर-परिवार पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।*

 1⃣ *गणेश की नृत्य करती प्रतिमा*

*धन संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए नृत्य करती गणेश प्रतिमा घर में रखना शुभ माना जाता है। प्रतिमा को इस तरह रखें कि घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की दृष्टि रहे।*

2⃣ *बांसुरी*

 *बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है।इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और धन पाने के योग बनने लगते हैं।*

3⃣ *एकाक्षी नारियल*

*जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती है, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।*

4⃣ *घर के मंदिर में शंख*

*शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर के पूजा स्थल में शंख की स्थापना भी की जाती है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं।*

5⃣ *कुबेर की मूर्ति*

*भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए उत्तर दिशा में इनकी मूर्ति रखने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।*

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र*

🏡 *इस तरह कर सकते हैं वास्तुदोष का अंत*

*घर का जो हिस्सा वास्तु के अनुसार सही न हो, वहां घी मिश्रित सिंदूर से श्री गणेश स्वरुप स्वस्तिक दीवार पर बनाने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होने लगता है।*

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *आर्थिक परेशानी रहती हो तो* 🌷

🙏🏻 *अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार दूर्वा ( जो गणेशजी की पूजा के काम में आता है ) उसे घी में डुबायें .... और आहूति दें .... ये मंत्र बोल कर  आहूति डालें ... " ॐ गं गणपतये स्वाहा "*


          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *समाज में हर काम में विफलता - अपयश मिलता हो तो*

👨🏻 *जिन लोगो को समाज में हर काम में विफलता मिलती है, अपयश मिलता है, वे लोग साल (संस्कृत में उसे लाजा कहते है ) में घी मिला कर गणपति मंत्र से हवन करें तो कार्य सिद्ध होते है । यश की वृद्धि होती है ।*



          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

[8/21, 05:37] Morni कृष्ण मेहता: ⚜!!श्री् हरि् !!⚜

𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼प्रस्तुति𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼

                  🙏🏻 पं0 कृषण मेहता  🙏🏻

ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।

       21 अगस्त 2020 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि 11 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। हरितालिका तीज व्रत है। यह 'गौरी तृतीया व्रत' के नाम से भी जाना जाता है। हरतालिका तीज व्रत अविवाहित कन्याएं द्वारा अच्छे पति की प्राप्ति के लिये और विवाहित महिलाएं अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी के लिये करती है। अपने सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी के लिये और एक अच्छे पति की प्राप्ति के लिये माता गौरी और भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। एक होता है सिद्धि योग और यह दूसरा है सिद्ध योग। साथ ही रात 9 बजकर 29 मिनट उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

🐑 मेष राशि अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। टीचर्स का आपको पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपनी बात को साफ ढंग से रखने में सफल होंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी। रिश्ते मजबूत होंगे।

🐂 वृष राशि आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों को काम में सफलता हासिल होगी। आपके रुके हुए काम जरूर पूरे होंगे। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा|

👨‍❤️‍👨 मिथुन राशि आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आपको घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी,जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

🦀 कर्क राशि मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक आप बेहतर महसूस करेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस होगी। किसी काम में कोशिश थोड़ी कम होने से काम अधूरे रह सकते हैं। दोस्तों के साथ अनबन होने की भी संभावना है। आपको दोस्त से बिना वजह की बात करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर आप एकमत दिखायी नहीं देंगे। दिन अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। आपके साथ सब अच्छा होगा।

🦁 सिंह राशि करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको अपनेजीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है। उनको अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। आप कोई काम बहुत जल्दबाजी में कर सकते हैं। किसी दोस्त से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। परिवार में आपका सबका सहयोग मिलता रहेगा। परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा।

👰🏻 कन्या राशि पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जायेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको कुछ नई चीज़ों से जुड़ाव महसूस होगी। आपके स्वभाव में धीरज बना रहेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आपके कार्य सफल जरूर होंगे। दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

⚖️ तुला राशि आपको अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने जीवन को और बेहतर  बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। फिर वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी। इससे आपका काफी समय खराब हो सकता है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। एक साथ बैठकर किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

🦂 वृश्चिक राशि तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

🏹 धनु राशि आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आयेगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। रिश्ते मजबूत होंगे।

🐊 मकर राशि दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी। रिश्तों में मधुरता आयेगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी काम से आपको अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

⚱️ कुंभ राशि करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे,जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपको अपने सगे-संबंधियों से भी पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेसमैन को काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही ऑफिस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ हंसी-खुशी के पल बितायेंगे। आप थोड़ा मौज- मस्ती के मूड में रहेंगे। धन लाभ होंगे।

🐬 मीन राशि आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो दिन शुभ है। आपके काम जरूर बनेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन आपको प्रसन्नता देगा। आपको कोई खास बात पता चल सकती है। सभी लोग आपके लिये मददगार साबित होंगे।


         ⚜❀┈┉☆...हरि ॐ...☆┉┈​❀​​⚜

●▬▬▬ஜ۩पं0 कृषण मेहता ۩ஜ▬▬▬●

🙏🏼 21 अगस्त 2020 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि 11 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही हरितालिका तीज व्रत है। यह 'गौरी तृतीया व्रत' के नाम से भी जाना जाता है। निर्णयसिन्धु के पृष्ठ 133, व्रतराज के पृष्ठ 103 से 110 में और अहल्याकामधेनु के पृष्ठ 282 से 295 में इस व्रत का वर्णन मिलता है।

 हरतालिका तीज व्रत अविवाहित कन्याएं द्वारा अच्छे पति की प्राप्ति के लिये और विवाहित महिलाएँ अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी के लिये करती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था।

 इस दिन अपने सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी के लिये और एक अच्छे पति की प्राप्ति के लिये माता गौरी और भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। इस व्रत के दौरान सौभाग्यवती महिलाएं लाल वस्त्र पहनकर, मेहंदी लगाकर सोलह श्रृंगार करती हैं और शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करतीं हैं!

 शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। एक होता है सिद्धि योग और यह दूसरा है सिद्ध योग। कोई भी कार्य सीखने का सोच रहे हैं तो इस योग में शुरुआत करेंगे तो सिद्ध होगा। यह योग गुरु से मंत्र दीक्षा लेकर मंत्र जपने का उत्तम योग है। साथ ही रात 9 बजकर 29 मिनट उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का पाकड़ के पेड़ से इसका संबंध बताया गया है। कहीं-कहीं पर स्थानीय भाषा में इस पेड़ को पकड़िया के नाम से भी जाना जाता है।इस दिन माता पार्वती और शिवजी को खुश करने के लिए अगर पूजा के साथ ही उनके निमित्त आज के दिन कुछ उपाय भी किए जायें तो आपके बहुत से काम बन सकते हैं और आपकी खुशहाली को चार चांद लग सकते हैं। तो इन सब के लिये इस दिन कौन-से उपाय करने चाहिए। जानिए पं0 कृषण मेहता  से इन उपायों के बारे मैं!

 अगर आप अपनी संतान की तरक्की चाहते हैं, उसके आने वाले जीवन में खुशहाली देखना चाहते हैं, तो आज के दिन 11 बिल्व पत्र लेकर साफ पानी से धोकर उन पर रोली से टीका करके शिवलिंग पर चढ़ायें और हर बार एक बिल्व पत्र चढ़ाते समय गायत्री मंत्र का जाप करें- ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥  साथ ही श्री त्रिम्बकेश्वर मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी और उसके जीवन में खुशहाली आयेगी।

 अगर आप अपने जीवनसाथी को आर्थिक रूप से स्ट्रांग देखना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान शिव को नमस्कार करके उन्हें आक के 5 फूल चढ़ा कर शिव चालीसा का पाठ करें। साथ ही ओमकारेश्वर मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका जीवनसाथी आर्थिक रूप से स्ट्रांग होगा।

 अगर आप अपने जीवन में अक्षय फलों की प्राप्ति चाहते हैं, अपने जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की चाहते हैं तो आज के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर किसी जरूरतमंद को यथाशक्ति, यानी जितनी आपकी क्षमता हो, उतना अनाज भेंट करें। साथ ही केदारनाथ मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें और शिव जी के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ऊँ नमश्शिवाय। आज के दिन ऐसा करने से आपको अक्षय फलों की प्राप्ति होगी और आपको जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

अगर आपके मन में पहले से ही कोई लड़का है, या आपने अपने होने वाले पति की एक छवि अपने मन में बनाकर रखी है कि आपका होने वाले पति ऐसे स्वभाव का हो या ऐसे नयन-नक्ष वाला हो तो अपने मन का वर पाने के लिये शिव-गौरी का पूजन कर इस मंत्र का एक माला जाप करें। मंत्र है- "ॐ नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ह्रीं ॐ गौरा पार्वती देव्यै नमः''। साथ ही श्री अम्बा माता मंदिर के ऑनलाईन दर्शन करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको मनवांचित वर प्राप्त होगा।

 अगर आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता कम हो गयी है, तो मधुरता बढ़ाने के लिये आज के दिन केले के टुकड़ों को शहद में डुबोकर शिवलिंग पर चढ़ाइए। साथ ही महाकालेश्वर मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में फिर से मधुरता बढ़ने लगेगी।

 अगर आप अपनी किस्मत का सितारा चमकाना चाहते हैं, तो आज के दिन शिव मन्दिर में बेल पत्रों की माला चढ़ाने के साथ ही प्रसाद के रूप में भगवान को केले का फल अर्पित करें।... साथ ही श्री लिंगाराज मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी किस्मत का सितारा हमेशा चमकता रहेगा।

 अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो उसका हल पाने के लिये आज के दिन पानी में गंगाजल के साथ ही केसर भी डालिये और थोड़ी-थोड़ी मात्रा करके 7 बार में शिवलिंग पर अर्पित कीजिये। साथ ही बृहदेशर मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें। आज के दिन ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों का हल आपको जल्द ही मिलेगा।

 अगर आपके जीवनसाथी का कोई महत्वपूर्ण काम बहुत दिनों से अटका हुआ है, तो आज के दिन शाम के समय अपनी कामना पूर्ति के लिये शिव मन्दिर में एक तेल का दीपक जलाने के बाद 11 बार 'ऊँ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय ह्रीं ऐं ऊँ' मंत्र का जाप भी करें। साथ ही श्री तारकेश्वर मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी के काम बहुत जल्दी पूरे होंगे।

 अगर आपके पति की या होने वाले पति की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं चल रही है तो कल के दिन लाल रंग के फूलों से शिव-गौरी की पूजा करें और उनकी 11 परिक्रमा करें।   साथ ही श्री चिदम्बरम मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके पति की या होने वाले पति की आर्थिक स्थिति में आ रही परेशानी दूर होगी।

 अगर आप अपना प्रेम-विवाह बिना किसी अड़चन के सफल बनाना चाहते हैं तो आज के दिन शिव मन्दिर में अक्षत, यानी बिना टूटे हुये चावल चढ़ाएं और वहां के पुजारी से कहिये कि वो उन चावलों में से एक मुट्ठी चावल निकालकर आपकी झोली में डाल दें। साथ ही श्री कैलाशनाथ मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका प्रेम-विवाह सफल होगा।

 अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं और जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं, तो शिवलिंग पर कच्चा दूध मिला हुआ जल चढ़ाने के साथ-साथ अपने माथे पर रोली का तिलक लगाएं। साथ ही सोमनाथ मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

 अगर आप अपने किसी काम में पूरी तरह से सफलता पाना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन दूध, दही, शहद, गंगाजल और शक्कर मिलाकर बने हुए पंचामृत से भगवान शिव को भोग लगाएं और उसमें से थोड़ा-सा भोग बचाकर रख लीजिये। बचे हुए भोग को किसी गाय के बछड़े या किसी बैल को भी खिला दीजिये। साथ ही काशि विश्वनाथ मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने काम में पूर्ण रूप से सफलता जरूर मिलेगी।


.                         ¸.•*””*•.¸

                   🌷🌹🙏🏻🌹🌷

.

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...