Thursday, May 21, 2020

पुण्यकर्म




पुण्य कर्मों का अर्थ केवल वे कर्म नहीं जिनसे हमें लाभ होता हो अपितु वो कर्म हैं जिनसे दूसरों का भला भी होता है *…*..

पुण्य कर्म करने का उद्देश्य मृत्यु के बाद स्वर्ग को प्राप्त करना ही नहीं अपितु जीते जी जीवन को स्वर्ग बनाना भी है, स्वर्ग के लिए पुण्य करना बुरा नहीं मगर परमार्थ के लिए पुण्य करना ज्यादा श्रेष्ठ है, शुभ भावना के साथ किया गया प्रत्येक कर्म ही पुण्य है और अशुभ भावना के साथ किया गया कर्म पाप है, जो कर्म भगवान को प्रिय होते हैं, वही कर्म पुण्य भी होते हैं *…*..

हमारे किसी आचरण से, व्यवहार से, वक्तव्य से या किसी अन्य प्रकार से कोई दु:खी न हो, हमारा जीवन दूसरों के जीवन में समाधान बनें समस्या नहीं, यही चिन्तन पुण्य है और परमार्थ का मार्ग भी है *…*..

जीवन में सदा इसी मार्ग पर चलने की अलौकिक प्रार्थना के साथ *…*..

                                          व






No comments:

Post a Comment

सूर्य को जल चढ़ाने का अर्थ

  प्रस्तुति - रामरूप यादव  सूर्य को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते है इसलिए सभी ग्रहो में सूर्...