Sunday, February 21, 2021

आवश्यक सूचना

 आज  *२०-०२-२०२१*  शाम  के  सतसंग  के  बाद  हुई  अनाउंसमंट


*सूचना   १*


दयालबाग  राइफल  क्लब  का  ५३वां  ऐनुअल  फंक्शन,  कल  २१-०२-२०२१  को  दोपहर  २.३०  बजे  से  क्लब  रेंज  पर  होगा।  जिसमें  केवल  वे  सदस्य  जिन्होंने  हीट्स  में  भाग  लिया  था  या  जिनको  इन्विटेशन  दिया  गया  है, वह  रेंज  पर  शामिल  होंगे। उसके  अलावा  सभी  लाइफ  मेंबर्स  ये  फंक्शन  खेतों  में  निर्धारित  स्थान  पर  ट्रांसमिशन  द्वारा  वीडियो  मोड  में   भाग  ले  सकेंगे। वह  काम  करते - करते  इसको  अटैंड  करेगे।  उनको  प्रसाद  वहीं  मिल  जाएगा। इसका  सीधा  प्रसारण  E Dei  www  education  पर  भी  होगा। जिन  सदस्यों  का  हीट्स  में  सेलेक्सन  हुआ  था। वह  ५०  मीटर  व  २५  मीटर  के  फाइनल  के  लिए  दोपहर  १२  बजे  रेंज  पर  फायरिंग  के  लिए  पहुंच  जाए। 


 *कृपया  नोट  करें,*  यह  सब  अरेंजमेंट  पेंडेमिक  और  कोविड  १९  को  ध्यान  में  रखते  हुए  हैं  किया  गया  है। कृपया  वॉलंटियर्स  को  इसके  लिए  सहयोग  करें।  सभी  को  मास्क , हेलमेट  पहनना  और  सोशियल  डिसटेनसिंग  का  पालन  करना  अनिवार्य  है।


*सूचना   २* 


बसन्त  के  शुभ  अवसर  पर  बहुत  से  सतसंगी,  भाई  व  बहनों  के  पास  स्मार्ट  कार्ड  न  होने  के  कारण  इ - रिक्सा  का  उपयोग  नहीं  कर  सके, और  उनको  असुविधा  भी  हुई। दयालबाग  एवं  तीनों  ब्रांचों  के  सत्संगियों  से  अनुरोध  है,  कि  जल्द  से  जल्द  एस.एन.सी.  से   स्मार्ट  कार्ड  ₹१००  देकर  प्राप्त  कर  ले। जिससे  भविष्य  में  यह  सुविधा  ना  हो। 


*सूचना   ३*


सभा  की  आर.एस.एस.  गौशाला  में  एडवाइजर  कंसलटेंट  पद  के  लिए  वरिष्ठ  व्यक्ति  की  आवश्यकता  है। जिसको मैनेजर  गौशाला  को, गौशाला  के  संचालन  में  उचित  प्रामार्श  व  सहयोग  प्रदान   करना  होगा। ऐसे  अभ्यर्थी  को  प्राथमिकता  दी  जाएगी, जिनके  पास   डेयरी  फार्मिंग  व  वेटेरिनरी  साइंस  एंड   एनिमल  हसबेंडरी  की  डिग्री  हो। अन्य  व्यक्ति  जो  गौशाला  के  काम  में  रुचि  रखते  हो  एवं  जिन्हें  मैनेजमेंट  का  समरथ  अनुभव  हो,  भी  इस  पद  के  लिए  आवेदन  कर  सकतें  है।  चयनित  व्यक्ति  को   सभा  की  सेवक  स्कीम  के  अंतर्गत  एडवाइजर  कंसलटेंट  आर.एस.एस.  गौशाला  के  पद  पर  नियुक्त  किया  जाएगा। और  सेवक  को  दी  जाने  वाली  सुविधाएं  भी  दी  जा  सकती   है। इच्छुक  व्यक्ति  सूचना  के  १५  दिन  के  अंदर  अपना  आवेदन  ब्रांच  सेक्रेटरी  की  संतुति  के  साथ, सेक्रेटरी  राधास्वामी  सतसंग  दयालबाग  को  अवश्य  भेजें।



*आज  का  मौसम  बहुत  अच्छा  है,  और आपको  धूप  सेकनी  भी  चाहिए, जिससे  आपको  विटामिन  सी, विटामिन डी, विटामिन  ई  मिलता  है,  और  आपके  स्वास्थ्य  के  लिए  बहुत  लाभदायक  है। आपकी   इम्यूनिटी   बढ़ती  है और  तरह - तरह  के  रोगों  से  भी  बचाव  होता  है। ये  जो  सनलाइट  हैं,  इम्यूनिटी  बूस्ट   करता  है, इससे  आपको  फायदा  होता  है। दूर -  दूर  से  आते  हैं (बाहर  से  आते  हैं) वेस्टर्न  सिविलाइजेशन,  उनके  वहां  पर  इतनी   धूप  नहीं  निकलती  है, और  ऐसा  मौसम  नहीं  मिलता  है। ये  सब  एडवांटेजस  नहीं  होते  हैं। आपके  लिए  तो  नेचर  ने  ये  सब  कुछ  दे  रखा  है। ये  मालिक  की  अपार  दया  हैं, की  आपको  ये  सब  फायदे  मिल  रहे  हैं। जितना  ज्यादा  आप  खेतों  में   आयेगे  काम  करेगे  इस  मौसम  में  उतना  ही  ज्यादा  आपको  फ़ायदा  होगा।  स्वास्थ  और  तन्दुरूस्ती  के  लिए  लाभदायक  है  और  विटामिन्स  भी  मिलते  जायेगे  और  उतना  ही  पढ़ने  में  भी  तेज़  होगे  आप।*


 *स्टूडेंट्स  भी  ध्यान  दीजिए ,* जितनी  मेहनत  करेगे, पसीना  बहाएगे  उतना  ही  आपका  पढ़ाई  में  भी  ध्यान  लगेगा। जो  स्टूडेंट  सतसंग  सन्डे  को  होता  है,  उसमें  आपकी  अर्थमेटिक  रेस  होगी,  आपको एक   क्वेश्चन  दिया  जायेगा, जो  आपको   सॉल्व  करना  होगा।  सॉल्व  करके  जो  सबसे  पहले  पहुंचेगा, उसको  फर्स्ट,  फिर   सैकंड  और  लोगों  को  कंसोलेशन  प्राइज  दिया  जाएगा। 


ट्रांसमिशन  में  जो  लोग  सतसंग  अटैंड  करते  हैं, आप  लोगों  ने  भी  सुना  होगा।  धूप  से, मेहनत  करने  से  कितने  फायदे  होते  हैं,  तो  आप  लोग  भी  उसका  लाभ  उठाइए  ज्यादा  से  ज्यादा। और  जैसा  आपको  बताया  है,  दो  से  ढाई  घण्टे, जब  तक  आप  ट्रांसमिशन  में  अटैंड  करते  हैं, साथ - साथ  कुछ  सेवा  का  काम  भी  करते  रहिए। 


जो  स्टेशन्स  टोरंटो, कनाडा, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया पैसिफिक  से  कनेक्टेड  हैं,  वहां  पर  जब  सनशाइन  हो  तो  आप  लोग  आउटडोर  एक्टिविटी  करें,  कैम्पस  के  अंदर  ही।  यदि  एलेवेटर्स  हैं,  तो  आप  लोग  उसका  इस्तेमाल  ना  कर  के  रैंप  का  इस्तेमाल  कर  सकते  हैं। इससे  आपकी  फिजिकल  एक्टिविटी  होगी,  और  ये  आपके  लिए  बेनेफिसियल  होगा।  जब  भी  सनशाइन  हो,  तो  आप  लोग  कैम्पस  के  अंदर  बाहर  जाके  वहां  की  सेवा,  सफाई  का,  हाउस  कीपिंग  का  काम  करें। वहां  पर  जो  स्टेयर  केसेस  हैं,   स्टेप्स  हैं, आप  एलिवेटर  की  जगह  उनको  भी  यूज  कर  सकते  हैं,  इससे  आपकी  फिजिकल  एक्टिविटी  होगी।  यदि  रैंप  नहीं  है  तो  आप  लोग  स्टेप्स  पर  संभाल  कर  चले,  इससे  फिजिकल  एक्टिविटी  होती  रहेगी।  


*राधास्वामी*

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...