Sunday, March 22, 2020

प्रार्थना





प्रस्तुति - अरुण यादव

 हे मेरे प्रभु....
तेरा जादू चल गया।

इस जहान की सड़कें खाली हो गईं हैं।
सारे आलम में शुद्ध हवा का झोंका चल रहा है।
सारे पेड़ पोधे हवा में झूम रहे हैं।
समुंदर में चलने वाली बड़े बड़े जहाज रुक गए हैं। जिससे समंदर को अब कोई गंदा नहीं कर रहा।

लोग नॉनवेज खाना छोड़ रहे हैं तो मछलियां, और चूजे मस्ती में डोल रहे हैं।

बूढ़े मां बाप का बेटा उसके पास बैठ कर बाते कर रहा है।
बच्चे अपने माता पिता के साथ खेल रहे हैं।
पति पत्नि का आपस में सामंजस्य बैठ गया है।

लोग एक दूसरे को समझ रहे हैं।
लोग सिस्टम का पालन करते नजर आ रहे हैं।

हे सत्गुरु....
ये Corona नहीं तेरी करूणा का ही नतीजा है।

पर हे मेरे प्रभु.....
ज़रा आहिस्ता,
ज़रा देखना.....
तेरे हाथों की मिट्टी से बने तेरे ये खिलौने कहीं टूट न जाएं।

हम सभी जानते हैं कि तू प्रकृति को संतुलित करने में लगा है।
फिर भी थोड़ी मेहरबानी करना।
हम सब तेरे ही बच्चे हैं।
सभी  पर अपनी रहमत बनाए रखना।
यही अरदास है।🌹🙏🌹आपका दिन शुभ हो 💐💐💐
[22/03, 23:50] +91 94162 65214: आज इतना हर्ष इतना उल्लास
किसी और त्योहार में नहीं हुआ ।।।
मानों पूरा देश दीवाली मना रहा हो
पर आज की इस दीवाली में
अंतर बस इतना है कि आज लग रहा
पूरी दुनिया मेरा परिवार है।।
मन बहुत प्रफुल्लित है,
बहुत ही अविश्वस्नीय माहौल है।।।
क्या एक व्यक्ति सभी पर इतना
प्रभाव डाल सकता है।।।
आज हर एक घर ने मानों
इस आपदा को तिरस्कृत कर दिया है।।
सभी १३०करोड़ भारतीय साथ खड़े है
किसी के हाथ में थाली ,तो किसी के
हाथ में शंक है।आज मेरे दो हाथ
नहीं करोड़ों हाथ है।।
गर्व से बोल दो पूरी दुनिया को।।।।
चाहें कोई भी मुसीबत आए,
यहां करोड़ों भारतीयों साथ है।।

  🙏🇮🇳🙏🏻राधास्वामी 🙏🇮🇳🙏

No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...